Toyota Innova Hycross Facelift 25 नवंबर को होगी लॉन्च, मिल सकता है E-20 और हाइब्रिड इंजन का अपडेट
Toyota Innova Hycross Facelift: Toyota भारत में इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट लॉन्च करेगी। साल 2022 में लॉन्च होने के बाद इस गाड़ी में मिलने वाला पहला बड़ा अपडेट है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Toyota भारत में 25 नवंबर को Innova Hycross Facelift लॉन्च करेगी। साल 2022 में लॉन्च होने के बाद से यह इस मॉडल का बड़ा अपडेट होगा। इस अपडेट में बाहर के डिजाइन को बदला जाएगा और केबिन में नए फीचर्स जोड़े जाएंगे जिसमें हाल ही में अपडेट किए गए इंडोनेशिया-स्पेक मॉडल वाले फीचर्स के भी होने की उम्मीद है। साथ ही, इसके स्ट्रॉंग हाइब्रिड वर्जन में भी बदलाव किए जाने की उम्मीद है।
एक्सटीरियर बदलाव
पहली देखी गई टेस्टिंग गाड़ियों में फेसलिफ्ट में नई ग्रिल और पतले हेडलैंप के साथ बदला हुआ फ्रंट मिलने की उम्मीद है। साथ ही इसके अलॉय व्हील, बंपर के डिजाइन और टेल-लैंप में कुछ बदलाव किए जाने की संभावना है। इंटीरियर में, हाल ही में अपडेट किए गए इंडोनेशिया-स्पेक मॉडल, जिसे Kijang Innova Zenix कहते हैं, में दिए गए कुछ फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
इंडोनेशियाई मॉडल के हायर वेरिएंट में पुरानी 10.1 इंच यूनिट की जगह 12.3 इंच की इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन दी गई है। इसके अलावा, हाइब्रिड वेरिएंट में 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है जबकि पेट्रोल वर्जन में 7-इंच का डिस्प्ले दिया गया है।
Innova Hycross के मौजूदा और नए फीचर्स
मौजूदा इंडिया-स्पेक Innova Hycross में 10.1 इंच की टचस्क्रीन और बीच में एक छोटी स्क्रीन के साथ एनालॉग इंस्ट्रूमेंट डायल मिलते हैं। Facelift मॉडल में इंडोनेशियाई मॉडल की तरह बड़ी टचस्क्रीन और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा, गाड़ी की सीट अपहोल्स्ट्री को बदला जा सकता है, इंफोटेनमेंट सॉफ्टवेयर को अपडेट और इंटीरियर कलर ऑप्शन भी दिए जा सकते हैं।
क्या Ethanol को करेगी सपोर्ट?
Facelift में वहीं 2.0 लीटर, 4-सिलिंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल स्ट्रॉंग हाइब्रिड पावरट्रेन को ही जारी रखने की उम्मीद है। हालांकि, इसमें ज्यादा Ethanol Blend को सपोर्ट करने के लिए इंजन में बदलाव किए जाएंगे जो E30 या उससे ज्यादा के मिश्रण पर चल सके। बता दें कि, Toyota ने 2024 में Ethanol कंपैटिबल Innova Hycross Hybrid प्रोटोटाइप को दिखाया था।
इसमें स्टैंडर्ड स्ट्रॉंग हाइब्रिड वर्जन की तरह ही इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 2.0 लीटर Atkinson साइलिक पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया था। इस प्रोटोटाइप को 20% से ज्यादा Ethanol मिले पेट्रोल पर चलने के लिए डिजाइन किया गया था। Toyota Innova Hycross Facelift को 20-30 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया जा सकता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।