विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तहलका मचाने आ रही नई Toyota Fortuner, 1 दिसंबर को होगी पेश...2027 के शुरुआत में हो सकती है लॉन्च

Published: Wed, 21 Oct 2026 02:10 PM (IST)

नई Toyota Fortuner का ग्लोबल डेब्यू 1 दिसंबर 2026 को होने की उम्मीद है, जबकि भारत में इसे 2027 में लॉन्च किया जा सकता है।

नई Toyota Fortuner

नई Toyota Fortuner

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में टोयोटा की पॉपुलर प्रीमियम SUV Toyota Fortuner को बहुत बड़ा अपडेट मिलने वाला है। नई Toyota Fortuner का ग्लोबल डेब्यू 1 दिसंबर 2026 को होगा। भारतीय बाजार में इसे साल 2027 में लॉन्च किया जा सकता है। आइए विस्तार में जानते हैं कि नई फॉर्चुनर को किन खास फीचर्स और अपडेट के साथ लाया जा सकता है।

मिलेगा नया डिजाइन

नई Toyota Fortuner को मौजूदा IMV लैडर-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर ही लेकर आया जा सकता है। इसके साथ ही SUV के बेसिक बॉडी स्ट्रक्चर में ज्यादा बदलाव देखने के लिए नहीं मिल सकते हैं। इसके बाहरी डिजाइन में कई बदलाव देखने के लिए मिल सकते हैं।

फ्रंट लुक होगा ज्यादा दमदार

अभी तक नई Fortuner को टेस्टिंग के दौरान कई बार स्पॉट किया जा चुका है। उसके आधार पर कहा जा सकता है कि इसका फ्रंट लुक पहले से ज्यादा दमदार होने वाला है। इसमें सीधी बनावट वाली ग्रिल और फ्रंट में वर्टिकल एलिमेंट्स देखने को मिले हैं। इसके अलावा SUV में पतले ऊपरी लाइटिंग सेक्शन, ऊंचा बोनट और उभरे हुए व्हील आर्च भी दिया जा सकता है।
साइड प्रोफाइल में साइड स्टेप्स भी देखने के लिए मिले हैं, जो इसके पारंपरिक डिजाइन को बरकरार रखने को दिखाते हैं। नई Toyota Fortuner के रियर डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें नया टेलगेट और दोनों तरफ की टेललाइट्स को जोड़ने वाला LED लाइट बार दिया जा सकता है। इसके साथ ही टेललाइट्स के ग्राफिक्स को भी बदला जा सकता है।

केबिन में मिलेंगे बड़े बदलाव

नई Fortuner के इंटीरियर में कई अपडेट देखने के लिए मिल सकते हैं। इसका केबिन नई Hilux जैसा हो सकता है। इसमें बड़ा सेंट्रल टचस्क्रीन, वायरलेस कनेक्टिविटी और पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

मिल सकते हैं ADAS फीचर्स

नई Toyota Fortuner में सेफ्टी और ड्राइविंग असिस्टेंस तकनीक को भी बेहतर बनाए जाने की उम्मीद है। कंपनी इसमें Toyota Safety Sense पैकेज का विस्तार कर सकती है। यह पैकेज कम से कम इसके टॉप वेरिएंट्स में मिल सकते हैं। संभावित फीचर्स में अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग और लेन-कीप असिस्ट शामिल हैं।

2.8-लीटर डीजल इंजन रहेगा बरकरार

नई Toyota Fortuner में मौजूदा 2.8-लीटर डीजल इंजन को जारी रखे जाने की उम्मीद है। इसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन भी मिल सकते हैं। इसके अलावा, कंपनी 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन को दोबारा लाइनअप में शामिल कर सकती है।

इस दिन होगी पेश

नई Toyota Fortuner 1 दिसंबर 2026 को पेश की जाएगी। वहीं, इसे साल 2027 में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत, वेरिएंट, फीचर्स और लॉन्च की सटीक तारीख की पुष्टि अभी नहीं हुई है। इन जानकारियों के सामने आने के बाद ही नई Fortuner में होने वाले बदलावों की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- Toyota ने लॉन्च की 2026 Fortuner Leader Edition, जानें कीमत और दमदार फीचर्स