विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साधारण व्हील्स पर पैसा फंसाने से पहले समझें अलॉय व्हील्स का गणित; बढ़ जाएगी गाड़ी की माइलेज और लुक

Published: Wed, 29 Jul 2026 10:00 AM (IST)

भारत में हर महीने लाखों की संख्‍या में कारों की बिक्री होती है। जिनमें एक ही गाड़ी के कई मॉडल ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में हर महीने लाखों की संख्‍या में कारों की बिक्री होती है। इनमें से कई कारों को अलग अलग वेरिएंट्स में ऑफर किया जाता है। जिसमें कम या ज्‍यादा फीचर्स से अंतर किया जाता है। ऐसा ही एक अंतर अलॉय व्‍हील और स्‍टील रिम के साथ किया जाता है। जिन कारों में स्‍टील रिम लगाकर दिया जाता है उनमें से कई कारों में लोग बाद में Alloy Wheels को लगवाते हैं। क्‍या इस तरह के बदलाव से फायदा होता है या नहीं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

कई फीचर्स में होता है अंतर

वाहन निर्माताओं की ओर से अपनी कारों को एक से ज्‍यादा वेरिएंट्स में ऑफर किया जाता है। इन वेरिएंट्स में कीमत के साथ ही फीचर्स का अंतर भी होता है। ऐसा ही एक अंतर टायर में किया जाता है। एक ही गाड़ी के कुछ वेरिएंट्स में स्‍टील रिम दिए जाते हैं तो उसी कार के कुछ वेरिएंट्स में अलॉय व्‍हील दिए जाते हैं।

वजन होता है कम

स्‍टील रिम के मुकाबले Alloy Wheels का वजन कम होता है। जिससे गाड़ी के वजन में भी कमी आती है। जिससे सफर के दौरान माइलेज बेहतर मिलती है और इससे गाड़ी की उम्र में भी बढ़ोतरी हो जाती है।

हैंडलिंग होती है बेहतर

अगर आप अपनी गाड़ी में स्‍टील रिम की जगह अलॉय व्‍हील्‍स को लगवाते हैं, तो सफर के दौरान आपको हैंडलिंग में बदलाव महसूस होता है। स्‍टील रिम के मुकाबले अलॉय व्‍हील्‍स वाली कार की हैंडलिंग बेहतर हो जाती है और गाड़ी ज्‍यादा हल्‍की चलती है।

ब्रेकिंग होती है बेहतर

अलॉय व्‍हील्‍स के कारण न सिर्फ ज्‍यादा बेहतर हैंडलिंग मिलती है, बल्‍कि इनके कारण गाड़ी को रोकना भी ज्‍यादा आसान हो जाता है। अलॉय के कारण ब्रेकिंग सिस्‍टम काफी अच्‍छी तरह से काम करता है। ऐसा इसलिए होता है क्‍योंकि स्‍टीम रिम के मुकाबले अलॉय व्‍हील्‍स ज्‍यादा खुले होते हैं। जिस कारण ज्‍यादा हवा टायर और ब्रेक के पास जाती है और उनको ठंडा करने में मदद मिलती है। जिससे ब्रेकिंग भी बेहतर हो जाती है।

जंग से बचाव

अलॉय व्‍हील्‍स के कारण गाड़ी को जंग से बचाने में भी मदद मिलती है। समय के साथ स्‍टील रिम पर पानी, धूल लगती है जिस कारण उनमें जंग लग जाती है। लेकिन अलॉय में इस तरह की समस्‍या नहीं होती।

डिजाइन का विकल्‍प

अलॉय व्‍हील्‍स में कई तरह के डिजाइन मिलते हैं। जिसे अपनी पसंद और बजट के मुताबिक खरीदा जा सकता है। वहीं स्‍टील रिम में किसी भी तरह के डिजाइन नहीं दिए जाते। वह एक पारंपरिक डिजाइन में ही आते हैं।

यह भी पढ़ें- बारिश के मौसम में अपनी कार को जंग का शिकार होने से कैसे बचाएं, अपनाएं ये आसान तरीके