Tata Punch EV का हुआ क्रैश टेस्ट, BNCAP ने बता दिया कितनी है सुरक्षित
टाटा मोटर्स की कॉम्पैक्ट साइज एसयूवी Tata Punch EV का हाल में ही BNCAP ने क्रैश टेस्ट किया है। जिसके ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Tata Motors की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से हाल में ही Tata Punch EV का क्रैश टेस्ट BNCAP की ओर से किया गया है। जिसके बाद इसको सुरक्षा के लिए कितने अंक दिए गए हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Tata Punch EV का हुआ टेस्ट
टाटा की ओर से कॉम्पैक्ट साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर की जाने वाली पंच ईवी का हाल में ही क्रैश टेस्ट किया गया है। जिसके बाद इसकी सेफ्टी रेटिंग को BNCAP की ओर से जारी किया गया है।
कितनी हैं सुरक्षित
BNCAP की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक इस एसयूवी को सुरक्षा के लिए पूरे पांच अंक दिए गए हैं। खास बात यह है कि इस एसयूवी को टेस्ट में व्यस्कों और बच्चों दोनों के लिए यह रेटिंग दी गई है।
व्यस्कों के लिए कितनी सुरक्षित
भारत एनसीएपी की ओर से किए गए क्रैश टेस्ट में टाटा पंच ईवी को फ्रंटल टेस्ट में 15.28, साइड मूवेबल टेस्ट में 15.80 अंंक मिले हैं। जिसके साथ ही एसयूवी को 32 में से 31.09 अंक मिले हैं।
बच्चों के लिए कितनी सुरक्षित
इसी टेस्ट में बच्चों के लिए यह गाड़ी कितनी सुरक्षित है, इसकी जानकारी दी गई है। जानकारी के मुताबिक डायनेमिक स्कोर में 24, सीआरएस इंस्टालेशन में 12 और वीएएस टेस्ट में नौ अंक हासिल हुए हैं। जिसके साथ ही एसयूवी को बच्चों की सुरक्षा के लिए 49 में से 45 अंक मिले हैं।
कब हुआ टेस्ट
भारत एनसीएपी की ओर से जानकारी दी गई है कि इस एसयूवी के क्रैश टेस्ट को मई 2026 में किया गया था। जिसके बाद अब इनके नतीजों को जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें- साधारण व्हील्स पर पैसा फंसाने से पहले समझें अलॉय व्हील्स का गणित; बढ़ जाएगी गाड़ी की माइलेज और लुक
