विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Tata Safari EV के लॉन्‍च की हो रही तैयारी, पहली बार टेस्टिंग के दौरान आई नजर

Published: Tue, 02 Jun 2026 02:00 PM (IST)

वाहन निर्माता टाटा मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में जैसे जैसे इलेक्‍ट्रिक वाहनों की मांग में बढ़ोतरी हो रही है, उसे देखते हुए कई निर्माताओं की ओर से इस सेगमेंट में कई विकल्‍प पेश और लॉन्‍च किए जा रहे हैं। टाटा मोटर्स की ओर से भी इस सेगमेंट में कई विकल्‍प ऑफर किए जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा की ओर से जल्‍द ही Tata Safari EV को लॉन्‍च किया जा सकता है। इसके पहले इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस दौरान किस तरह की जानकारी सामने आई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Tata Safari EV होगी लॉन्‍च

टाटा की ओर से भारतीय बाजार में जल्‍द ही सफारी के इलेक्‍ट्रिक वर्जन को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता ने अभी इस एसयूवी के लॉन्‍च को लेकर कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसे जल्‍द ही लॉन्‍च किया जा सकता है।

हो रही टेस्‍टिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता इस एसयूवी को लॉन्‍च करने से पहले टेस्टिंग कर रही है। इसी दौरान इसे पहली बार देखा गया है। जिसके बाद यह तय हो गया है कि निर्माता अगले कुछ महीनों में इसे ऑफर कर सकती है।

क्‍या मिली जानकारी

टेस्टिंग के दौरान देखी गई यूनिट को पूरी तरह से ढंका हुआ था। लेकिन इसको ICE इंजन के साथ आने वाली सफारी की तरह ही कनेक्‍टिड लाइट्स, रूफ रेल, शार्क फिन एंटीना को दिया जाएगा। इसके साथ ही इसमें साइड स्‍टेप को भी दिया जा सकता है। इस ईवी में निर्माता की ओर से मल्‍टी लिंक रियर सस्‍पेंशन को भी दिया जा सकता है, जिसे पहले से ही Harrier EV में भी ऑफर किया जा रहा है।

कितनी होगी रेंज

रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से इस ईवी को भारत में दो बैटरी के विकल्‍प के साथ ऑफर किया जा सकता है। जिसमें 65 और 75 KWh की क्षमता की बैटरी हो सकती हैं। इन बैटरी से एसयूवी को सिंगल चार्ज में करीब 500 से 600 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है। इसके साथ ही इस एसयूवी को मोटर के भी दो विकल्‍प में ऑफर किया जा सकता है। जिसमें फ्रंट व्‍हील और ऑल व्‍हील का विकल्‍प भी मिल सकता है।

कब होगी लॉन्‍च

टाटा की ओर से सफारी ईवी के लॉन्‍च को लेकर कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि भारतीय बाजार में इस ईवी को फेस्टिव सीजन के आस पास लॉन्‍च किया जा सकता है।

किनसे होगा मुकाबला

टाटा की ओर से सफारी ईवी को मिड साइज इलेक्‍ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Mahindra XEV 9s के साथ होगा।

यह भी पढ़ें- Flex Fuel के मामले में कौन सा देश है सबसे आगे, 90 फीसदी वाहनों में होता है उपयोग