विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Toyota ने लॉन्च की 2026 Fortuner Leader Edition, जानें कीमत और दमदार फीचर्स

Published: Fri, 09 Oct 2026 02:28 PM (IST)

Toyota Fortuner Leader Edition: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने भारत में 2026 Fortuner Leader Edition लॉन्च किया है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 36.51 लाख रुपये से शुरू होती है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Toyota Kirloskar Motor ने भारत में 2026 Fortuner Leader Edition लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 4x2 मैनुअल के लिए 36.51 लाख रुपए और 4x2 ऑटोमैटिक के लिए 38.72 लाख रुपए रखी गई है। खरीदार 12 अक्टूबर 2026 से टोयोटा की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी डीलरशिप के जरिए इस SUV को बुक कर सकते हैं।

एक्सटीरियर डिजाइन

बाहरी हाइलाइट्स में एक सिग्नेचर फ्रंट ग्रिल, ब्लैक रियर डोर गार्निश, मैचिंग हब कैप के साथ ग्लॉस-ब्लैक अलॉय व्हील, ब्लैक रूफ ट्रीटमेंट और ब्लैक-फिनिश एंटीना शामिल हैं। बॉडी-साइड मोल्डिंग्स ओर हुड एल्बम इस पैकेज को पूरा करते हैं। 2026 Fortuner Leader Edition पिछले साल के वर्जन के जाने-पहचाने लुक को बरकरार रखता है।

Toyota की नई प्रमोशनल इमेज से पता चलता है कि 2025 की तुलना में ग्रिल पैटर्न, हेडलाइट्स, फ्रंट बंपर एक्सटेंशन, सिल्वर एक्सेंट, बोनट लेटरिंग या अलॉय-व्हील डिजाइन में कोई खास बदलाव नहीं है।

केबिन डिजाइन

इंटीरियर में लीडर एडिशन डुअल-टोन ब्लैक और मैरुन सीट अपहोल्स्ट्री और मैचिंग डोर ट्रिम्स के साथ जारी है। इस केबिन ट्रीटमेंट को और बेहतर बनाने के लिए एंबिएंट लाइटिंग जोड़ी गई है और साथ ही इल्यूमिनेटेड स्कफ प्लेट्स भी दी गई हैं। इसके अलावा इसमें ऑटो-फोल्डिंग आउटसाइड रियर-व्यू मिरर्स और TPMS सिस्टम शामिल हैं।

बता दें कि अपहोल्स्ट्री कॉम्बिनेशन, इल्यूमिनेटेड स्कफ प्लेट्स, ऑटो-फोल्डिंग मिरर्स और TPMS का जिक्र पिछले साल के एडिशन में भी किया गया था।

वारंटी और रोडसाइड असिस्टेंस

ओनरशिप पैकेज में 5 साल की कॉम्प्लीमेंट्री रोडसाइड असिस्टेंस और स्टैंडर्ड तीन साल या 1 लाख किमी की वारंटी शामिल है। ग्राहक 5 साल या 2,20,000 किमी तक की एक्सटेंडेड वारंटी ले सकते हैं और टोयोटा स्माइल्स प्लर सर्विस प्रोग्राम चुन सकते हैं।

यह भी पढ़ें- सिंगल चार्ज में 180किमी की रेंज और 110kmph की टॉप-स्पीड, पिछले महीने लोगों की पसंदीदा रही ये इलेक्ट्रिक बाइक