Triumph Street Triple 798 RS भारत में हुई लॉन्च, मिला 185hp वाला पावरफुल इंजन और व्हीली कंट्रोल भी
Triumph Street Triple 798 RS: ट्रायम्फ ने अपनी नई स्ट्रीट ट्रिपल 978 आरएस को 14.39 लाख रुपए की कीमत में अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Triumph ने अपनी नई Street Triple 798 RS को अपनी भारतीय वेबसाइट पर 14.39 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की कीमत के साथ लिस्ट कर दिया है। Triumph ने इस मोटरसाइकिल को अक्टूबर की शुरुआत में ग्लोबल लेवल पर अपनी अपडेटेड Bonneville T4, Tiger 900 और Tiger 1200 रेंज के साथ पेश किया था। इसकी डिलीवरी फरवरी 2027 से शुरू हो सकती है।
इंजन में बदलाव
सबसे बड़ा बदलाव फ्यूल टैंक के नीचे किया गया है और Triumph ने लंबे समय से चले आ रहे 765cc ट्रिपल इंजन की जगह एक बड़ा 798cc इंजन दिया है। यह नया इंजन 11,500rpm पर 135hp की पावर और 9,250rpm पर 86nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह पुरानी स्ट्रीट ट्रिपल 765 RS की तुलना में 5hp की पावर और 6nm का टॉर्क जनरेट करता है।
798 RS फ्रेम और स्टीयरिंग
798 RS में नए एल्युमिनियम फ्रेम और ट्विन-साइडेड एल्युमिनियम स्विंगआर्म का इस्तेमाल किया गया है जिसके बारे में Triumph का कहना है कि यह Moto2 रेसिंग मशीनों से इंस्पायर्ड है। इसकी स्टीयरिंग जियोमेट्री को भी और बेहतर बनाया गया है। साथ ही, बड़ा इंजन और चेसिस में बदलाव के बाद भी यह बाइक हल्की है। Triumph के इस बाइक की सीट हाइट 836mm और फ्यूल टैंक 15 लीटर का है।
सस्पेंशन ब्रेक्स और व्हील्स
RS में आगे की तरफ 120mm ट्रैवल के साथ फुली एडजस्टेबल 41mm Showa USD फोर्क्स दिए गए हैं जबकि पीछे की तरफ 130mm के ट्रैवल वाला Ohlins STX46 शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए इसमें Brembo फोर-पिस्टन रेडियल कैलिपर के साथ ट्विन 310mm के फ्रंट डिस्क और पीछे 220mm का डिस्क दिया गया है।
Street Triple 798 RS के फीचर्स
नए डिजाइन किए गए फ्रंट में Triumph के Bug-Eye हेडलाइट्स को हटा दिया गया है। इनकी जगह सेंट्रल मेन बीम के साथ पेरिमीटर LED यूनिट्स दी गई हैं जिससे स्ट्रीट ट्रिपल का लुक काफी अलग नजर आता है। राइडर्स को इसमें वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 7-इंच का TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉयस कंट्रोल मिलता है। इस बाइक में Eco, Rain, Road, Sport, Track मोड्स और दो कस्टमाइज किए जाने वाले सेटिंग्स है।
इसमें कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल, लॉन्च कंट्रोल, इंजन ब्रेकिंग कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके 6-स्पीड गियरबॉक्स पर ऑटो-ब्लिपर के साथ एक बाईडायरेक्शवल स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है।
कितनी है कीमत?
इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 14.39 लाख रुपए है। Street Triple 798 RS पुरानी 765 RS से 1.2 लाख रुपए महंगी है। इस बढ़ी हुई कीमत में ज्यादा पावर, हल्की मोटरसाइकिल, अपडेटेड चेसिस हार्डवेयर और बेहतर इलेक्ट्रॉनिक्स पैकेज मिलता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।