डेली यूज के लिए बेस्ट है 71,999 रुपए का ये स्टाइलिश स्कूटर, 80 किमी की रेंज और कीलेस स्टार्ट जैसे फीचर्स
Daily Use Electric Scooter: आपके डेली के सफर को कम खर्चीला और कंफर्टेबल बनाने के लिए यहां हम आपको एक इलेक्ट्रिक स्कूटर के बार में बताने वाले हैं।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी पेट्रोल की झंझट से छुटकारा पाने के लिए एक सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर तलाश रहे हैं जिससे आपका रोज का सफर आसान हो सके? अगर हां तो Ampere Reo स्कूटर आपके बहुत काम आ सकता है क्योंकि इसकी कीमत तो कम है ही पर साथ ही यह सिंगल चार्ज में 80 किमी से ज्यादा की रेंज देने का दावा भी करता है। आइए इसकी हर एक डिटेल के बारे में जानते हैं।
बैटरी और रेंज
Ampere Reo इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात करें तो इसमें 250W की BLDC या ब्रश्ड डीसी हब मोटर दी गई है जिसकी रेटेड पावर 0.25kW है और यह 35nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी टॉप स्पीड सिर्फ 25kmph की है जो इसे शहर की ट्रैफिक के लिए काफी बेहतर विकल्प बनाता है। इसमें 1.44kWh की लिथियम फेरो फॉस्फेट पोर्टेबल बैटरी दी गई है जिसे फुल चार्ज करने पर 80 किमी की रेंज मिलती है।
वहीं, बैटरी को 0 से 100% तक पूरा चार्ज होने में लगभग 5 घंटे या उससे थोड़ा ज्यादा का समय लगता है जबकि 0 से 80 प्रतिशत चार्ज करने में लगभग 4 घंटे का समय लगता है।
चेसिस और सस्पेंशन
इस गाड़ी में ड्यूल स्टील फ्रेम दिया गया है। आगे के सस्पेंशन में टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे के सस्पेंशन में ड्यूल शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। वहीं, ब्रेकिंग के लिए आगे 180mm का डिस्क ब्रेक और पीछे की तरफ ड्रम ब्रेक मिलता है। इसमें ट्यूबलेस टायरों के साथ अलॉय-व्हील्स दिए गए हैं जिसमें आगे का पहिया 12 इंच और पीछे का पहिया 10-इंच का है।
क्या मिलते हैं फीचर्स?
Ampere Reo इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.5 इंच का कलर्ड LCD डिजिटल कंसोल और LED लाइटिंग सेटअप दिया गया है। इसके अलावा इसमें रिवर्स असिस्ट मोड, USB चार्जिंग पोर्ट, कीलेस स्टार्ट और मल्टी फंक्शन लॉक मिलता है। कलर्स की बात करें तो Ampere Reo स्कूटर White, Teal, Purple और Black कलर विकल्पों के साथ आता है।
बता दें कि, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का वजन सिर्फ 74 किलोग्राम, ग्राउंड क्लीयरेंस 140mm और 24 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज मिलती है।
कीमत और वारंटी
कीमत की बात करें Ampere Reo की एक्स-शोरूम कीमत 71,999 रुपए है और इस पर व्हीकल वारंटी के तौर पर 1 साल या 10,000 किमी और बैटरी के लिए 3 साल या 50,000 किमी तक की वारंटी मिलती है जिससे बैटरी के खराब होने की चिंता भी 3 साल के लिए खत्म हो जाती है।
