विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TVS ने पेश किया नया कार्गो ट्राइसाइकिल Armado, 1 टन तक उठाएगी वजन और मिलेंगे USB चार्जिंग जैसे फीचर

Published: Sat, 28 Nov 2026 06:30 PM (GMT+05:30)

TVS ने 1 टन पेलोड क्षमता वाली कार्गो ट्राइसाइकिल 'Armado' का वैश्विक अनावरण किया है। यह मॉडल अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और ASEAN बाजारों में फर्स्ट-माइल और लास्ट-माइल डिलीवरी के लिए लॉन्च किया जाएगा।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TVS ने Armado के ग्लोबल डेब्यू की घोषणा की है जो एक कार्गो ट्राइसाइकिल है जिसकी दावा की कई पेलोड कैपेसिटी 1 टन तक है। फर्स्ट-माइल और लास्ट-माइल सामान ढोने के लिए तैयार किए गए इस नए मॉडल को अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और ASEAN बाजारों में उतारा जाएगा। इसमें 200cc का ऑयल-कूल्ड इंजन, दो मीटर का कार्गो बे और 230mm का ग्राउंड क्लीयरेंस शामिल है।

TVS Armado इंजन और गियरबॉक्स

TVS Armado को पावर देने के लिए इसमें 200cc का ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है जो 14.2bhp की पावर और 15.5nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है और इसमें 16-लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। TVS के मुताबि, इस इंजन को भारी सामान ढोने, ढलान पर चढ़ने और रुक-रुक कर चलने वाले ट्रैफिक में काम करने के लिए तैयार किया गया है।

कार्गो ट्रांसपोर्ट की लगातार रहने वाली जरूरतों को संभालने के लिए ऑयल कूलिंग इसी का एक जरूरी हिस्सा है।

TVS Armado कार्गो बेड और पेलोड

इसमें 2 मीटर लंबा कार्गो बेड है जो TVS मुताबिक एक टन तक का पेलोड उठा सकता है। इससे ऑपरेटर्स को अलग-अलग तरह का सामान ढोने के लिए जगह मिलती है। यह कार्गो बेड तीनों तरफ से खुलता है और इससे सामान को दोनों तरफ से चढ़ाने या उतारने में आसानी होगा, खासकर वहां जहां पार्किंग या लोडिंग की पहुंच लिमिटेड हो।

नए TVS Armado में लीफ-स्प्रिंग सस्पेंशन सेटअप और 230mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। TVS का कहना है कि ये फीचर्स अलग-अलग तरह की रोड कंडिशंस में काम करने में मदद करने के लिए हैं।

TVS Armado के फीचर्स

TVS Armado में पूरी तरह से डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक USB चार्जिंग पोर्ट मिलता है। TVS का कहना है कि डेवलपमेंट के दौरान Armado ने हजारों किलोमीटर की वैलिडेशन प्रक्रिया पूरी की है। TVS Motors का कहना है कि इस प्रोडक्ट को ग्राहकों और बिजनेस मालिकों की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ें- TVS Jupiter 125 नए अपडेट के साथ फिर होगी लॉन्च, जानिए क्या मिलेगा नया और कितनी बढ़ेगी कीमत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।