Move to Jagran APP

Tata Tiago EV की बुकिंग हुई 20 हजार से अधिक, फिलहाल 4 महीने तक वेटिंग पीरियड

भारतीय बाजार में टाटा मोटर्स ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार 28 सितंबर को लॉन्च कर दी थी। वहीं इसकी बुकिंग 10 अक्टूबर 2022 से शुरू कर दी थी। आपको बता दें कंपनी ने अब इसकी 20 हजार से अधिक की बुकिंग प्राप्त की है।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Published: Thu, 24 Nov 2022 05:50 PM (IST)Updated: Thu, 24 Nov 2022 05:50 PM (IST)
Tata Tiago EV की बुकिंग हुई 20 हजार से अधिक

नई दिल्ली , ऑटो डेस्क।  इलेक्ट्रिक वाहन का चलन काफी तेजी से बढ़ते जा रहा है। वहीं टाटा मोटर्स ने हाल के दिनों में अपनी नई Tiago EV की कीमतों की घोषणा की है और इसकी बुकिंग 10 अक्टूबर 2022 से शुरू कर दी है। इसके बुकिंग के बाद से ही अब तक कंपनी को 20 हजार से अधिक की बुकिंग प्राप्त हो चुकी है।

loksabha election banner

Tata Tiago EV वेटिंग पीरियड

इसकी वेटिंग पीरियड फिलहाल के लिए 4 महीने तक का है। लेकिन कंपनी चुनिंदा शहरों में केवल 2 महीने में के अंदर ही डिलीवरी कर देगी। Tata Tiago EV XE, XT, XZ+ और XZ+ Tech Lux ट्रिम्स और दो बैटरी पैक  19.2kWh और 24kWh के साथ आती है।

Tata Tiago EV  बैटरी पैक

इस कार में एक इलेक्ट्रिक मोटर है जो 24kWh बैटरी के साथ 74bhp और 114Nm और 19.2kWH बैटरी के साथ 61bhp और 110Nm डिलीवर करता है। इसके साथ ही कंपनी बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक मोटर पर 8 साल/1,60,000 किमी की वारंटी भी दे रही है। जबकि छोटे बैटरी पैक में ये 6.2 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है।

Tata Tiago EV  चार्जिंग समय

चार्जिंग के लिए इस कार में तीन ऑप्शन - एक 50kW DC फास्ट चार्जर, एक 7.2kW AC फास्ट चार्जर और एक 3.3kW होम चार्ज उपलब्ध है। वाहन निर्माता कंपनी का कहना है कि इसके दोनों बैटरी पैक को 50kW DC फास्ट चार्जर से 57 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। वहीं ये एक बार फुल चार्ज होने में 5 घंटे 5 मिनट, 6 घंटे 20 मिनट और 2 घंटे 35 मिनट, 3 घंटे 35 मिनट का समय लेती है। चार्जिंग समय सबका चार्जर के हिसाब पर निर्भर है। 

ये भी पढ़ें-

ADAS सेफ्टी टेक्नोलॉजी से लैस भारतीय बाजार मौजूद ये दमदार 5 कारें,जानें इनकी कीमत और फीचर्स

कम जगह में आराम से निकल जाएगी 2023 में आने वाली ये कारें,जानें इनके फीचर्स और खासियत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.