विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TVS Jupiter 125 नए अपडेट के साथ फिर होगी लॉन्च, जानिए क्या मिलेगा नया और कितनी बढ़ेगी कीमत

Published: Sat, 28 Nov 2026 04:59 PM (IST)

TVS Jupiter 125: टीवीएस अपनी लोकप्रिय पेट्रोल स्कूटर जुपिटर 125 को नए अपडेट के साथ लॉन्च कर सकता है जिसमें ABS जैसे फीचर को शामिल किए जाने की संभावना है।

Image: RushLane

Image: RushLane

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। जहां एक तरफ Jupiter 110 को 2026 में एक बड़ा अपडेट मिला है तो वहीं TVS Motor ने Jupiter 125 को पुराने डिजाइन के साथ ही बरकरार रखा है। हालांकि, ऐसा लगता है कि जल्द ही TVS Jupiter 125 में भी एक बड़े अपडेट को शामिल किया जा सकता है। नए अपडेट के साथ लॉन्च से पहले Jupiter 125 के ABS वेरिएंट्स डीलर यार्ड में पहुंचने शुरू हो गए हैं और इसका लॉन्च जल्द होने की उम्मीद है।

डिजाइन और डीलरशिप पर पहुंच

लॉन्च से पहले नई TVS Jupiter 125 का ABS वेरिएंट डीलर्स के पास पहुंचना शुरू हो गया है जैसा कि स्पाई शॉट्स में देखा गया है। यह अभी भी पुराने Jupiter की डिजाइन लैंग्वेज पर ही है। Jupiter 125 की बात करें तो यह देखा जा सकता है कि नया ABS वेरिएंट पूरी तरह से लोडेड मॉडल होने की संभावना नहीं है।

Jupiter 125 में Drum Alloy, Disc, DT SXC और SmartXonnect जैसे 4 वेरिएंट्स आते हैं। हालांकि, नया ABS वेरिएंट मौजूदा SmartXonnect से ऊपर रखा जएगा लेकिन इसमें कोई एक्सटर्रा फीचर्स शामिल किए जाएंगे या नहीं, इसकी जानकारी अभी तक नहीं आई है।

tvs jupiter 125

इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कलर

सामने आई तस्वीरों से यह पता चलता है कि Jupiter 125 के ABS वेरिएंट में वही LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा जो Disc और DT SXC वेरिएंट्स में देखा गया है। इसके सिर्फ SmartXonnect वेरिएंट में ही TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जाता है। इसमें डुअल-टोन कलर स्कीम, फ्रंट व्हील्स पर ABS स्पीड सेंसर के साथ फ्रंट डिस्क ब्रेक, ब्राउन सीट और फ्लोरबोर्ड के लिए कंट्रास्टिंग बेज कलर के प्लास्टिक पार्ट्स देखे जा सकते हैं।

फीचर्स और डिजाइन

TVS Jupiter 125 का फ्यूल टैंक फ्रंट एप्रन के पीछे दिया गया है जिससे सीट के नीचे काफी बड़ा स्टोरेज मिल जाता है। इसके अलावा इसमें LED टेललाइट्स, हैलोजन टर्न इंडिकेटर्स, रियर ड्रम ब्रेक, पीछे बैठने वाले के लिए बैकरेस्ट, मल्टी-फंक्शन स्विचगियर, 12-इंच अलॉय व्हील्स, टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, ग्लव बॉक्स जैसे फीचर्स भी देखे जा सकते हैं।

कितनी हो सकती है कीमत?

कीमत की बात करें तो Jupiter 125 के Drum Allow की कीमत 83,000 रुपए, Disc वेरिएंट की कीमत 86,910 रुपए, DT SXC वेरिएंट की 90,550 रुपए और SmartXonnect वेरिएंट की कीमत 91,235 रुपए है। यह सभी कीमतें एक्स-शोरूम में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉन्च होने पर, बिना TFT वाले Jupiter 125 ABS की कीमत टॉप-वेरिएंट की तुलना में लगभग 5,000 रुपए ज्यादा हो सकती है।

tvs jupiter 125 (1)

इंजन और मुकाबला

इसमें वहीं, 124.8cc का सिंगल-सिलिंडर, 2 वाल्व, एयर-कूल्ड इंजन मिलेगा जो 8.44bhp तक की पावर और 11.1nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका मुकाबला Honda Activa 125, Yamaha Fascino 125 औऱ Suzuki Access से रहेगा जो ABS के साथ आने वाला इकलौता 125cc फैमिली ICE स्कूटर है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।