विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Activa, Jupiter और Access की बीते महीने रही सबसे ज्‍यादा मांग, Top 5 और किसे मिली जगह?

Published: Mon, 21 Sep 2026 02:29 PM (IST)

भारतीय बाजार में हर महीने लाखों की संख्‍या में दो पहिया वाहनों की बिक्री की जाती है। जिनमें बड़ी संख्‍या ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में हर महीने लाखों की संख्‍या में दो पहिया वाहनों की बिक्री की जाती है। इनमें बड़ी संख्‍या में स्‍कूटर भी शामिल होते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने के दौरान किन पांच स्‍कूटर्स की सबसे ज्‍यादा मांग रही है। Top 5 में किस निर्माता के किस स्‍कूटर को शामिल किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Honda Activa की रही सबसे ज्‍यादा मांग

रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने होंडा एक्टिवा स्‍कूटर की सबसे ज्‍यादा मांग रही। इस स्‍कूटर की बीते महीने के दौरान 2.55 लाख से ज्‍यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान इसकी 2.44 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

दूसरे नंबर पर रहा TVS Jupiter

टीवीएस की ओर से जुपिटर स्‍कूटर को भी ऑफर किया जाता है। बीते महीने इस स्‍कूटर की 1.47 लाख से ज्‍यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि 2025 में इसी अवधि के दौरान इस स्‍कूटर की 1.42 लाख से ज्‍यादा यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

तीसरे नंबर पर रहा Suzuki Access

सुजुकी की ओर से Access को बाजार में बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। इस स्‍कूटर की बीते महीने के दौरान 69 हजार से ज्‍यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है। 2025 में इसी अवधि में इसकी 60 हजार से ज्‍यादा यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

अगले नंबर पर रहा TVS NTorq

टीवीएस की ओर से जुपिटर के अलावा एन टॉर्क को भी बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। बीते महीने इसकी करीब 40 हजार यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबक‍ि‍ 2025 में इसी अवधि के दौरान यह संख्‍या करीब 30 हजार यूनिट्स की थी।

Top 5 में शामिल हुआ Hero Destini

हीरो की ओर से डेस्‍टिनी स्‍कूटर को भी बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। इस स्‍कूटर की बीते महीने के दौरान करीब 29 हजार यूनिट्स से ज्‍यादा की बिक्री हुई है। इससे पहले 2025 में यह संख्‍या 19 हजार यूनिट्स से ज्‍यादा रही थी।

यह भी पढ़ें- नई मोटरसाइकिल खरीदने की कर रहे हैं तैयारी, पिछले महीने किसे मिली Top 5 में जगह