Hero, TVS या Bajaj? किस इलेक्ट्रिक स्कूटर को धड़ाधड़ खरीद रहे लोग, देखें टॉप-5 लिस्ट
Electric Two Wheeler: जून 2026 में भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट के लिए काफी अच्छा रहा। आइए जानते हैं टॉप-5 स्कूटर्स के बारे में जिसने सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर इंडस्ट्री ने जून के महीने में अपनी अब तक की दूसरी सबसे बड़ी रिटेल बिक्री दर्ज की है। यह बिक्रि पिछले साल के मुकाबले काफी ज्यादा रही है। इसके अलावा, यह आंकड़ा मार्च 2026 में हुई रिकॉर्ड बिक्री से सिर्फ 5,891 यूनिट्स कम हैं। जून 2026 में TVS सबसे आगे रही जिसके बाद Bajaj, Ather और Vida का नंबर रहा। आइए जानते हैं टॉप-स्कूटर्स के बारे में जिनकी बिक्री सबसे ज्यादा रही।
नंबर-1 रही TVS
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट लीडर TVS ने जून में कुल 46,999 यूनिट्स बेचीं। इस साल मार्च में हुई 51,630 यूनिट्स की बिक्री के बाद यह कंपनी की दूसरी सबसे बड़ी मंथली बिक्री है। जून महीने में TVS की एक बड़ी उपलब्धि यह रही की कंपनी ने कुल मिलता 10 लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है।
Bajaj की बिक्री
TVS को सबसे कड़ी टक्कर देने वाली Bajaj ने जून में कुल 43,234 यूनिट्स बेचे। इस बिक्री के साथ Chetak बनाने वाली कंपनी का मार्केट शेयर 22 प्रतिशत का रहा। मार्च 2026 के बाद यह Bajaj Auto की यह दूसरी बड़ी मंथली रिटेल बिक्री है। ध्यान देने वाली बात है कि TVS और Bajaj के बीच का अंतर कम होता जा रहा है।
Bajaj Auto भारत की तीसरी ऐसी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी बन गई है जिसने कुल मिलाकर 8 लाख से ज्यादा की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है।
Ather का क्या रहा हाल?
Ather Energy ने भी जून में अपनी दूसरी सबसे बड़ी मासिक बिक्री दर्ज की है जिसने 31,188 यूनिट्स बेचे। यह दूसरी बार है जब कंपनी ने 30,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की है। इससे पहले कंपनी ने मार्च 2026 में 36,365 यूनिट्स की बिक्री की थी। Rizta फैमिली स्कूटर का सबसे लोकप्रिय प्रोडक्ट है जिसकी कुल बिक्री 3 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है।
Hero MotoCorp की बिक्री
दुनिया की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी ने EV में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। जून 2026 में Hero Vida इलेक्ट्रिक स्कटूर की 21,792 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। हालांकि, जून 2025 में यह आंकड़ा महज 7,920 का था। यह दूसरी बार है जब कंपनी ने एक महीने में 20,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे।
Ola Electric
Ola ने जूम महीने में कुल 16,144 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है। हालांकि, यह संख्या पिछले साल के मुकाबले कम है क्योंकि जून 2025 में कंपनी ने 20,697 स्कूटर्स बेचे थे।
यह भी पढ़ें- Ather ने पेश किया अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, मिलेगा 900W का फास्ट चार्जर और वॉइस कमांड भी
