विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

165km की रेंज और 1 लाख से कम कीमत वाली इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी शुरू, 6 कलर ऑप्शन और बड़ा स्टोरेज

Published: Wed, 07 Oct 2026 03:25 PM (IST)

E3 Trion Electric Scooter: बेंगलुरु की कंपनी E3 इलेक्ट्रिक.एआई ने अपने पहले ई3 ट्रियन इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी शुरू कर ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। बेंगलुरु की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्टार्टअप कंपनी E3 Electric.Ai ने अगस्त 2026 में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर E3 Trion लॉन्च किया था। अब ब्रांड ने इस नई E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर के प्रोडक्शन और डिलीवरी की शुरुआत करने की घोषणा कर दी है। Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर को हैदराबाद स्थित प्लांट में तैयार किया जा रहा है।

डिजाइन और कलर

E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर में डुअल-प्रोजेक्टर LED हेडलाइट्स और LED टेललाइट्स दी गई हैं। यह स्कूटर IP67 रेटेड वेदर प्रोटेक्शन के साथ आता है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर Solar Red, Misty Green, Nova Blue, Teal Blue, Graphite Grey और Luna White जैसे 6 कलर ऑप्शन में आता है। इसके अलावा, कंपनी का दावा है कि इसमें 52 लीटर की स्टोरेज मिलती है।

डिस्प्ले और फीचर्स

E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह ब्रांड के TripSense System के जरिए कनेक्टिविटी फीचर्स देता है। यह सिस्टम राइडर के स्मार्टफोन का इस्तेमाल करके नेविगेशन, चार्जिंग लोकेशन के साथ ट्रिप प्लानर, रिमोट बैटरी मॉनिटरिंग, व्हीकल कंट्रोल, डैशकैम, SOS और जियोफेंसिंग जैसी जानकारी देता है।

Category विवरण / विशेषताएं (Details & Features)
निर्माता कंपनी E3 Electric.Ai (बेंगलुरु आधारित स्टार्टअप)
लॉन्च तिथि अगस्त 2026
प्लांट स्थान हैदराबाद
कलर ऑप्शन (6 रंग) Solar Red, Misty Green, Nova Blue, Teal Blue, Graphite Grey, Luna White
स्टोरेज क्षमता 52 लीटर
लाइटिंग व प्रोटेक्शन डुअल-प्रोजेक्टर LED हेडलाइट्स, LED टेललाइट्स, IP67 रेटेड वेदर प्रोटेक्शन
डिस्प्ले व कनेक्टिविटी 5-इंच LCD डिस्प्ले, TripSense System
कनेक्टेड फीचर्स नेविगेशन, चार्जिंग लोकेशन ट्रिप प्लानर, रिमोट बैटरी मॉनिटरिंग, व्हीकल कंट्रोल, डैशकैम, SOS, जियोफेंसिंग

वेरिएंट और बैटरी

E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है- C1, C1X और C2। C1 वेरिएंट में 2.3kWh का रिमूवेबल बैचरी पैक दिया गया है जबकि C1X और C2 में 3kWh का फिक्स बैटरी पैक मिलता है। C1, C1X और C2 वेरिएंट्स की क्लेम की गई IDC रेंज 108 किमी, 165 किमी और 128 किमी है।

वेरिएंट (Variant) बैटरी प्रकार (Battery Type) बैटरी क्षमता (Battery Capacity) क्लेम की गई रेंज (Claimed Range)
C1 रिमूवेबल (Removable) 2.3 kWh अभी खुलासा नहीं हुआ
C1X फिक्स्ड (Fixed) 3.0 kWh 165 किमी तक
C2 फिक्स्ड (Fixed) 3.0 kWh अभी खुलासा नहीं हुआ

कितनी है कीमत?

E3 Trion Variants & Price Details

Variant Ex-Showroom Price Battery Capacity & Type Key Features / Range
E3 Trion C1 ₹99,999 2.3 kWh Removable Battery Base variant
E3 Trion C1x ₹1,09,999 3 kWh Fixed Battery 165 km IDC range
E3 Trion C2 ₹1,19,999 3 kWh Fixed Battery Top-end variant, Sports Performance Mode

यह भी पढ़ें- Ampere Nexus EX+ इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, सिंगल चार्ज में 136 किमी की रेंज और 30 से ज्यादा फीचर्स