विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TVS ने लॉन्च किया Callisto 110 स्कूटर; ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, 33 लीटर की स्टोरेज और तीन कलर ऑप्शन

Published: Thu, 12 Nov 2026 09:59 AM (IST)

TVS Callisto 110: टीवीएस ने अपने ग्लोबल मार्केट को बढ़ाते हुए इस्तांबुल में कल अपने इस स्कूटर को लॉन्च कर दिया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TVS Motors ने 11 नवंबर 2026 को इस्तांबुल में TVS Callisto 110 स्कूटर को लॉन्च कर दिया है जिसकी कीमत ₺132,600 (लगभग 247,489 रुपए) है। इस लॉन्च से कंपनी ने अपना ग्लोबल पोर्टफोलियो बढ़ाया है जिसे शहर में आने-जाने वाले लोगों के लिए ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ तैयार किया गया है। आइए जानते हैं इस स्कूटर में मिलने वाले फीचर्स और बाकी स्पेसिफिकेशंस कैसे हैं।

TVS Callisto: इंजन और माइलेज

TVS Callisto 110 में 113.3cc का फ्यूल-इजेक्टेड इंजन दिया गया है जिसे CVTi ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसमें नई जनरेशन की स्टॉप-गो तकनीक भी दी गई है जिससे इसका माइलेज 10% तक बढ़ जाता है। इस स्कूटर में सेगमेंट की सबसे लंबी सीट, ज्यादा लेगरूर और पीछे की तरफ एडजस्टेबल शॉक एब्जॉर्बर दिए गए है।

स्टोरेज और टेक्नोलॉजी

इसके अलावा, इस स्कूटर में 33 लीटर की बड़ी अंडरसीट स्टोरेज मिलती है जिसमें आसानी से दो हाफ-फेस हेलमेट रखे जा सकते हैं। Callisto 110 में 12-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं और इसे स्टार्ट करने के लिए साइलेंट इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर भी दिया गया है। साथ ही, इसके बैलेंसिंग को आसान बनाने के लिए बॉडी बैलेंस टेक्नोलॉजी भी दी गई है।

सेफ्टी फीचर्स और कनेक्टिविटी

इस स्कूटर में मेटल बॉडी दी गई है। साथ ही चलाने वाले की सुविधा और सेफ्ट के लिए इसमें फॉलो मी हेडलैंप, हजार्ड लैंप, ऑटोमैटिक टर्न-सिग्नल रीसेट और इमरजेंसी ब्रेक वॉर्निंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन, वॉयस-असिस्टेंस और कॉल-मैसेज नोटिफिकेशन वाली पूरी तरह से डिजिटल कलर्ड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।

इसके अलावा TVS Callisto में ऑल-इन-वन लॉक सिस्टम और आगे की तरफ फ्यूल भरने के लिए टैंक दिया गया है। यह स्कूटर Blue, White और Red जैसे तीन कलर विकल्पों के साथ आता है।

Category Specifications & Features
Model & Brand TVS Callisto 110 (TVS Motors)
Launch Date & Location November 11, 2026, Istanbul
Price ₺132,600 (approx. ₹2,47,489)
Engine & Gearbox 113.3cc fuel-injected engine, CVTi automatic gearbox
Mileage Technology New-generation Stop-Go technology (up to 10% higher mileage)
Storage Capacity 33-liter underseat storage (fits two half-face helmets)
Wheels & Suspension 12-inch alloy wheels, rear adjustable shock absorber
Comfort & Build Metal body, longest seat in the segment, extra legroom, Body Balance Technology
Instrument Cluster Fully digital colored cluster (Bluetooth connectivity, navigation, voice assistance, call & message notifications)
Safety & Other Features Follow-me headlamp, hazard lamp, automatic turn-signal reset, emergency brake warning, silent integrated starter generator, all-in-one lock system, front fuel-filling tank
Color Options Blue, White, Red

यह भी पढ़ें- नए रंग रूप में आई TVS Ntorq 150, मिला नया Spectral Green कलर, कीमत में नहीं हुई बढ़ोतरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।