विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Toyota Innova Hycross Facelift का पहला टीजर आउट; 25 नवंबर को लॉन्च, मिलेंगे Flex-Fuel जैसे अपडेट्स

Published: Sat, 14 Nov 2026 06:24 PM (IST)

Toyota Innova Hycross Facelift: इस एमपीवी को 25 नवंबर 2026 को पेश किया जाना है जिसमें फ्लेक्स-फ्यूल इंजन के साथ कई बड़े अपडेट्स मिलने की संभावना है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Toyota ने भारत में 25 नवंबर को होने वाले अनवीलिंग से पहले फेसलिफ्टेड Innova Hycross का टीजर आधिकारिक तौर पर टीजर जारी किया है। इस टीजर में The Stage is Set For An Iconic Evolution टैगलाइन दी गई है। साथ ही, इसमें एक ड्रम बजाते हुए शख्स को भी दिखाया गया है जिसके पीछे अपडेटेड MPV की झलक दिखती है।

 
 
 
View this post on Instagram

कब होगी लॉन्च?

टीजर से इस बात की पुष्टि हो जाती है कि इसे 25 नवंबर को ही पेश किया जाना है। नवंबर 2022 में लॉन्च होने के बाद से इस MPV के लिए पहला बड़ा अपडेट होगा। हालांकि, इस Facelift को लेकर सबसे बड़ी चर्चा का मुद्दा सिर्फ इसका स्टाइल या फीचर्स नहीं हैं। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि Toyota एक Flex-Fuel स्ट्रॉंग हाइब्रिड पावरट्रेन पेश कर सकती है जिससे Innova Hycross भारत का पहला फ्लेक्स-फ्यूल स्ट्रांग हाइब्रिड पैसेंजर वाहन बन सकता है।

फ्रंट डिजाइन और अपडेट्स

Innova Hycross Facelift के फ्रंट में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भारत में देखे गए टेस्टिंग म्यूल्स से पता चलता है कि Toyota इसमें एक चौड़ी और ज्यादा सीधी या अपराइट ग्रिल, ज्यादा स्लीक LED हेडलैंप और एक नए डिजाइन का फ्रंट बंपर पेश कर सकती है। इस MPV में फॉग लैंप हाउसिंग, नए अलॉय व्हील डिजाइन और अपडेटेड LED टेल-लैंप भी मिल सकते हैं।

Toyota Innova Hycross Facelift फीचर्स

गाड़ी के अंदर सबसे बड़ा अपग्रेड एक बड़ी 12.3 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम हो सकता है जो हायर वेरिएंट में मौजूद 10.1 इंच यूनिट की जगह लेगा। इस फेसलिफ्ट में स्ट्रॉंग हाइब्रिड वर्जन पर पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बदली हुई अपहोल्स्ट्री, अपडेटेड इंफोटेनमेंट सॉफ्टवेयर और नए इंटीरियर कलर विकल्प भी मिल सकते हैं।

साथ ही इस गाड़ी में 360-डिग्री कैमरा और ADAS के फीचर्स में अपडेट देखने को मिल सकता है। हालांकि, Toyota ने अभी तक आधिकारिक तौर पर पूरी फीचर्स लिस्ट की पुष्टि नहीं की है।

Flex Fuel स्ट्रॉंग हाइब्रिड इंजन

इसमें मिलने वाला सबसे बड़ा अपडेट स्ट्रॉंग हाइब्रिड के फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन को पेश किया जाना हो सकता है। Toyota ने अगस्त 2023 में Innova Hycross पर आधारित एक फ्लेक्स-फ्यूल स्ट्रॉंग हाइब्रिड प्रोटोटाइप को शोकेस किया था। इसे प्रोटोटाइप को 85% तक Ethanol के साथ मिक्स पेट्रोल पर चलाने के लिए तैयार किया गया था।

हालांकि, Toyota ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की है कि E85 पावरट्रेन 25 नवंबर से उपलब्ध होगा या फिर इसे कुछ समय बाद लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Toyota Innova Crysta LIMO ए़डिशन लॉन्च, 7 एयरबैग्स समेत कई दमदार फीचर्स से लैस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।