विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नई Tata Punch Flex Fuel की हो रही टेस्टिंग! Bharat Expo 2027 में हो सकती है पेश

Published: Mon, 23 Nov 2026 02:30 PM (IST)

पुणे के पास स्पॉट हुई Tata Punch टेस्टिंग SUV फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल हो सकती है, जिसे Bharat Expo 2027 में पेश किया जा सकता है।

पुणे में स्पॉट हुई नई Tata Punch Flex Fuel

पुणे में स्पॉट हुई नई Tata Punch Flex Fuel

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। टाटा कार्स की सबसे पॉपुलर माइक्रो SUV Tata Punch के नए मॉडल को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। इस बार इसे पुणे के पास टेस्ट करते हुए स्पॉट किया गया है। इस दौरान इसे पूरी तरह से कैमोफ्लाज कवर देखा गया। टाटा पंच का फेसलिफ्ट मॉडल 13 जनवरी 202 लॉन्च हुआ था। ऐसे में नए टेस्ट मॉडल को देखकर इसके पावरट्रेन से जुड़े बदलावों की संभावना जताई जा रही है। ऐसा माना जा सकता है कि कंपनी इसके फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन की टेस्टिंग कर रही है। Tata Punch Flex Fuel मॉडल को टाटा मोटर्स ने साल 2025 में हुए भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में शोकेस किया था।

नए कैमोफ्लाज में नजर आई Tata Punch

पुणे के पास स्पॉट की गई टेस्टिंग SUV पर ब्लैक और व्हाइट कलर का कैमोफ्लाज रैप दिखाई दिया। इसके बावजूद SUV के डिजाइन और बॉडी शेप से साफ पता चलता है कि यह फेसलिफ्टेड Tata Punch पर बेस्ड है। टेस्ट मॉडल के फ्रंट में पतले अपर लाइटिंग एलिमेंट्स और अलग-अलग लोअर हेडलैंप हाउसिंग दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा इसमें चौड़ी लोअर ग्रिल और डार्क फिनिश वाले व्हील्स भी देखने के लिए मिले है। कैमोफ्लाज के कारण इसके बंपर और बॉडी पैनल की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, मौजूदा फेसलिफ्ट मॉडल के डिजाइन से इसकी समानता साफ नजर आती है।

Tata Punch Flex Fuel testing model

फेसलिफ्ट मॉडल जैसे डिजाइन एलिमेंट्स

SUV के पिछले हिस्से में रूफ स्पॉयलर और रियर वाइपर दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा टेललाइट के कुछ हिस्से भी कैमोफ्लाज के बीच से नजर आ रहे हैं। टेलगेट, बंपर और अन्य बॉडी पैनल को कवर किया गया है। कुल मिलाकर इसका आकार और डिजाइन मौजूदा Tata Punch फेसलिफ्ट जैसा ही है।

चूंकि कंपनी पहले ही इसके फेसलिफ्ट मॉडल को बाजार में उतार चुकी है, इसलिए इस टेस्टिंग मॉडल को किसी नए डिजाइन अपडेट के बजाय पावरट्रेन या दूसरे कंपोनेंट्स की जांच से जुड़ा माना जा रहा है। हालांकि, यह फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल ही है, इसकी पुष्टि केवल इन तस्वीरों के आधार पर नहीं की जा सकती।

2025 में पहली बार पेश हुई थी Tata Punch Flex Fuel

टाटा मोटर्स ने जनवरी 2025 में आयोजित Bharat Mobility Global Expo में Punch का फ्लेक्स-फ्यूल डेमोंस्ट्रेटर पहली बार शोकेस किया था। यह SUV के पुराने यानी प्री-फेसलिफ्ट वर्जन पर आधारित थी। इसमें कंपनी ने मौजूदा 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन का मॉडिफाइड वर्जन इस्तेमाल किया था।

ऑटो एक्स्पो 2027 में हो सकती है पेश

जिस तरह से Tata Punch Flex Fuel की टेस्टिंग चल रही है, उसे देखते हुए उम्मीद है कि इसे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्स्पो 2027 में इसे पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही इसके फीचर्स और पावरट्रेन की जानकारी को भी बताया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- ये हैं भारत की टॉप 5 सबसे सेफ इलेक्ट्रिक कारें, Bharat NCAP में मिली है 5-स्टार रेटिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।