Toyota तैयार कर रहा है नया 1.5 लीटर हाइब्रिड इंजन, दे सकता है पहले से 15% ज्यादा माइलेज और पावर
Toyota New Engine: टोयोटा एक नया एडवांस हाइब्रिड पावरट्रेन विकसित कर रही है, जिसमें 1.5 लीटर, चार-सिलिंडर पेट्रोल इंजन शामिल है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Toyota एक ऐसा एडवांस हाइब्रिड पावरट्रेन तैयार कर रही है जिसे भारी और बड़ी बैटरी पैक के बिना गाड़ी की एफिशिएंसी को बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। जापानी कार निर्माता कंपनी इस प्रोजेक्ट के तहत एक नया 1.5 लीटर, चार-सिलिंडर पेट्रोल इंजन और एक पूरी तरह से रीडिजाइन की गई इलेक्ट्रॉनिक हाइब्रिड आर्किटेक्चर है। कंपनी का लक्ष्य अपने मौजदा स्ट्रॉंग हाइब्रिड कॉंफिगरेशन की तुलना में 15% ज्यादा फ्यूल इकोनॉमी सुधार हासिल करना है।
ग्राउंड-अप डिजाइन
ट्रेडिशनल हाइब्रिड सेटअप के उलट, जो मौजूदा इंजन को इलेक्ट्रिक ड्राइवट्रेन के मुताबिक बनाते हैं, इस नए 1.5 लीटर इंजन को पूरी तरह से एक डेडिकेटेड हाइब्रिड नेटवर्क के हिस्से के तौर पर ग्राउंड-अप डिजाइन किया गया है। Toyota ने इंजन, इलेक्ट्रिक मोटर्स और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स पर एक साथ काम किया है। कंपनी का कहना है कि इस तरीके से एनर्जी लॉस को कम करने और अलग-अलग हिस्सों के कामकाज में सुधार करने में मदद मिलती है।
इस नए इंजन के नेचुरली एस्पिरेटेड वर्जन से मिलने वाली परफॉर्मेंस कंपनी के मौजूदा 1.8 लीटर इंजन और 1.5 लीटर 3-सिलिंडर यूनिट जैसा होने की उम्मीद है।
कॉम्पैक्ट सेटअप और फायदे
Toyota पूरे हाइब्रिड सिस्टम के साइज को छोटा करने पर भी काम कर रही है। एक छोटा सेटअप इंजीनियरों को गाड़ी डिजाइन करते समय ज्यादा फ्रीडम देता है। इसका सबसे बड़ा फायदा है कि, इससे बोनट को नीचा रखा जा सकता है और गाड़ी के बाकी हिस्सों के लिए ज्यादा जगह मिल सकती है। इस कॉम्पैक्ट डिजाइन से एयरोडायनामिक ड्रैग को कम करने में भी मदद मिल सकती है।
इस नए सिस्टम को Toyota के फ्यूचर के मल्टी-पाथवे गाड़ियों के लिए तैयार किया जा रहा है। इसका मतलब है कि एक ही बेसिक व्हीकल आर्किटेक्चर अलग-अलग पावरट्रेन टाइप्स को सपोर्ट कर सकता है।
क्या भारत में होगा लॉन्च?
Toyota ने अभी यह पक्का नहीं किया है कि भारत में किन मॉडलों को नया 1.5 लीटर हाइब्रिड सिस्टम मिल सकता है। हालांकि, इसके स्थानीय प्रोडक्शन या भारत में लॉन्च की तारीख के बारे में भी कोई पुष्टि नहीं हई है। यह भारत के लिहाज से बहुत जरूरी है क्योंकि Toyota यहां पहले से ही स्ट्रॉंग हाइब्रिड मॉडल बेचती है। Urban Cruiser Hyryder और Maruti Suzuki Grand Vitara वर्तमान में 1.5 लीटर, 3-सिलिंडर हाइब्रिड सेटअप का यूज करती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।