Ampere Nexus EX+ इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, सिंगल चार्ज में 136 किमी की रेंज और 30 से ज्यादा फीचर्स
Ampere Nexus EX+: Ampere ने नेक्सस ईएक्स+ इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च कर दिया है जो सिंगल चार्ज पर 136 किमी ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Ampere ने Nexus EX+ को 1.30 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर का अपडेटेड वर्जन है जिसमें ज्यादा पावरफुल 5kW मोटर और IP65-रेटेड वाटर रेसिस्टेंट चार्जर दिया गया है और यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 2 वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके हाई-स्पेक वेरिएंट में Ampere की इंटेलिपैक कनेक्टेड तकनीक जोड़ी गई है जो टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, जियो फेंसिंग, कॉल अलर्ट देती है।
मोटर और परफॉर्मेंस
इसमें नया 5kW इलेक्ट्र्रिक मोटर दिया गया है जो व्हील्स पर 202nm का दावा किया गया पीक टॉर्क जनरेट करता है। Ampere का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 0 से 40kmph की स्पीड सिर्फ 4.5 सेकंड में पकड़ सकती है। साथ ही, ढलान वाले रास्तों, फ्लाईओवर और पीछे सवारी या एक्सट्रा सामान के साथ इसकी चलने की कैपेबिलिटी पहले से बेहतर हुई है।
कनेक्टेड फीचर्स
इंटेलीपैक वाले वर्जन में Ampere के कनेक्ट ऐप का इस्तेमाल किया जाता है जो 30 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स देता है। इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, जियो फेंसिंग, कॉल अलर्ट, लाइव लोकेशन शेयरिंग, रियल-टाइम चार्जिंग स्टेटस, फाइंड माय स्कूटर और कई फीचर्स शामिल हैं। स्टैंडर्ड Nexs EX+ की एक्स-शोरूम कीमत 1.30 लाख रुपए है तो वहीं, इंटेलिपैक के साथ आने वाले Nexus EX+ की एक्स-शोरूम कीमत 1.36 लाख रुपए है।
यह भी पढ़ें- Skoda Slavia Facelift भारत में लॉन्च, मिला 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन 2 नए कलर ऑप्शन और एडवांस फीचर्स
बैटरी और रेंज
इस स्कूटर में 3kWh LFP बैटरी दी गई है जिसकी दावा की गई IDC रेंज 136 किमी है। Nexus EX+ पर बैटरी के लिए 5 साल या 75,000 किमी की वारंटी और बाकी स्कूटर के लिए 3 साल या 30,000 किमी की वारंटी मिलती है। पहले Nexus 2 वेरिएंट EX और ST में उपलब्ध था जिसमें मुख्य अंतर उनके इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कनेक्टेड फीचर्स और कीमत का था।
किससे है मुकाबला?
Nexus EX+ को फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर के मिड-टू-हाई सेगमेंट में रखा गया है। यह TVS iQube 3.1kWh, Ather Konarc, Vida VX2 और Chetak C3001 जैसी गाड़ियों को टक्कर देगा।
यह भी पढ़ें- Honda XR300 Rally और XR300L भारत में हुई लॉन्च, मिला 24hp वाला 293cc का एयर ऑयल-कूल्ड इंजन
