विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

26.32km का माइलेज और 216 लीटर बूट स्पेस समेत लग्जरी फीचर्स से लैस, बड़ी फैमिली के बेस्ट हैं ये तीन 7-सीटर कारें

Published: Tue, 03 Nov 2026 04:15 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2026 04:23 PM (IST)

दिवाली के मौके पर आप 7-सीटर फैमिली कार के रूप में Maruti Ertiga, Maruti XL6 और Kia Carens में से चुनाव कर सकते हैं।

Maruti Ertiga, Maruti  XL6 और Kia Carens में कौन है बेहतर

Maruti Ertiga, Maruti XL6 और Kia Carens में कौन है बेहतर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। दिवाली का पर्व खुशियों, रोशनी और अपनों से मिलने का त्योहार है। इस समय घर की सफाई, मिठाईयां और गिफ्ट्स की खरीदारी जमकर की जाती है। ऐसे में कार का इस्तेमाल बाकि दिनों के मुकाबले काफी बढ़ जाता है। इतना ही नहीं दिवाली से पहले धनतेरस के मौके पर बहुत से लोग गाड़ियों की खरीदारी या उसकी डिलीवरी लेते हैं। हम यहां पर आपको Maruti Ertiga, Maruti XL6 और Kia Carens के बारे में विस्तार में बता रहे हैं। यह तीनों ही 7-सीटर फैमिली कार है। यह तीनों ही कई बेहतरीन फीचर्स और शानदार माइलेज के साथ आती है।

Maruti Ertiga vs XL6 vs Kia Carens: कीमत

  • किसी भी फैमिली के लिए कार खरीदना एक बड़े सपना होता है। इस समय उनके लिए सबसे अहम बजट होता है। इन तीनों 7-सीटर फैमिली कार की कीमत 12 लाख रुपये से कम है।
  • Maruti Ertiga की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.90 लाख रुपये और इसके टॉप मॉडल की कीमत 13.14 लाख रुपये तक जाती है।
  • Kia Carens की एक्स-शोरूम कीमत 11.12 लाख रुपये से लेकर 12.98 लाख रुपये तक जाती है। वहीं, Maruti XL6 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.62 लाख रुपये से 14.68 लाख रुपये तक है।

स्पेसिफिकेशन

Maruti Ertiga

Maruti XL6

Kia Carens

एक्स-शोरूम कीमत

₹8.90–13.14 लाख

₹11.62–14.68 लाख

₹11.12–12.98 लाख

पेट्रोल इंजन

1.5-लीटर पेट्रोल

1.5-लीटर पेट्रोल

1.5-लीटर पेट्रोल

CNG इंजन

1.5-लीटर CNG

1.5-लीटर CNG

1.5-लीटर पेट्रोल CNG

डीजल इंजन

उपलब्ध नहीं

उपलब्ध नहीं

1.5-लीटर डीजल

पेट्रोल ट्रांसमिशन

5MT, 6AT

5MT, 6AT

6MT

CNG ट्रांसमिशन

5MT

5MT

6MT

डीजल ट्रांसमिशन

उपलब्ध नहीं

उपलब्ध नहीं

6MT

पेट्रोल माइलेज

20.51 (MT), 20.30 (AT) किमी/लीटर

20.97 (MT), 20.27 (AT) किमी/लीटर

15.7 किमी/लीटर

CNG माइलेज

26.11 किमी/किग्रा

26.32 किमी/किग्रा

उपलब्ध नहीं

डीजल माइलेज

उपलब्ध नहीं

उपलब्ध नहीं

21.3 किमी/लीटर

सीटिंग क्षमता

7 सीट

6 सीट

6 और 7 सीट

बूट स्पेस

209 लीटर

209 लीटर

216 लीटर

बूट फ्लोर

सीटें फोल्ड करने पर उभार

सीटें फोल्ड करने पर फ्लैट फ्लोर

तीसरी पंक्ति फोल्ड करने पर फ्लैट फ्लोर

Maruti Ertiga vs XL6 vs Kia Carens: किसमें ज्यादा जगह?

Maruti Ertiga, XL6 और Kia Carens तीनों में परिवार के साथ सफर करने के लिए पर्याप्त जगह मिलती है। इनकी दूसरी पंक्ति में स्लाइड और रिक्लाइन फंक्शन मिलता है। इससे आपको ज्यादा स्पेस मिल जाता है। Maruti XL6 छह सीटों वाली MPV है, जिसमें दूसरी पंक्ति में अलग-अलग कैप्टन सीटें दी गई हैं। वहीं, Maruti Ertiga सात सीटों के साथ आती है और इसमें दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीटों का ऑप्शन नहीं मिलता। नई Kia Carens Clavis में छह और सात दोनों तरह के सीटों के आप्शन के साथ आती है। Kia Carens में रूफ-माउंटेड AC वेंट्स दिए गए हैं, जबकि Maruti Ertiga में AC वेंट्स नीचे की तरफ लगाए गए हैं। वहीं, Maruti XL6 में भी दूसरी पंक्ति के लिए रूफ पर AC वेंट्स मिलते हैं।

तीसरी पंक्ति में Kia Carens इन दोनों Maruti MPV से आगे निकलती है। इसकी सबसे बड़ी वजह सीटों को फोल्ड करने और यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। Carens में दूसरी पंक्ति की सीटों को एक बटन दबाकर टम्बल और फोल्ड किया जा सकता है। इससे तीसरी पंक्ति में पहुंचना आसान हो जाता है। इसके मुकाबले Ertiga और XL6 में दूसरी पंक्ति की सीटें पूरी तरह टम्बल और फोल्ड नहीं होतीं। इसलिए तीसरी पंक्ति में बैठने के लिए यात्रियों को छोटी जगह से होकर गुजरना पड़ता है।

