विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Toyota Rumion और Maruti Ertiga में हैं ये 5 बड़े अंतर, खरीदने से पहले जरूर जान लें क्या है इनमें खास?

Published: Mon, 16 Nov 2026 02:19 PM (IST)

Maruti Ertiga vs Toyota Rumion: दोनों 7-सीटर MPV में इंजन, माइलेज, स्पेस और सेफ्टी फीचर्स समान हैं। इन दोनों में डिजाइन, वेरिएंट और फीचर्स में अंतर है।

Maruti Ertiga और Toyota Rumion में से कौन-सी 7 सीटर MPV है बेहतर?

Maruti Ertiga और Toyota Rumion में से कौन-सी 7 सीटर MPV है बेहतर?

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। फैमिली के साथ लंबे सफर पर जाना हो या रोजमर्रा की जरूरतों के लिए एक ऐसी कार चाहिए, जिसमें जगह की कमी न हो, तो 7-सीटर MPV एक अच्छा ऑप्शन बन जाती हैं। भारतीय बाजार में इस सेगमेंट में Maruti Suzuki Ertiga पहले से ही अपनी पहचान बना चुकी है, वहीं Toyota Rumion भी इसी फॉर्मूले के साथ लोगों को आकर्षित करती है। दिलचस्प बात यह है कि दोनों गाड़ियों का इंजन, माइलेज और कई फीचर्स एक जैसे हैं, लेकिन डिजाइन से लेकर कुछ खास सुविधाओं तक इनमें कई अंतर भी देखने को मिलते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि जब दोनों में इतनी समानताएं हैं, तो आखिर किस MPV को खरीदना ज्यादा समझदारी होगी? आइए, Maruti Ertiga और Toyota Rumion के बीच 5 बड़े अंतर और 5 समानताओं के बारे में विस्तार में जानते हैं।

Maruti Ertiga vs Toyota Rumion: दोनों के बीच 5 बड़े अंतर

अंतर

Maruti Suzuki Ertiga

Toyota Rumion

1. डिजाइन

डायनामिक क्रोम विंग्ड ग्रिल, प्रोजेक्टर हेडलैंप और 3D LED टेललैंप

क्रोम फिनिश फ्रंट ग्रिल और बंपर के साथ अलग फ्रंट डिजाइन

2. लंबाई

4,435 mm

4,460 mm

3. वेरिएंट

LXi, VXi, ZXi और ZXi+

E, S, G और V

4. ऑटोमैटिक माइलेज

20.30 km/l

20.11 km/l

5. कनेक्टेड फीचर्स

SmartPlay Pro और Suzuki Connect; सभी वेरिएंट में TPMS

SmartPlayCast और Toyota i-Connect; TPMS केवल V MT और V AT में

1. डिजाइन और फ्रंट लुक में है अंतर

  • Maruti Ertiga: इसके फ्रंट में डायनामिक क्रोम विंग्ड ग्रिल दी गई है। इसके अलावा प्रोजेक्टर हेडलैंप, 3D ओरिगामी स्टाइल LED टेललैंप और मशीन-फिनिश्ड टू-टोन अलॉय व्हील्स मिलते हैं। इसका डिजाइन काफी पारंपरिक और प्रीमियम MPV जैसा दिखाई देता है।
  • Toyota Rumion: दूसरी तरफ Rumion में क्रोम फिनिश वाला प्रीमियम फ्रंट ग्रिल और बंपर दिया गया है। इसमें भी टू-टोन मशीन फिनिश्ड अलॉय व्हील्स मिलते हैं। इसका फ्रंट डिजाइन Toyota की अलग ब्रांड पहचान के अनुरूप तैयार किया गया है।

इस तरह दोनों गाड़ियों का ओवरऑल बॉडी डिजाइन मिलता-जुलता होने के बावजूद फ्रंट ग्रिल और कुछ एक्सटीरियर डिटेलिंग इन्हें अलग पहचान देते हैं।

Maruti Ertiga vs Toyota Rumion (9)

2. डाइमेंशन में भी काफी अंतर

डाइमेंशन की बात करें तो Toyota Rumion लंबाई के मामले में Ertiga से थोड़ी बड़ी है। Rumion की कुल लंबाई 4,460 mm है, जबकि Maruti Ertiga की लंबाई 4,435 mm है। यानी Rumion 25 mm लंबी है। हालांकि, दोनों गाड़ियों की चौड़ाई 1,735 mm, ऊंचाई 1,690 mm और व्हीलबेस 2,740 mm है। दोनों में सात लोगों के बैठने की सीटिंग के साथ आती है।

