विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नई Triumph Tracker 400 जल्द होगी लॉन्च, नए TFT डिस्प्ले के साथ इन फीचर्स में मिलेगा बड़ा अपडेट

Published: Sat, 07 Nov 2026 11:57 AM (IST)

Triumph Tracker 400: ट्रायम्फ अपनी TR-सीरीज रेंज पर काम कर रही है, जिसमें मोटरसाइकिलों को नया सर्कुलर TFT डिस्प्ले मिल रहा है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Triumph अपनी TR-Series रेंज पर काम कर रही है जिससे इसकी मोटरसाइकिलों को नया सर्कुलक TFT डिस्प्ले मिल रहा है जो Bonneville T40 पर शुरू हुआ था। Thruxton 400 को अपडेटेड इंस्ट्रूमेंटेशन और स्वचगियर के साथ देखे जाने के बाद अब Tracker 400 को भी इन्हीं अपडेट्स के साथ देखा गया है।

नया TFT डिस्प्ले

टेस्टिंग के दौरान देखी गई Triumph Tracker मोटरसाइकिल में नया 4-इंच का सर्कुलर TFT डिस्प्ले है जो मौजूदा Tracker 400 पर दिए गए सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की जगह लेता है। यह यूनिट स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, फुल-मैप नेविगेशन, कॉल-म्यूजिक कंट्रोल, रूट प्लानिंग और कस्टमाइजेबल विजेट्स की सुविधा देता है।

नया स्विचगियर और कंट्रोल

इस बाइक में अपडेटेड डिस्प्ले के साथ स्विचगियर्स भी आते हैं। लेफ्ट हैंड के स्विच क्यूब में मेन्यू को नेविगेट करने के लिए एक फोर-वे डायरेक्शनल पैड मिलता है जिसके ऊपर क्रूज कंट्रोल का बटन मिलता है। इसके अलावा इसमें हजार्ड लाइट बटन को ऊपर कर दिया गया है और राइट साइड में खास मोड बटन भी जोड़ा गया है जैसे Thruxton 400 में देखा गया था।

बाइक में एडजस्टेबल लीवर्स दिए गए हैं जिससे राइडर अपने मुताबिक ब्रेक और क्लच लीवर की दूरी को आसानी से सेट कर सकते हैं।

Triumph Tracker 400 का इंजन

इस बाइख में किसी भी तरह के मैकेनिकल अपडेट्स या बदलाव होने की संभावना नहीं है। Tracker 400 में वही पुराना 349cc सिंगल सिलिंडर इंजन मिलने की उम्मीद है जो 39.4bhp की पावर और 32nm का टॉर्क जनरेट करता है जो 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। हालांकि, नई बाइक में डिस्प्ले, स्विगियर्स और एडजस्टेबल लीवर्स को छोड़कर मोटरसाइकिल में और कोई बदलान नजर नहीं आता है।

कितनी हो सकती है कीमत?

मौजूदा Triumph Tracker 400 की एक्स-शोरूम कीमत 2.43 लाख रुपए है। लेकिन TFT डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल और एडजस्टेबल लीवर्स के जुड़ने से इसकी कीमत में थोड़ी बढ़ोतरी की संभावना है। Triumph ने अभी इसके लॉन्चिंग के तारीख को लेकर किसी भी जानकारी की घोषणा नहीं की है। Thruxton 400 को भी ऐसे ही इक्विपमेंट्स के साथ देखा गया है।

यह भी पढ़ें- Triumph Tracker 400 हुई पेश, कितना दमदार होगा इंजन और फीचर्स, क्‍या भारत में भी होगी लॉन्‍च?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।