विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mahindra और Hyundai की नींद उड़ाने आ रही है Tata Sierra EV; लॉन्च से पहले टेस्टिंग में दिखीं ये खूबियां

Published: Thu, 07 May 2026 11:00 AM (IST)

वाहन निर्माता टाटा मोटर्स की ओर से Tata Sierra EV को जल्‍द लॉन्‍च किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल टाटा मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Tata Sierra EV को जल्‍द लॉन्‍च किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस दौरान एसयूवी की क्‍या जानकारी मिल रही है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Tata Sierra EV जल्‍द होगी लॉन्‍च

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा मोटर्स की ओर से जल्‍द ही सिएरा के इलेक्‍ट्रिक वर्जन को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। अभी निर्माता की ओर से इस पर जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉन्‍च से पहले इसकी लगातार टेस्टिंग की जा रही है।

हो रही टेस्टिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी को एक बार फिर से टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस दौरान एसयूवी की कई जानकारियां सामने आई हैं।

क्‍या मिली जानकारी

निर्माता की ओर से एसयूवी के मूल डिजाइन को ICE वर्जन की तरह ही रखा जाएगा। इसके साथ ही एसयूवी में बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्‍टम और इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर को दिया जा सकता है।

कितनी होगी रेंज

जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी में निर्माता की ओर से दो बैटरी के विकल्‍प को दिया जा सकता है। टाटा सिएरा EV में 65 kWh और 75 kWh बैटरी पैक के विकल्प को भी दिया जा सकता है। साथ ही सिंगल चार्ज में इस एसयूवी को 500 से 600 किलोमीटर तक की रेंज दी जा सकती है। इसके साथ ही इसमें दमदार मोटर और ऑफ रोड क्षमता को भी ऑफर किया जा सकता है। इसमें निर्माता की ओर से ऑफ रोडिंग क्षमता के लिए फोर व्‍हील ड्राइव को भी दिया जा सकता है।

कब होगी लॉन्‍च

निर्माता ने अभी एसयूवी के लॉन्‍च को लेकर औपचारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन उम्‍मीद है कि इस एसयूवी को भारत में अगले चार से पांंच महीनों के दौरान लॉन्‍च किया जाएगा। 

कितनी होगी कीमत

निर्माता की ओर से लॉन्‍च के समय ही इस एसयूवी के ईवी वर्जन की कीमत की जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्‍मीद है कि टाटा सिएरा EV को 20 से 25 लाख रुपये एक्स शोरूम की कीमत के आस पास लॉन्‍च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- क्या वाकई 500KM से ज्यादा चलती है Mahindra XEV 9e? सामने आया रेंज का असली सच