Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tata की Sierra EV साल 2026 में मारेगी एंट्री, मिल सकते हैं ये शानदार फीचर्स

    Updated: Sat, 15 Jun 2024 10:06 AM (IST)

    Tata Sierra EV launch date कार निर्माता कंपनी टाटा ने Sierra EV की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। इस ईवी में एडास इलेक्ट्रिक सनरूफ डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। वहीं पीछे बैठने वाले लोगों के लिए स्क्रीन भी दी जा सकती है। आइए विस्तार में जानते हैं कि Tata Sierra EV में और कौन से फीचर्स होंगे।

    Hero Image
    Tata Sierra EV को साल 2026 में लॉन्च किया जाएगा।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय कार निर्माता कंपनी टाटा ने अपनी सिएरा SUV की लॉन्चिंग की घोषणा कर दी है। कंपनी इसे साल 2026 में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इस बार सिएरा पर नया दांव खेलने जा रही है। कंपनी इस बार सिएरा को इलेक्ट्रिक अवतार में पेश करेगी और यह 5 डोर SUV होगी। बता दें कि कंपनी ने इसे साल 2000 में लॉन्च किया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। तब यह 3 दरवाजों के साथ ही आती थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कंपनी ने Sierra EV को पहली बार ऑटो एक्सपो 2020 में कॉन्सेप्ट फॉर्म के रूप में दिखाया था। इसके बाद इसे ऑटो एक्सपो 2023 में एक दूसरा कॉन्सेप्ट दिखाया गया, जिसमें 2020 के कॉन्सेप्ट की चार-दरवाजों के बजाय एक 5-डोर वाली बॉडी थी। आइए जानते हैं कि Tata Sierra EV किन फीचर्स से लैस रहने वाली है और 2026 में कब लॉन्च होगी।

    Tata Sierra EV में मिलेंगे ये फीचर्स

    Tata Sierra EV में रियर सीट को हटाकर सीट बढ़ाने का ऑप्शन मिल सकता है। यह कार एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम और हिल होल्ड असिस्ट के साथ आ सकती है। इसके साथ ही इसमें टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पुश स्टार्ट और स्टॉप बटन, क्रूज कंट्रोल, फ्रंट में चार्जिंग प्वाइंट और मस्कुलर लुक्स होगी। इनके अलावा ड्राइवर केबिन और पीछे दोनों जगह एयरबैग लगाए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- Honda लाई दुनिया की पहली एयरबैग वाली बाइक, कीमत इतनी की आ जाएगी 4 Hyundai Creta

    एक बार चार्ज करने पर इतनी चलेगी

    अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, Tata Sierra EV की लंबाई 4150 mm, चौड़ाई 1,820 mm और हाइट 1675 mm होगी। कार में 2450 mm का लंबा व्हीलबेस देखने को मिलेगा। इस कार को एक बार चार्ज करने के बाद 500 किमी तक चलाया जा सकेगा। यह कार नई लाइफस्टाइल एसयूवी नई पंच ईवी वाले नए Acti।ev प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हो सकती है। सिएरा ईवी में 90 के दशक के समय आने वाली सिएरा की झलक मिल सकती है।

    इतनी हो सकती है कीमत

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Tata Sierra EV मार्च 2026 तक लॉन्च की जाएगी। इसमें पांच और सात सीट ऑप्शन मिल सकते हैं। अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि इस कार की शुरुआती कीमत 25 से 30 लाख रुपये हो सकती है।

    यह भी पढें- बाइक और कार से क्यों निकलता है सफेद धुआं? जानें इसके पीछे की वजह