धनतेरस पर घर लाएं Ampere का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज पर 142 किमी की रेंज और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर
Dhanters 2026 Electric Scooter: अगर आप धनतेरस 2026 पर एक इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान कर रहे हैं को Ampere ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। कुछ ही दिनों में पूरा देश धनतेरस का त्योहार मनाने वाला है और इस मौके पर लोग जमकर गाड़ियों की खरादारी करते हैं। इस समय देश में भर में इलेक्ट्रिक स्कूटरों का ट्रेंड चल रहा है। अगर आप भी 1 लाख तक के बजट में एक ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं जिसकी रेंज अच्छी हो और फैमिली यूज के लिए बेस्ट हो तो Ampere Magnus G Max आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आइए इसके बारे में और जानते हैं।
बैटरी और रेंज
यहां हम बात कर रहे हैं Ampere Magnus G Max इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में जिसे एक बार फुल चार्ज करने पर 142 किमी तक की रेंज (IDC) मिलती है। वहीं, एक इलेक्ट्रिक स्कूटर होने के बाद भी यह 65kmph की टॉप-स्पीड तक जा सकती है और 0 से 40 की स्पीड सिर्फ 6.5 सेकंड में पकड़ लेती है। इसमें Eco, City और Reverse Assist जैसे राइडिंग मोड्स भी मिलते हैं।
मोटर और पावरट्रेन
Ampere Magnus G Max इलेक्ट्रिक स्कूटर में BLDC Hub Motor दी गई है जिसकी रेटेड पावर 1.5 kW और पीक पावर 2.4kW है। वहीं, इसका व्हील टॉर्क 130nm है और इसमें आपको ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन देखने को मिलता है। इसके अलावा, इसमें 3.0kWh की बैटरी दी गई है जो बहुत ही जल्दी चार्ज हो जाती है।

बैटरी और चार्जिंग
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको 3.0kWh की बैटरी मिलती है जो IP67 रेटिंग वाली LFP (Lithium Ferro-Phosphate) टाइप की है। होम चार्जिंग की मदद से इसे 0 से 100% चार्ज होने में 7 घंटे 25 मिनट का समय लगता है जबकि 0 से 80% चार्ज होने में 5 घंटे 45 मिनट लगते हैं। इसका चार्जर आउटपुट 7.5 Ampere है और इस पर 5 साल या 75,000 किमी की बैटरी वारंटी मिलती है।
सस्पेंशन और ब्रेक्स
Ampere Magnus G Max में ड्यूल फ्रेम स्टील टाइप दिया गया है। इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन और पीछे की तरफ ड्यूल शॉक सस्पेंशन मिलता है। वहीं, ब्रेकिंग के लिए इसमें आगे और पीछे दोनों ही तरफ 130mm के ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसमें ट्यूबलेस टायर और आगे-पीछे दोनों तरफ 12-इंच के स्टील मेटल व्हील्स मिलते हैं।

क्या मिलते हैं फीचर्स?
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.5 इंच या 5-इंच का डिजिटल LCD डिस्प्ले कंसोल दिया गया है और लाइटिंग के लिए फुल LCD मिलते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल/SMS अलर्ट, OTA अपडेट और मोबाइल ऐप सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही राइडर की सुविधा के लिए इसमें क्रूज कंट्रोल, रिवर्स असिस्ट, कैरी हुक, फ्रंट स्टोरेज कंपार्टमेंट, USB चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
कितनी है कीमत?
यह इलेक्ट्रिक स्कूटर दो वेरिएंट में आता है जिसमें पहला है Magnus G Max Standard जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,02,999 रुपए है। वहीं, दूसरे वेरिएंट Magnus G Max with Intellipack की एक्स-शोरूम कीमक 1,09,999 रुपए है। कुल मिलाकर, अगर आप इस आने वाले धनतेरस के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर प्लान कर रहे हैं तो यह आपके लिए विचार करने वाला ऑप्शन हो सकता है।
