Toyota Innova Hycross Facelift भारत में इस दिन होगी लॉन्च, मिल सकता है नया डिजाइन और Flex-Fuel इंजन
Toyota Innova Hycross Facelift में नया डिजाइन, बड़े स्क्रीन, अपडेटेड फीचर्स और संभावित Flex-Fuel तकनीक मिलेगी, जिससे इसकी कीमत बढ़ सकती है।

Toyota Innova Hycross Facelift भारत में 25 नवंबर 2026 को लॉन्च होगी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस (Toyota Innova Hycross) भारतीय बाजार की पॉपुलर MPV में से एक है। अब कंपनी इसके अपडेटेड मॉडल को पेश करने की तैयारी में है। नई Innova Hycross में डिजाइन से लेकर फीचर्स और पावरट्रेन तक कई अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। खास बात यह है कि इसके फेसलिफ्ट मॉडल के साथ Flex-Fuel वर्जन को भी पेश किया जा सकता है। कंपनी इसे 25 नवंबर 2026 को लॉन्च करने वाली है। आइए नई इनोवा हाईक्रॉस के लॉन्च से पहले जानते हैं कि इसमें क्या कुछ खास मिलने वाला है?
Toyota Innova Hycross Facelift का डिजाइन
- नई Toyota Innova Hycross के बाहरी डिजाइन में कई बदलाव देखने के लिए मिल सकते हैं। इसके सामने की तरफ नई ग्रिल, अपडेटेड LED DRLs, हेडलैंप और बंपर दिया जा सकता है। इसकी LED DRLs का डिजाइन Toyota Taisor जैसी हो सकती है। साथ ही Hycross Facelift के फ्रंट में ज्यादा सीधा और SUV जैसा लुक भी दिया जा सकता है। इसके ग्रिल का डिजाइन Toyota Hilux की तरह हो सकता है। सात ही मस्कुलर फ्रंट बंपर और स्किड प्लेट को भी दिया जा सकता है।
- नई इनोवा हाईक्रॉस फेसलिफ्ट के साइड प्रोफाइल में नाम भर के बदलाव देखने के लिए मिल सकते हैं। इसमें पहले की तरह बड़े विंडो एरिया और अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं। हालांकि, पिछले हिस्से में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव जरूर किए जा सकते हैं। इन बदलावों में नए LED एलिमेंट के साथ अपग्रेडेड टेललाइट सेटअप दिया जा सकता है। साथ ही रियर बंपर को भी अपग्रेड किया जा सकता है।
Toyota Innova Hycross Facelift के फीचर्स
- नई टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस फेसलिफ्ट के बाहरी डिजाइन की तरह ही इंटीरियर में भी कुछ बदलाव किया जा सकता है। फिलहाल इसका लेआउट मौजूदा मॉडल जैसा ही रखा जा सकता है। इसके केबिन में 12.3-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। साथ ही नया डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी दिया जा सकता है।
- इनोवा हाईक्रॉस फेसलिफ्ट में 360-डिग्री कैमरा, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, पैनोरमिक सनरूफ और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स को दिया जा सकता है। सात ही इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल सीटें और आगे की वेंटिलेटेड सीटें भी दी जा सकती है। इसके अलावा, इसके पीछे की सीटों के लिए वेंटिलेशन फीचर दिया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन | संभावित फीचर्स |
|---|---|
फ्रंट डिजाइन | नई फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड LED DRLs और हेडलैंप |
फ्रंट बंपर | मस्कुलर बंपर और नई स्किड प्लेट |
LED DRLs | Toyota Taisor से प्रेरित डिजाइन |
ग्रिल डिजाइन | Toyota Hilux से प्रेरित नई ग्रिल |
रियर डिजाइन | अपडेटेड LED टेललाइट्स और नया रियर बंपर |
इंफोटेनमेंट सिस्टम | 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम |
ड्राइवर डिस्प्ले | 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर |
कैमरा | 360-डिग्री कैमरा |
कनेक्टिविटी | कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी |
सनरूफ | पैनोरमिक सनरूफ |
क्लाइमेट कंट्रोल | डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल |
सीट्स | इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स |
वेंटिलेशन | वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और संभावित रियर वेंटिलेटेड सीट्स |
सेफ्टी | 6 एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) |
ADAS | Level 2 ADAS |
इंजन | 2.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन |
हाइब्रिड इंजन | 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन |
फ्लेक्स फ्यूल | E0 से E85 और संभवतः E100 तक फ्यूल सपोर्ट |
Toyota Innova Hycross Facelift के सेफ्टी फीचर्स
नई टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस फेसलिफ्ट को पहले से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स से लैस किया जा सकता है। इसमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और 360-डिग्री कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा, Level 2 ADAS के फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। इससे यह पहले से ज्यादा सुरक्षिक गाड़ी हो जाएगी।
Toyota Innova Hycross Facelift का इंजन
- नई टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस फेसलिफ्ट में मिलने वाले पावरट्रेन को बरकरार रखा जा सकता है। इसमें 2.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन मिल सकता है। इसका पेट्रोल इंजन 173 PS की पावर और 204 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ CVT गियरबॉक्स दिया जाता है।
- इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर दी जाती है। यह दोनों मिलकर 184 PS की पावर जनरेट करते हैं। इस पावरट्रेन के साथ e-CVT ट्रांसमिशन दिया जाता है।
- नई टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस फेसलिफ्ट को Flex-Fuel पावरट्रेन के साथ भी लाया जा सकता है। इसकी वजह से E0 से E85 और संभवतः E100 तक के फ्यूल ब्लेंड पर चलने में सक्षम हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह भारत की E85 फ्यूल सपोर्ट करने वाली पहली स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कार बन सकती है।
कितनी हो सकती है कीमत?
Toyota Innova Hycross Facelift को भारत में 25 नवंबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा। इसे नए फीचर्स और हल्के डिजाइन अपग्रेड का बाद इसकी कीमत में हल्का बदलाव देखने के लिए मिल सकता है। फिलहाल टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस की एक्स-शोरूम कीमत 18.70 लाख रुपये से शुरू होकर 31.84 लाख रुपये के बीच है।