विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Triumph Bonneville T40 मोटरसाइकिल भारत में हुई लॉन्च, 5 राइडिंग मोड्स के साथ मिलेगा पावरफुल इंजन

Published: Wed, 07 Oct 2026 10:30 AM (IST)

Triumph Bonneville T40: ट्रायम्फ ने भारत में T40 में लॉन्च कर दिया है जो पावरफुल इंजन, शानदार फीचर्स और बेहतरीन लुक के साथ आती है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Triumph India ने आज भारत में अपना Bonneville के सबसे छोटे मॉडल Triumph Bonneville T40 को 2.80 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया है। Bonneville T40 अपने कई पार्ट्स दूसरे मॉडल के साथ शेयर करती है। ब्रांड ने इस मोटरसाइकिल का एक कम फीचर वाला वर्जन भी लॉन्च किया है जिसे Bonnevill T4 कहा जाता है।

फ्रेम और सस्पेंशन

Triumph Bonneville T40 में एक ऐसा फ्रेम इस्तेमाल किया गया है जिसका अगला हिस्सा इसके दूसरे मॉडल्स जैसा ही जबकि पिछले हिस्से में ट्विन-शॉक एब्जॉर्बर और नया ट्यूबलर स्टील स्विंगआर्म लगाने के लिए बदलाव किए गए हैं। कंपनी का कहना है कि इस बाइक का सबफ्रेम मुख्य फ्रेम से वेल्ड हुआ है जबकि ब्रांड की बाकी 350cc मोटरसाइकिलों में बोल्ट वाला सबफ्रेम होता है।

इसमें आगे की तरफ 43mm टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे की तरफ ट्विन-शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं।

ब्रेक व्हील्स और फीचर्स

ब्रेकिंग का काम आगे की तरफ ट्विन-पिस्टन एक्सियल कैलिपर के साथ 310mm डिस्क और पीछे सिंगल-पिस्टन कैलिपर के साथ 255mm डिस्क द्वारा संभाला जाता है। इस मोटरसाइकिल में डुअल-चैनल ABS मिलता है और यह 18-इंच आगे और 18-इंच पीछे के वायर-स्पोक ट्यूब वाले पहियों का इस्तेमाल करता है। इस बाइक की ऊंचाई 790mm है और इसमें 14.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।

क्या हैं फीचर्स?

Triumph Bonneville T40 में कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इसमें गोल 4-इंच का कलर TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इसके अलावा, इस बाइक में 5 राइडिंग मोड दिए गए हैं- Rain, Road, Eco और 2 कस्टमाइजेबल मोड। साथ ही, इसमें ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, मोबाइल कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन शामिल हैं।

इंजन और गियरबॉक्स

Bonneville T40 में ब्रांड के बाकी 350cc मॉडल्स वाला ही 350cc सिंगल सिलिंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है और इस मोटरसाइकिल में पीशूटर एग्जॉस्ट भी मिलता है। यह इंजन 29hp की पावर और 31.2nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है।

यह भी पढ़ें- Honda XR300 Rally और XR300L भारत में हुई लॉन्च, मिला 24hp वाला 293cc का एयर ऑयल-कूल्ड इंजन