TVS लाई 125cc लिक्विड-कूल्ड इंजन वाली बाइक, की Apache RTR 125 LC पेश, 6-स्पीड गियरबॉक्स और हाईटेक फीचर्स से लैस
TVS Apache RTR 125 LC में 14.9 PS इंजन, 6-स्पीड गियरबॉक्स, KYB सस्पेंशन, ByBre ब्रेक और TFT डिस्प्ले दिया गया है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। टीवीएस मोटर कंपनी ने EICMA 2026 में अपनी नई बाइक TVS Apache RTR 125 LC को पेश किया है। कंपनी इसे यूरोपीय बाजार को ध्यान में रखते हुए लेकर आई है। इसे स्पोर्टी स्ट्रीटफाइटर डिजाइन के साथ दमदार इंजन, प्रीमियम सस्पेंशन और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ लेकर आया गया है।
TVS Apache RTR 125 LC का इंजन
- RTR 125 में 125cc का 4-वॉल्व, लिक्विड-कूल्ड DOHC इंजन दिया गया है। यह इंजन 14.9 PS की पावर और 12 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
- इसमें मल्टीप्लेट असिस्ट और स्लिपर क्लच भी दिया गया है। असिस्ट फंक्शन क्लच को हल्का इस्तेमाल करने में मदद करता है, जबकि स्लिपर फंक्शन डाउनशिफ्टिंग के दौरान बेहतर कंट्रोल मिलता है।
- इस बाइक में राइडिंग मोड भी दिए गए हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी इनके नाम और सेटिंग की जानकारी के साथ ही एक्सीलरेशन और टॉप स्पीड की जानकारी जारी नहीं की है।
| कैटेगरी | TVS Apache RTR 125 LC स्पेसिफिकेशन |
| बाइक का नाम | TVS Apache RTR 125 LC |
| लॉन्च इवेंट | EICMA 2026 |
| सेगमेंट | 125cc स्ट्रीटफाइटर |
| इंजन | 125cc, 4-वॉल्व, DOHC |
| इंजन कूलिंग सिस्टम | लिक्विड-कूल्ड |
| अधिकतम पावर | 11 kW (14.9 PS) @ 9,000 rpm |
| अधिकतम टॉर्क | 12 Nm @ 7,000 rpm |
| गियरबॉक्स | 6-स्पीड |
| क्लच | मल्टीप्लेट असिस्ट और स्लिपर क्लच |
| राइडिंग मोड | उपलब्ध |
| चेसिस | TVS Synchro Stiff |
| फ्रेम | ट्रेलिस फ्रेम |
| स्विंगआर्म | कास्ट स्विंगआर्म |
| फ्रंट सस्पेंशन | 41mm KYB USD फोर्क |
| रियर सस्पेंशन | एडजस्टेबल मोनोशॉक |
| फ्रंट ब्रेक | 300mm डिस्क ब्रेक |
| फ्रंट कैलिपर | रेडियली माउंटेड ByBre |
| रियर ब्रेक | 240mm डिस्क ब्रेक |
| रियर कैलिपर | ByBre |
| ABS | डुअल-चैनल |
| फ्रंट टायर | 100/80-17 |
| रियर टायर | 140/70-R17 रेडियल |
| व्हील साइज | 17-इंच |
| व्हील टाइप | अलॉय व्हील |
| हेडलैंप | LED प्रोजेक्टर |
| DRL | उपलब्ध |
| टेललैंप | ट्राई-स्प्लिट LED |
| टर्न इंडिकेटर्स | LED |
| इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर | 5-इंच TFT डिस्प्ले |
| कनेक्टिविटी | मल्टी-वे ब्लूटूथ |
| मैप मिररिंग | फुल-स्क्रीन |
| नेविगेशन | टर्न-बाय-टर्न |
| हैजार्ड लैंप | उपलब्ध |
| फ्लाईस्क्रीन | ट्रांसपेरेंट |
| हैंडगार्ड | उपलब्ध |
| सीट | स्टेप्ड स्प्लिट-सीट |
TVS Apache RTR 125 LC का डिजाइन
- नई Apache RTR 125 LC को काफी अग्रेसिव स्ट्रीटफाइटर लुक के साथ लेकर आया गया है। इसमें शार्प टैंक श्राउड्स, मस्कुलर बॉडीवर्क और एक्सपोज्ड ट्रेलिस फ्रेम दिया गया है। बाइक को स्पोर्टी लुक देने के लिए फ्यूल टैंक के आसपास उभरे हुए डिजाइन एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है।
