विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tesla Model S भारत में हो सकती है लॉन्च, खूबियां जो बनाती हैं इसे दूसरी इलेक्ट्रिक सेडान से अलग

Published: Fri, 28 Mar 2025 02:30 PM (IST)Updated: Fri, 28 Mar 2025 02:39 PM (IST)

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति elon musk की इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla भारत में जल्द ही एंट्री मारने वाली है। इस साल के आखिरी तक भारत में टेस्ला अपनी गाड़ियों को लॉन्च कर सकती है। इसके तहत कंपनी की Tesla Model S भी लॉन्च हो सकती है। जिसके 5 बेहतरीन फीचर्स के बारे में हम यहां पर आपको बता रहे हैं।

साल 2025 के अंत तक Tesla Model S भारत में लॉन्च हो सकती है।
साल 2025 के अंत तक Tesla Model S भारत में लॉन्च हो सकती है।

HighLights

  1. यह 600 से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज देती है।
  2. इसमें 17 इंच की स्क्रीन दी गई है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने वाली कंपनी Tesla जल्द ही भारत में एंट्री मारने वाली है। इसके लिए कंपनी ने तैयारी भी शुरू कर दी है। वहीं, टेस्ला ने भारत में अपने शोरूम को खोलने के लिए जगह भी पक्की कर ली है। टेस्ला की इलेक्ट्रिक गाड़ियां इस साल की आखिरी तक लॉन्च हो सकती है। कंपनी भारत में अपनी पॉपुलर ऑल-इलेक्ट्रिक सेडान Tesla Model S को लॉन्च कर सकती है। आइए इसके ऐसी 5 खूबियों के बारे में जानते हैं, जिसकी वजह से यह दुनियाभर में काफी पॉपुलर है।

1. डिजाइन और फ्रंट लुक

टेस्ला ने अपनी Tesla Model S के डिजाइन को बेहद सादा और अट्रैक्टिव बनाया है। इसमें तेज LED हेडलाइट्स और LED DRLs दिए गए हैं। इसमें पूरी तरह से बंद ग्रिल दी गई है। इसकी ऊंचाई कम रखी गई है, ताकि वाहन की स्थिरता बढ़ सके, खासकर ज्यादा स्पीड पर।

2. साइड प्रोफाइल

Tesla Model S के साइड प्रोफाइल काफी बेहतरीन और एयरोडायनामिक लुक दिया गया है। इसमें ब्लैक फिनिश फ्लश टाइप डोर हैंडल्स और 19 इंच के एयरोडायनामिक डिज़ाइन किए गए अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं। इसमें 21 इंच के व्हील्स को ऑप्शन रूप में चुनने के लिए मिलते हैं। इसका हाई वेरिएंट प्लेड में सबी व्हील्स पर रेड ब्रेक कॉलिपर्स मिलते हैं। इसे कुल 6 कलर ऑप्शन स्टील्थ ग्रे, पर्ल व्हाइट मल्टी-कोट, डीप ब्लू मेटैलिक, सॉलिड ब्लैक, अल्ट्रा रेड और लूनर सिल्वर में पेश किया जाता है।

3. रियर डिजाइन

Tesla Model S के रियर में रैपराउंड LED टेल लाइट्स और ब्लैक बम्पर दिया गया है। इसमें एक्स्ट्रा फिटमेंट के रूप में कार्बन फाइबर लिप स्पॉइलर भी दिया गया है।

4. इंटीरियर और फीचर्स

टेस्ला की इस इलेक्ट्रिक कार में बड़ी सी 17 इंच की स्क्रीन दी गई है। इसमें स्टीयरिंग व्हील को 3-स्पोक से बदलकर F1 जैसे योक स्टीयरिंग व्हील में भी अपग्रेड किया जा सकता है। इसके अलावा, 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 9.4 इंच का स्क्रीन रियर पैसेंजर्स के लिए और 22 स्पीकर वाली साउंड सिस्टम के साथ एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं।

इसमें पैसेंजर की सेफ्टी के लिए 360 डिग्री कैमरा, पार्किंग असिस्ट, लेन डिपार्चर वॉर्निंग, और फॉरवर्ड कोलिशन वॉर्निंग जैसे फीचर्स को लैस किया गया है। यह ऑटोमेटिक रूप से ड्राइव करने के फीचर के साथ आती है, जिसमें ब्रेक, एक्सीलेरेशन और स्टीयरिंग को ऑटोमेटिक तरीके से कंट्रोल होते हैं।

5. पावरट्रेन और परफॉर्मेंस

इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या

2 

3 

टॉर्क

N/A

1,034 PS

एक्सीलेरेशन (0-100)

3.1 सेकंड 

1.99 सेकंड 

क्लेम रेंज  (EPA)

611 km 

502 km

Tesla Model S को दो वेरिएंट ऑल व्हील ड्राइव और प्लेड में पेश किया जाता है। प्लेड वेरिएंट 1,034 PS तक का पावर जनरेट कर सकता है। यह वेरिएंट महज 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 2 सेकंड्स पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 320 किमी/घंटा तक ले जाया जा सकता है।

6. कीमत

अगर भारतीय बाजार में Tesla Model S लॉन्च होती है, तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.50 करोड़ रुपये के आसपास हो सकती है। भारत में इसका मुकाबला  Audi e-tron GT, Porsche Taycan, BMW i5 और Mercedes-Benz EQS से देखने के लिए मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Nissan किन कारों को भारत में कर सकती है लॉन्‍च, क्‍या होगी खासियत और किसे मिलेगी चुनौती, पढ़ें खबर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।