विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

243 किमी की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज, डेली ऑफिस-कॉलेज जाने के लिए बेस्ट है 6 कलर्स वाला ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

Published: Sat, 17 Oct 2026 08:00 AM (IST)

Electric Scooter for Daily Use: Simple Wave इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके डेली यूज के लिए बहुत ही बेहतर विकल्प साबित हो ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप अपने रोजाना आने-जाने के लिए, चाहे ऑफिस हो या कॉलेज, ऐसी इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं तो बार-बार चार्जिंग की झंझट से बचाए तो 243 किमी रेंज देने वाला यह नया इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। यह न सिर्प रोज के सफर को आसान बनाएगा बल्कि पेट्रोल के खर्च से भी छुटकारा दिलाएगा। आइए जानते हैं Simple Wave स्कूटर की पूरी डिटेल्स।

मोटर और परफॉर्मेंस

Simple Wace इलेक्ट्रिक स्कूटर में परमानेंट मैग्नेट सिक्रोनस मोटर (PMSM) दी गई है जो 6.4kW की पीक पावर जनरेट करती है। इसमें चेन ड्राइव मिलती है और यह 0 से 40 की स्पीड सिर्फ 3.3 सेकंड में ही पकड़ सकती है। इसके अलग-अलग वेरिएंट और चार्जर सेटअप के हिसाब से बैटरी को 0 स 80% तक चार्ज होने में लगभग 1 घंटे 10 मिनट से 2 घंटे 15 मिनट में चार्ज हो जाती है।

इसके अलावा, Simpel Wave स्कूटर में आगे टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे डुअल-शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं।

simple wave scooter

ब्रेकिंग टायर और स्टोरेज

ब्रेकिंग के लिए इसमें स्टैंडर्ड तौर पर कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) के साथ आगे डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक मिलते हैं। इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ 90/90-12 साइज के ट्यूबलेस टायरों के साथ 12-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसकी सीट की हाइट 775mm है और इसके साथ 920mm लंबी सीट मिलती है। इसमें अंडर-सीट टब, फ्रंट ग्लोव बॉक्स और पिलर क्यूब में बंटी कुल 70 लीटर की स्टोरेज दी गई है।

बैटरी और मोटर के लिए IP67 रेटिंग मिलती है और साथ ही इस पर 3 साल या 30,000 किमी की स्टैंडर्ड वारंटी मिलती है जिसे 5 साल या 50,000 किमी तक बढ़ाया जा सकता है।

simple wave rear

फीचर्स और तकनीक

इसमें वेरिएंट के मुताबिक TFT या LCD कंसोल दिया गया है जिसमें डिजिटल स्पीडोमीटर, ऑडोमीटर और क्लॉक मिलते हैं। साथ ही, इसमें ब्लूटूथ, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, नेविगेशन, कॉल/SMS अलर्ट और म्यूजिक कंट्रोल्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, इसमें EcoX, Eco, Ride और Sport कुल चार राइडिंग मोड्स मिलते हैं जिसमें हर मोड के हिसाब से टॉप-स्पीड अलग होती है।

simple wave side

सेफ्टी और सुविधा

सुरक्ष और सुविधा के लिए इसमें हिल-होल्ड, हाई ट्रिम्स पर ट्रैक्शन कंट्रोल, रिवर्स असिस्ट, USB चार्जिंग पोर्ट और बूट लाइट दी गई है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर Dolphin Grey, Twilight Black, Forest Green, Polar Blue, Pearl White और Coral Red कलर्स में उपलब्ध है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 6 वेरिएंट्स में आती है जिसकी IDC रेंज 110 से लेकर 243 किमी तक है।

कितनी है कीमत?

वेरिएंट बैटरी क्षमता एक्स-शोरूम कीमत रेंज टॉप स्पीड
Wave S 2.2 kWh ₹1,09,999 110 किमी 75 किमी/घंटा
Wave S EBN 2.7 kWh ₹1,39,999 132 किमी 75 किमी/घंटा
Wave S TFT 2.7 kWh ₹1,49,999 132 किमी 75 किमी/घंटा
Wave EBN 3.7 kWh ₹1,59,999 171 किमी 75 किमी/घंटा
Wave TFT 3.7 kWh ₹1,74,999 171 किमी 75 किमी/घंटा
Wave + / Plus 5.0 kWh ₹1,89,999 243 किमी 90 किमी/घंटा

यह भी पढ़ें- सिंगल चार्ज में 250 किमी की रेंज और 3 राइडिंग मोड्स, डेली यूज के लिए बेस्ट है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर