Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Top 10 Cars: मारुति की 6.49 लाख की कार ने किया कमाल, जानें May 2024 में टॉप-10 में शामिल हुईं कौन सी कारें

    Updated: Tue, 11 Jun 2024 09:29 AM (IST)

    भारतीय बाजार में May 2024 के दौरान देशभर में लाखों वाहनों की बिक्री की हुई है। जिसमें बड़ी संख्‍या में यात्री वाहनों भी शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक May 2024 में किस कंपनी की किस कार को सबसे ज्‍यादा पसंद किया गया। बिक्री के मामले में Top 10 cars की लिस्‍ट में किस कंपनी कौन की कारों को शामिल किया गया है। आइए जानते हैं।

    Hero Image
    May 2024 में किस कंपनी की कौन सी कारें टॉप-10 में शामिल रहीं। आइए जानते हैं।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश में हर महीने बड़ी संख्‍या में वाहनों की बिक्री होती है। यात्री वाहन सेगमेंट में भी कारों की बिक्री काफी ज्‍यादा होती है। May 2024 के दौरान किस कंपनी की कार को सबसे ज्‍यादा पसंद किया गया। साथ ही Top 10 cars की लिस्‍ट में कौन कौन सी कारें शामिल हुई हैं। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maruti Swift 2024

    भारतीय बाजार में नौ मई 2024 को स्विफ्ट की चौथी जेनरेशन को मारुति की ओर से लॉन्‍च किया गया था। कंपनी की यह कार लॉन्‍च के साथ ही देश की सबसे पंसदीदा कार बन गई है। May 2024 में यह कार टॉप-10 की लिस्‍ट में पहले नंबर पर रही। बीते महीने में इस कार की 19393 यूनिट्स की बिक्री हुई है। कंपनी इसे 6.49 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर करती है।

    Tata Punch

    देश की तीसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता Tata की Punch इस लिस्‍ट में दूसरे नंबर पर रही। इस माइक्रो एसयूवी की May 2024 के दौरान कुल 18949 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल May महीने में 11124 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

    यह भी पढ़ें- Tata EV Offers: टाटा की इलेक्ट्रिक एसयूवी और कार पर इस महीने में मिल रहे लाखों रुपये के Discount offer, जानें किस पर होगी कितनी बचत

    Maruti Dzire

    देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति की ओर से स्विफ्ट के बाद सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली कारों की लिस्‍ट में तीसरे नंबर पर काम्‍पैक्‍ट सेडान डिजायर रही। कंपनी की इस बेहतरीन कार को बीते महीने में 16061 लोगों ने खरीदा। May 2023 में इस सेडान कार को 11315 लोगों ने खरीदा था।

    Hyundai Creta

    हुंडई की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर क्रेटा को ऑफर किया जाता है। कंपनी की यह एसयूवी भारत में काफी पसंद की जाती है। बीते महीने इसकी कुल 14662 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि इससे पहले May 2023 के दौरान इसकी 11449 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

    Maruti Wagon R

    मारुति सुजुकी की Wagon R कार भी टॉप-5 लिस्‍ट में शामिल रही। हालांकि इस कार की बिक्री में मामूली गिरावट दर्ज हुई है। May 2024 में इस कार की कुल बिक्री 14492 यूनिट्स की रही। जबकि इसके पहले May 2023 में इसकी कुल 16258 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

    अन्‍य कारों का हाल

    टॉप-5 के बाद अगले नंबर पर मारुति ब्रेजा रही। इस एसयूवी की कुल 14186 यूनिट्स बीते महीने में ग्राहकों ने खरीदीं। इसके बाद मारुति अर्टिगा की 13893, महिंद्रा स्‍कॉर्पियो की 13717, मारुति बलेनो की 13842 और मारुति फ्रॉन्‍क्‍स की 12681 यूनिट्स की बिक्री बीते महीने में हुई।

    यह भी पढ़ें- Toll पर Tax देने के लिए नहीं करना होगा इंतजार, Fastag के साथ नई तकनीक से जल्‍द कटेगा पैसा, जानें पूरी डिटेल

    comedy show banner
    comedy show banner