Maruti Ertiga vs XL6 vs Kia Carens: बूट स्पेस

Maruti Ertiga में तीनों पंक्तियों की सीटें इस्तेमाल करने पर 209 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इसमें कुछ केबिन बैग और लैपटॉप बैग रखे जा सकते हैं। हालांकि, सीटों को फोल्ड करने के बाद बूट का फ्लोर पूरी तरह सपाट नहीं रहता और बीच में उभार बन जाता है। इसके बावजूद Ertiga में दूसरी पंक्ति की सीटों को भी फोल्ड किया जा सकता है और ये सीटें सपाट तरीके से नीचे हो जाती हैं।

बूट स्पेस के मामले में Kia Carens बेहतर ऑप्शन बनकर सामने आती है। इसकी तीसरी पंक्ति इस्तेमाल में होने के बावजूद इसमें एक बड़ा सूटकेस और एक ओवरनाइट ट्रॉली रखने की जगह मिल जाती है। इसके अलावा, तीसरी पंक्ति की सीटें फोल्ड करने पर फ्लोर के साथ फ्लश हो जाती हैं, जिससे सामान रखने के लिए काफी ज्यादा जगह मिलता है।

Maruti XL6 में सीटों को फोल्ड करने के बाद फ्लैट बूट फ्लोर मिलता है, जो सामान रखने के लिहाज से सुविधाजनक है। वहीं, Ertiga में सीटें फोल्ड करने पर फ्लोर पर उभार बनता है। इस तरह सामान रखने की सुविधा के मामले में XL6 को Ertiga पर बढ़त मिलती है।

इन तीनों MPV के CNG वेरिएंट में बूट स्पेस सीमित हो जाता है। इसकी वजह CNG टैंक है, जो बूट की काफी जगह घेर लेता है। इसलिए अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा सामान लेकर सफर करना है, तो CNG वेरिएंट चुनते समय बूट स्पेस का ध्यान रखना जरूरी है।

Maruti Ertiga vs XL6 vs Kia Carens: माइलेज

Maruti Ertiga में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और CNG पावरट्रेन का ऑप्शन मिलता है। पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है, जबकि CNG वेरिएंट में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। इसका पेट्रोल वेरिएंट 20.51 kmpl, ऑटोमैटिक वेरिएंट 20.30 kmpl का माइलेज देता है। इसका CNG वेरिएंट 26.11 km/kg तक का माइलेज देता है।

Maruti XL6 में भी Ertiga की तरह 1.5-लीटर पेट्रोल और CNG इंजन का ऑप्शन मिलता है। पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। वहीं, CNG वेरिएंट में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। XL6 के पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट का माइलेज 20.97 kmpl ऑटोमैटिक वेरिएंट का 20.27 kmpl है। वहीं, CNG वेरिएंट 26.32 km/kg का माइलेज देता है।

Kia Carens के 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है, जो 15.7 kmpl का माइलेज देता है। इसका 1.5-लीटर डीजल इंजन 21.3 kmpl तक का माइलेज मिलता है। Carens के CNG वेरिएंट का माइलेज 22 से 24 km/kg तक का है।

कौन-सी 7-सीटर खरीदना बेहतर रहेगा?

Maruti Ertiga, Maruti XL6 और Kia Carens तीनों ही अपने-अपने तरीके से परिवार की जरूरतों को पूरा करती हैं। हालांकि, इनमें से बेहतर MPV का चुनाव इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी प्राथमिकता कीमत, केबिन स्पेस, बूट स्पेस, माइलेज या ड्राइविंग की सुविधा में से क्या है।

अगर आपका बजट सीमित है और आप परिवार के लिए सात सीटों वाली MPV चाहते हैं, तो Maruti Ertiga एक किफायती ऑप्शन है। इसकी शुरुआती कीमत सबसे कम है। इसके अलावा, पेट्रोल वेरिएंट में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलता है, जो शहर के ट्रैफिक में उपयोगी साबित हो सकता है।

अगर आप छह सीटों वाली MPV चाहते हैं, जिसमें दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीटें मिलें, तो Maruti XL6 पर विचार किया जा सकता है। इसमें रूफ-माउंटेड AC वेंट्स और फोल्ड होने के बाद फ्लैट बूट फ्लोर का फायदा भी मिलता है। इसके पेट्रोल वेरिएंट में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मौजूद है।

अगर आपकी प्राथमिकता तीसरी पंक्ति में ज्यादा आराम, बेहतर केबिन स्पेस और सामान रखने की सुविधा है, तो Kia Carens इस तुलना में आगे है। इसमें तीसरी पंक्ति तक पहुंचना आसान है और लंबे सफर में वहां बैठने वाले यात्रियों को भी बेहतर जगह मिलती है। इसके अलावा, डीजल इंजन का ऑप्शन भी मिलता है, जिसकी दावा की गई फ्यूल एफिशिएंसी 21.3 kmpl है।

यह भी पढ़ें- दिवाली पर ऑटोमैटिक SUV खरीदने का है प्लान, ₹10 लाख से कम में आती हैं ये 5 पेट्रोल AMT SUV

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।