Maruti Ertiga vs Toyota Rumion (5)

3. वेरिएंट और CNG ऑप्शनों में अंतर

  • Maruti Ertiga: कंपनी इसे LXi, VXi, ZXi और ZXi+ वेरिएंट में पेश करती है। इसके CNG ऑप्शन VXi और ZXi वेरिएंट में उपलब्ध हैं।
  • Toyota Rumion: Toyota की इस MPV को E, S, G और V वेरिएंट में पेश किया गया है। इसका CNG ऑप्शन S MT वेरिएंट में मिलता है।

Maruti Ertiga vs Toyota Rumion (3)

4. ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के माइलेज में थोड़ा अंतर

माइलेज के मामले में दोनों गाड़ियां काफी करीब हैं, लेकिन इनके ऑटोमैटिक वेरिएंट के आंकड़ों में थोड़ा अंतर दिया गया है।

  1. Ertiga पेट्रोल MT: 20.51 km/l
  2. Ertiga पेट्रोल AT: 20.30 km/l
  3. Ertiga CNG: 26.11 km/kg
  4. Rumion पेट्रोल MT: 20.51 km/l
  5. Rumion पेट्रोल AT: 20.11 km/l
  6. Rumion CNG: 26.11 km/kg

इन आंकड़ों के अनुसार दोनों का मैनुअल पेट्रोल और CNG माइलेज समान है। वहीं ऑटोमैटिक वेरिएंट में Ertiga का दावा किया गया माइलेज Rumion से 0.19 km/l ज्यादा है।

5. टेक्नोलॉजी और कुछ फीचर्स में अंतर

  • Maruti Ertiga में SmartPlay Pro इंफोटेनमेंट सिस्टम और Suzuki Connect की सुविधा मिलती है। वहीं Toyota Rumion में SmartPlayCast इंफोटेनमेंट सिस्टम और Toyota i-Connect तकनीक दी गई है। Rumion के चुनिंदा G और V वेरिएंट में वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay की सुविधा भी दी गई है।
  • दोनों MPV में 17.78 cm का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। फीचर्स के मामले में एक और अहम अंतर TPMS यानी टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम का है। Ertiga में यह फीचर सभी वेरिएंट में मिलता है, जबकि Rumion में यह केवल V MT और V AT वेरिएंट में ही दिया जाता है।

Maruti Ertiga vs Toyota Rumion: कीमत

Maruti Ertiga वेरिएंट

कीमत

Toyota Rumion वेरिएंट

कीमत

LXi 1.5L 5MT

₹8,90,000

E MT Petrol

₹9,79,000

VXi 1.5L 5MT

₹9,95,300

S MT Petrol

₹10,77,000

VXi CNG 1.5L 5MT

₹10,93,800

S MT CNG

₹11,69,000

ZXi 1.5L 5MT

₹11,01,500

G MT Petrol

₹11,93,000

VXi 1.5L 6AT

₹11,30,300

S AT Petrol

₹12,35,000

ZXi+ 1.5L 5MT

₹11,79,100

V MT Petrol

₹12,70,000

ZXi CNG 1.5L 5MT

₹12,00,000

G AT Petrol

₹13,44,000

ZXi 1.5L 6AT

₹12,36,500

V AT Petrol

₹14,21,000

ZXi+ 1.5L 6AT

₹13,14,100

—

—

Maruti Ertiga vs Toyota Rumion (6)

Maruti Ertiga और Toyota Rumion की 5 समानताएं

समानताएं

Maruti Suzuki Ertiga

Toyota Rumion

1. इंजन

1.5-लीटर K-Series, 1,462cc

1.5-लीटर K-Series, 1,462cc

2. पावर और टॉर्क

103.06 PS और 139 Nm

103.06 PS और 139 Nm

3. ट्रांसमिशन

5-स्पीड MT और 6-स्पीड AT (CNG में 5MT)

5-स्पीड MT और 6-स्पीड AT (CNG में 5MT)