- इसे मेटैलिक सिल्वर बॉडी कलर के साथ फ्लोरोसेंट येलो हाइलाइट्स के साथ डिजाइन किया गया है। इसके अलॉय व्हील्स पर भी कंट्रास्टिंग येलो ग्राफिक्स दिए गए हैं। इसके अलावा टैंक एक्सटेंशन पर बड़े RTR ग्राफिक्स, 125 LC बैजिंग और TVS का हॉर्स लोगो भी दिया गया है।
- इसमें DRL के साथ रेक्टेंगुलर LED प्रोजेक्टर हेडलैंप दिया गया है। पीछे की तरफ ट्राई-स्प्लिट LED टेललैंप और LED टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं। इसमें छोटा ट्रांसपेरेंट फ्लाईस्क्रीन, हैंडगार्ड्स, स्प्लिट सीट और नीचे की तरफ लगाया गया कॉम्पैक्ट एग्जॉस्ट भी दिया गया है।
TVS Apache RTR 125 LC का सस्पेंशन और ब्रेकिंग
- इसमें Synchro Stiff चेसिस इस्तेमाल किया गया है। इसमें ट्रेलिस फ्रेम के साथ कास्ट स्विंगआर्म मिलता है। इसके आगे की तरफ 41mm KYB अपसाइड डाउन (USD) फोर्क और पीछे एडजस्टेबल मोनोशॉक दिए गए हैं। इसमें KYB के सस्पेंशन मिलने से बाइक के हार्डवेयर और भी प्रीमियम मिल गए हैं। इसके रियर सस्पेंशन को एडजस्ट भी किया जा सकता है।
- ब्रेकिंग के लिए आगे 300mm का डिस्क ब्रेक दिया गया है, जिसके साथ रेडियली माउंटेड ByBre कैलिपर है। पीछे की तरफ 240mm का डिस्क ब्रेक और ByBre कैलिपर मिले है। ब्रेक लगाने पर बाइक फिसले नहीं इसके लिए डुअल-चैनल ABS दिया गया है। बाइक में 17-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
TVS Apache RTR 125 LC के फीचर्स
- इसे कई एडवांस फीचर्स से लैस किया गया है। इसमें 5-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले दिया गया है। इसमें मल्टी-वे ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सपोर्ट दिया गया है। इस डिस्प्ले में फुल-स्क्रीन मैप मिररिंग और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन का फीचर दिया गया है। इससे राइडर को बाइक की स्क्रीन पर ही रास्ते की जानकारी मिलती रहेगी।
- इसके अलावा बाएं हैंडलबार पर दिए गए स्विचगियर के जरिए डिस्प्ले के अलग-अलग फंक्शन को कंट्रोल किया जा सकता है। बाइक में हैजार्ड लैंप भी दिए गए हैं। राइडिंग मोड, डुअल-चैनल ABS और कनेक्टेड TFT डिस्प्ले इसे अपने सेगमेंट की एक टेक्नोलॉजी से लैस बाइक बनाते हैं।
भारत में कब लॉन्च होगी?
TVS ने फिलहाल Apache RTR 125 LC को यूरोपीय बाजार के लिए पेश किया है। कंपनी का मुख्य फोकस A1 लाइसेंस धारकों और नए राइडर्स पर है, जो रोजाना इस्तेमाल के साथ वीकेंड राइडिंग के लिए भी एक स्पोर्टी मोटरसाइकिल चाहते हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत और भारत में लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। इसके अलावा बाइक का कर्ब वेट, सीट हाइट, ग्राउंड क्लीयरेंस और फ्यूल टैंक कैपेसिटी भी सामने नहीं आई है। कंपनी इसे जनवरी 2027 में होने वाले ऑटो एक्स्पो में पेश कर सकती है।
यह भी पढ़ें- TVS Norton 450: स्टाइलिश लुक और 454cc इंजन वाली बाइक हुई अनवील, 8-इंच TFT स्क्रीन के साथ होगी लॉन्च