Toyota Innova Hycross Facelift भारत से पहले इंडोनेशिया में लॉन्च, 12.3-इंच की डुअल स्क्रीन और Wi-Fi समेत कई नए फीचर्स मिले
Toyota Innova Hycross Facelift इंडोनेशिया में लॉन्च हुई। भारत में इसकी 26 नवंबर को लॉन्च की उम्मीद है।

Toyota Innova Hycross Facelift इंडोनेशिया में लॉन्च
HighLights
इंडोनेशिया में अपडेटेड किजांग इनोवा ज़ेनिक्स हुई लॉन्च।
12.3-इंच टचस्क्रीन, 360-डिग्री कैमरा जैसे नए फीचर्स।
भारतीय इनोवा हाईक्रॉस फेसलिफ्ट 26 नवंबर को अपेक्षित।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। टोयोटा ने अपनी पॉपलुर MPV Toyota Innova Hycross के फेसलिफ्ट मॉडल को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में इस अपडेटेड मॉडल को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। भारत में इसे 26 नवंबर को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इस बीच टोयोटा ने इंडोनेशिया में अपनी Innova Hycross के अपडेटेड वर्जन Kijang Innova Zenix को लॉन्च कर दिया है। इस नए मॉडल में कई बड़े फीचर्स के साथ अपडेट किया गया है।
इंडोनेशिया में लॉन्च हुई अपडेटेड Toyota Innova Zenix
-1793510317025.webp)
- Toyota-Astra Motor ने इंडोनेशियाई बाजार में अपडेटेड Kijang Innova Zenix को पेश किया है। यह मॉडल भारत में बिकने वाली Toyota Innova Hycross के समान है। कंपनी ने इसके V Hybrid Type ट्रिम से नए फीचर्स देने शुरू किए हैं।
- इसकी कीमत IDR 517 मिलियन (लगभग 27.05 लाख रुपये) से शुरू होती है। वहीं, Kijang Innova Zenix Hybrid रेंज का शुरुआती G Hybrid Type ट्रिम IDR 475 मिलियन (लगभग 24.87 लाख रुपये) की कीमत पर उपलब्ध है। ये सभी कीमतें जकार्ता की ऑन-रोड कीमतें हैं।

- इसके अलावा, कंपनी ने V Hybrid Type ट्रिम पर आधारित Modellista वर्जन भी पेश किया है। इसमें कुछ अतिरिक्त एक्सेसरीज और डिजाइन अपडेट दिए गए हैं, जो MPV के लुक को पहले से ज्यादा आकर्षक बनाते हैं।
Toyota Innova Hycross का एक्सटीरियर लुक

अपडेटेड Toyota Innova Zenix के Modellista वर्जन में कुछ खास कॉस्मेटिक बदलाव भी किए गए हैं। इसके फ्रंट में नए स्प्लिटर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, साइड बॉडी क्लैडिंग और मजबूत डिजाइन वाले साइड स्टेप्स भी मिलते हैं। ये एक्सेसरीज MPV के एक्सटीरियर को ज्यादा आकर्षक और दमदार लुक देती हैं। साथ ही साइड स्टेप्स की मदद से कार में चढ़ने और उतरने में भी सहूलियत मिल सकती है।
Toyota Innova Hycross फेसलिफ्ट के फीचर्स

- इसके इंटीरियर में सबसे बड़ा बदलाव इसके नए डिस्प्ले के रूप में देखने को मिलता है। कंपनी ने इसमें 12.3-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। इसके साथ ही हाइब्रिड वेरिएंट में 12.3-इंच का TFT डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया है।
- इसके पेट्रोल वाले V और G ट्रिम में 7-इंच का नया TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। नया इंफोटेनमेंट डिस्प्ले डैशबोर्ड से थोड़ा बाहर की तरफ निकला हुआ है, जो इसके पुराने डैशबोर्ड लेआउट से कुछ अलग दिखाई देता है। इस इंफोटेनमेंट सिस्टम की एक खास बात यह भी है कि इसमें इन-कार Wi-Fi की सुविधा मिलती है। इससे कार में सफर करने वाले सभी यात्रियों को इंटरनेट कनेक्टिविटी का फायदा मिल सकता है।
Toyota Innova Hycross सेफ्टी फीचर्स

