विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नई मोटरसाइकिल खरीदने की कर रहे हैं तैयारी, पिछले महीने किसे मिली Top 5 में जगह

Published: Sun, 20 Sep 2026 02:29 PM (IST)

भारत में हर महीने लाखों की संख्‍या में दो पहिया वाहनों की बिक्री होती है। बीते महीने के दौरान देश ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में बड़ी संख्‍या में लोग मोटरसाइकिल का उपयोग करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने के दौरान किस निर्माता की किस मोटरसाइकिल को सबसे ज्‍यादा पसंद किया गया है। Top 5 में किस निर्माता की मोटरसाइकिल को जगह मिली है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं। 

पहले नंबर पर रही Hero Splendor

हीरो मोटोकॉर्प की ओर से भारत में Hero Splendor मोटरसाइकिल को एंट्री लेवल सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। हर महीने इसकी सबसे ज्‍यादा बिक्री होती है। बीते महीने के दौरान भी यह मोटरसाइकिल सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली लिस्‍ट में पहले पायदान पर रही है। बीते महीने इसकी करीब 3.53 लाख यूनिट्स से ज्‍यादा की बिक्री हुई है। पिछले साल इसी अवधि के दौरान इसकी करीब 3.11 लाख यूनिट्स को खरीदा गया था।

दूसरे नंबर पर रही Honda Shine

जापानी दो पहिया निर्माता होंडा की ओर से Shine को बाजार में बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। बिक्री के मामले में यह मोटरसाइकिल बीते महीने के दौरान दूसरे नंबर पर रही है। बीते महीने के दौरान इसकी कुल 1.80 लाख से ज्‍यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि पिछले साल इस दौरान इसकी करीब 1.64 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

तीसरे नंबर पर रही Bajaj Pulsar

बजाज की ओर से पल्‍सर को कई सेगमेंट में भी बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। बीते महीने के दौरान देशभर में 97 हजार से ज्‍यादा यूनिट्स को खरीदा गया है। इसके पहले साल 2025 में इसी अवधि के दौरान इसको करीब 1.09 लाख लोगों ने खरीदा था।

अगले नंबर पर आई Hero HF Dlx

हीरो मोटोकॉर्प की ओर से ऑफर की जाने वाली एंट्री लेवल मोटरसाइकिल HF Dlx को भी देश में काफी पसंद किया जाता है। बीते महीने के दौरान इसकी करीब 70 हजार यूनिट्स को खरीदा गया है। जबकि 2025 में इसी अवधि के दौरान इसकी करीब 89 हजार से ज्‍यादा यूनिट्स को देशभर में खरीदा गया था।

Top 5 में शामिल हुई TVS Apache

TVS की मोटरसाइकिल Apache को भी Top 5 में जगह मिली है। निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली TVS Apache को भी बीते महीने के दौरान 55 हजार से ज्‍यादा लोगों ने खरीदा है। पिछले साल इसी अवधि में इसकी 45 हजार से ज्‍यादा यूनिट्स की बिक्री देश में की गई थी।