सिंगल चार्ज में 180किमी की रेंज और 110kmph की टॉप-स्पीड, पिछले महीने लोगों की पसंदीदा रही ये इलेक्ट्रिक बाइक
Oben Rorr Evo: Oben इलेक्ट्रिक ने अपनी बाइक Rorr Evo मोटरसाइलिक के साथ सितंबर में रिकॉर्ड 1,417 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Oben Electric ने सितंर में 1,417 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों के रजिस्ट्रेशन की सूचना दी है जो इसकी अब तक की सबसे बड़ी मंथली बिक्री है। VAHAN रजिस्ट्रेशन डेटा का हवाला देते हुए बेंगलुरु स्थित इस निर्माता ने कहा कि इस रिजल्ट ने इसे उस महीने के लिए भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ब्रांड बना दिया है।
Rorr Evo की प्रतिक्रिया
Oben के मुताबिक, Rorr Evo को सितंबर में काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और इसी डिमांड की वजह से सितंबर महीने में सबसे ज्यादा मोटरसाइकिर रजिस्टर कराने में कामयाब रही है। कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को हर दिन इस्तेमाल करने लायक परफॉर्मेंस, डिजाइन और रेंज के आधार पर पोजीशन किया है।
मोटर और पावर
इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 9kW की IP68 रेटिंग वाली मिड-माउंटेड IPMSM मोटर दी गई है जो लगभग 12bhp की पावर और पहिए पर 250nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह बाइक 110kmph की टॉप-स्पीड तक जा सकती है और 0 से 40kmph तक जाने में सिर्फ 3 सेकंड का समय लगता है। साथ ही इसमें सिटी, इको, हैवॉक और AI-आधारित रेंज बूस्टर वाला स्मार्टआईक्यू जैसे राइडिंग मोड्स के साथ रिवर्स मोड भी मिलता है।
बैटरी और चार्जिंग
Oben Rorr Evo में MHX तकनीक के साथ 3.4kWh लिथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी दी गई है जो फुल चार्ज करने पर 180 किमी तक की रेंज (IDC) दे सकती है। वहीं, इसे 0 से 80% तक चार्ज करने में 90 मिनट से कम का समय लगता है और 0 से 100% तक चार्ज होने में लगभग 5 घंटे का समय लगता है।
फ्रेम और सस्पेंशन
Oben Rorr Evo में ARX फ्रेम या स्पोर्ट्स नेकेड बॉडी स्ट्रक्चर दिया गया है। इसके सस्पेंशन सेटअप में आगे की तरफ टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की तरफ 7-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक मिलता है। ब्रेकिंग के लिए इसमें CBS के साथ आगे और पीछे दोनों तरफ 270mm के डुअल डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसके अलावा, इसमें आगे 110/70-17 और पीछे 130/70-17 साइज के ट्यूबलेस टायर मिलते हैं।
फीचर्स और सेफ्टी
Oben Rorr Evo में ब्लूटूथ नेविगेशन और OTA अपडेट के साथ 5-इंच का TFT स्मार्ट डिजिटल डिस्प्ले कंसोल मिलता है। इसमें इंटीग्रेडेट DRL के साथ LED प्रोजेक्टर हेडलैंप दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें एक मोबाइल ऐप, जियोफेंसिंग, एंटी-थेफ्ट प्रोटेक्शन और GPS की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इसमें फॉल अलर्ट सिस्टम, ड्राइवर अलर्ट सिस्टम और यूनिफाइड ब्रेक असिस्ट जैसी तकनीकें मिलती हैं।
इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल की एक्स-शोरूम कीमत 1,24,999 रुपए से लेकर 1,39,999 रुपए तक जाती है।
यह भी पढ़ें- 165km की रेंज और 1 लाख से कम कीमत वाली इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी शुरू, 6 कलर ऑप्शन और बड़ा स्टोरेज