- टोयोटा ने अपडेटेड Innova Zenix में केवल स्क्रीन ही नहीं बदली हैं, बल्कि कई अन्य उपयोगी फीचर्स भी शामिल किए हैं। इंडोनेशियाई मॉडल में अब 360-डिग्री कैमरा दिया गया है, जिससे ड्राइवर को कार के आसपास का व्यू देखने में मदद मिलेगी।
- इसके अलावा, इसमें डुअल-चैनल डैशकैम के साथ DVR फंक्शन भी दिया गया है। यह फीचर ड्राइविंग के दौरान आगे और पीछे की तरफ की गतिविधियों को रिकॉर्ड करने में मदद कर सकता है।
- अन्य नए फीचर्स की बात करें तो इसमें इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, पावर फोल्डिंग ORVMs और अपडेटेड टेलीमैटिक्स सिस्टम भी शामिल किए गए हैं। हालांकि, इन फीचर्स की उपलब्धता अलग-अलग ट्रिम के हिसाब से होगी।
हटाए गए ये फीचर्स

नए अपडेट के साथ टोयोटा ने कुछ पुराने फीचर्स को भी हटाया है। अपडेटेड Kijang Innova Zenix में अब रियर सीट एंटरटेनमेंट सिस्टम और वायरलेस चार्जर की सुविधा नहीं दी गई है। इस तरह कंपनी ने नए टेक्नोलॉजी फीचर्स को शामिल करने के साथ कुछ पुराने इक्विपमेंट को हटाया भी है। हालांकि, अलग-अलग वेरिएंट में मिलने वाले फीचर्स के आधार पर ग्राहकों को विकल्प मिलेंगे।
भारत आने वाली Innova Hycross कैसी होगी?

- इंडोनेशिया में लॉन्च हुई अपडेटेड Innova Zenix भारतीय बाजार के लिए काफी अहम है। इसकी वजह यह है कि भारत में भी Toyota Innova Hycross का फेसलिफ्ट मॉडल आने वाला है। ऐसे में इंडोनेशियाई मॉडल में शामिल किए गए फीचर्स भारतीय मॉडल के संभावित अपडेट की झलक देते हैं।
- उम्मीद है कि भारत में लॉन्च होने वाली Innova Hycross Facelift में भी 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इन-कार Wi-Fi और डैशकैम जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और पावर फोल्डिंग ORVMs जैसे फीचर्स भी नए मॉडल का हिस्सा बन सकते हैं।
इंजन और पावरट्रेन में नहीं होगा बड़ा बदलाव
-1793510619987.webp)
- इंडोनेशिया में लॉन्च हुई अपडेटेड Innova Zenix के मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल सेटअप में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है। इसके अलावा, इसी इंजन पर आधारित सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड सिस्टम का विकल्प भी दिया गया है। हाइब्रिड सिस्टम में अब निकल आधारित Li-Ion बैटरी का इस्तेमाल किया गया है।
- भारतीय बाजार में आने वाली Innova Hycross Facelift में भी मौजूदा पेट्रोल और हाइब्रिड पावरट्रेन विकल्प जारी रहने की उम्मीद है। हालांकि, इसमें Flex Fuel क्षमता भी शामिल की जा सकती है। यह अपडेट भारतीय मॉडल के लिए एक अहम बदलाव हो सकता है।
26 नवंबर को हो सकती है भारत में लॉन्च
Toyota Innova Hycross Facelift का भारतीय बाजार में लॉन्च 26 नवंबर को निर्धारित बताया जा रहा है। टेस्टिंग के दौरान सामने आए मॉडल में एक्सटीरियर से जुड़े कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। वहीं, इंडोनेशिया में लॉन्च हुई अपडेटेड Innova Zenix से इसके संभावित इंटीरियर और फीचर अपडेट की जानकारी भी मिली है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।