4. माइलेज

पेट्रोल MT: 20.51 km/l, CNG: 26.11 km/kg

पेट्रोल MT: 20.51 km/l, CNG: 26.11 km/kg

5. सीटिंग और सेफ्टी

7-सीटर, 6 एयरबैग, ABS with EBD, ESP और हिल होल्ड असिस्ट

7-सीटर, 6 एयरबैग, ABS with EBD, ESP और हिल होल्ड असिस्ट

1. दोनों में मिलता है 1.5-लीटर K-Series पेट्रोल इंजन

इंजन के मामले में दोनों MPV काफी समान हैं। Maruti Ertiga और Toyota Rumion में 1.5-लीटर K-Series पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसकी कैपेसिटी 1,462cc है। दोनों के पेट्रोल इंजन की अधिकतम पावर 75.8 kW यानी लगभग 103.06 PS और टॉर्क 139 Nm है। Ertiga में इसे Smart Hybrid टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है, जबकि Rumion में Neodrive नाम दिया गया है। इस वजह से इंजन कैपेसिटी और पेट्रोल पावर आउटपुट के मामले में दोनों गाड़ियां एक जैसी हैं।

Maruti Ertiga vs Toyota Rumion (2)

2. मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन का ऑप्शन

दोनों गाड़ियों में ग्राहकों को मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन चुनने का ऑप्शन मिलता है। इनमें पेट्रोल वेरिएंट के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। वहीं CNG वेरिएंट में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। दोनों के ऑटोमैटिक वेरिएंट में पैडल शिफ्टर्स भी दी गई है।

3. दोनों गाड़ियों में बैठ सकते हैं 7 लोग

फैमिली कार के रूप में दोनों MPV की सबसे बड़ी खासियत इनकी सात लोगों की सीटिंग कैपेसिटी है। दोनों में तीन रो की सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे एक साथ सात लोग सफर कर सकते हैं। इनकी दूसरी रो में 60:40 स्प्लिट सीट और वन-टच रिक्लाइन व स्लाइडिंग फीचर दिया गया है। वहीं, तीसरी रो में 50:50 स्प्लिट सीट के साथ रिक्लाइन फंक्शन भी मिलता है। इसके अलावा दोनों गाड़ियों में सामान रखने के लिए तीसरी रो को फोल्ड करके लगेज स्पेस को बढ़ाया जा सकता है।

Maruti Ertiga vs Toyota Rumion

4. पेट्रोल और CNG दोनों में एक जितना माइलेज

दोनों MPV के माइलेज आंकड़े भी काफी हद तक एक जैसे हैं। इनके पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट का प्रमाणित माइलेज 20.51 km/l है। वहीं दोनों के CNG वेरिएंट का दावा किया गया माइलेज 26.11 km/kg है। हालांकि ऑटोमैटिक वेरिएंट में थोड़ा अंतर है, लेकिन मैनुअल पेट्रोल और CNG ग्राहकों को दोनों गाड़ियों में समान प्रमाणित माइलेज का आंकड़ा मिलता है।

5. सेफ्टी के लिए मिलते हैं एक जैसे फीचर्स

सेफ्टी के मामले में भी दोनों गाड़ियों में कई समान फीचर्स मिलते हैं। Maruti Ertiga और Toyota Rumion में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इनमें डुअल फ्रंट, फ्रंट साइड और कर्टेन एयरबैग शामिल हैं। इसके अलावा दोनों MPV में ABS के साथ EBD और ब्रेक असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड असिस्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर और सभी सीटों के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Maruti Ertiga vs Toyota Rumion (7)

Maruti Ertiga vs Toyota Rumion: कौन-सी 7-सीटर बेस्ट?

  • Maruti Ertiga और Toyota Rumion की तुलना करने पर साफ होता है कि दोनों गाड़ियां इंजन, पावर, सीटिंग कैपेसिटी और ज्यादातर प्रमुख सेफ्टी फीचर्स के मामले में काफी करीब हैं। इन दोनों के बीच बड़ा अंतर इनके एक्सटीरियर डिजाइन, वेरिएंट के नाम, कुछ फीचर्स और ऑटोमैटिक वेरिएंट के माइलेज में है।
  • अगर आपको Maruti Suzuki Ertiga का डिजाइन और उसके वेरिएंट में मिलने वाले फीचर्स पसंद हैं, तो Ertiga पर विचार कर सकते हैं। वहीं Toyota की ब्रांड पहचान, Rumion का अलग फ्रंट डिजाइन और Toyota i-Connect सुविधाएं आपकी प्राथमिकता हैं, तो Rumion आपके लिए ऑप्शन हो सकती है।

यह भी पढ़ें- 26.32km का माइलेज समेत लग्जरी फीचर्स से लैस, बड़ी फैमिली के बेस्ट हैं ये तीन 7-सीटर कारें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।