विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Toyota Fortuner Facelift 2027 भारत में होगी लॉन्च, मिल सकता है नया 2.8 लीटर पेट्रोल इंजन

Published: Sat, 14 Nov 2026 11:59 AM (IST)

टोयोटा अपनी नई फॉर्च्यूनर फेसलिफ्ट को 2027 में भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसका ग्लोबल डेब्यू 1 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका में होगा।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। साल 2026 में 9th-Gen की Hilux को लॉन्च करने के बाद Toyota अब नई Fortune को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, Fortuner के लिए यह पूरी तरह ने न्यू-जेन का अपडेट होने की जगह एक Facelift होगा। नई Fortuner का ग्लोबल डेब्यू 1 दिसंबर को साउथ अफ्रीका में तय है और भारत में इसे 2027 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इस गाड़ी को अर्जेंटीना की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

अर्जेंटीना में Fortuner का नाम

अर्जेंटीना और ब्राजील में Fortuner को SW4 के नाम से बेचा जाता है। इस ट्रेडिशनल नाम के इस क्षेत्र की पिछली Hilux आधारित SUV से ही आगे बढ़ाया गया है। लेकिन इसके अलावा चिली, कोलंबिया और पेरू जैसे दूसरे दक्षिण अमेरिकी मार्केट्स में इसे Fortuner के नाम से ही पेश किया जाता है।

लॉन्चिंग लाइनअप और डिजाइन

साउथ अमेरिकी बाजार में अभी न्यू-जेन Hilux को लॉन्च किया जाना बाकी है और पहले इसे लॉन्च किया जाएगा जिसके बाद Fortuner का नंबर आएगा। नई Fortuner की टेस्टिंग के दौरान ली गई तस्वीरों से पता चलता है कि इसमें शार्प लाइटिंग एलिमेंट्स और एक मेश-स्टाइल ग्रिल दी गई है। यह फीचर्स ग्लोबल लेवल पर और भारत में बिकने वाली नई Hilux जैसे ही हैं।

Fortuner 2027 एक्सटीरियर और स्टाइलिंग

नई Fortuner का स्टांस ज्यादा सीधा दिखाई देता है और इसके एयर वेंट और फ्रंट बंपर को फिर से डिजाइन किया गया है। साइड प्रोफाइल में कम ही बदलावों की उम्मीद है जिसमें अलॉय व्हील्स के लिए एक नया डिजाइन हो सकता है। इससे पहले आई तस्वीरों में इसके बदले गए टेललैंप्स, एक कनेक्टेड LED लाइट बार और एक नए डिजाइन किए गए टेलगेट जैसे अपडेट का खुलासा हुआ था।

कैसा होगा इंटीरियर और फीचर्स?

Toyota Fortuner Facelift 2027 में एक नया डिजाइन किया गया स्टीयरिंग व्हील, नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और नया इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा इसमें ADAS के साथ सेफ्टी फीचर्स को और बेहतर किया जा सकता है। इसके बाकी के फीचर्स न्यू-जेन Toyota Hilux जैसे ही हो सकते हैं।

इंजन के विकल्प

भारतीय बाजार के लिए नई Fortuner में मौजूदा 2.8 लीटर डीजल इंजन के जारी रहने की उम्मीद है और साथ ही साथ इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प को भी बरकरार रखा जाएगा। इसके अलावा, Emission Norms को ध्यान में रखते हुए Toyota नई Fortuner के साथ 2.7 लीटर पेट्रोल इंजन के विकल्प को भी पेश कर सकती है।

यह भी पढ़ें- तहलका मचाने आ रही नई Toyota Fortuner, 1 दिसंबर को होगी पेश...2027 के शुरुआत में हो सकती है लॉन्च

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।