बारिश के मौसम में अपनी कार को जंग का शिकार होने से कैसे बचाएं, अपनाएं ये आसान तरीके
बारिश के मौसम में कार की सही तरह से देखभाल करना काफी जरूरी होता है। लापरवाही करने पर कई तरह ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में मानसून चल रहा है। जिस कारण सभी राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। ऐसे समय में कार को भी सही देखभाल की जरूरत होती है। ऐसा न करने पर जंग लगने का खतरा बढ़ जाता है। बारिश के मौसम में कार को जंग से किस तरह बचाया जा सकता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं।
बारिश में लगती है जंग
बारिश के मौसम में गाड़ी की सही तरह से देखभाल करना काफी जरूरी होता है। ऐसा न करने पर लापरवाही की जाती है तो गाड़ी में जंग लगने का खतरा काफी ज्यादा हो जाता है।
सफाई का ध्यान रखें
बारिश के समय कार का उपयोग करने के कारण वह जल्दी गंदी हो जाती है। सड़क की मिट्टी कार के कई हिस्सों पर चिपक जाती है और वहीं पर जंग लग जाती है। इसलिए कोशिश करें कि जब भी कार का उपयोग न करें तो उसे साफ रखें।
स्प्रे का उपयोग करें
अगर कार को साफ करने के लिए पानी की जरूरत हो तो कोशिश करें कि स्प्रे या जेट स्प्रे से कार को साफ करें। ऐसा करने से काफी कम पानी का उपयोग होगा और बाद में कार को कपड़े से साफ करने में भी आसानी होगी और जंग का खतरा भी कम हो जाएगा।
स्क्रैच का रखें ध्यान
कार चलाते हुए कई बार इधर-उधर स्क्रैच लग जाते हैं, जिसे ठीक करवाने में लोग लापरवाही करते हैं। बारिश के मौसम में इन स्क्रैच के कारण भी जंग लगने का खतरा बढ़ जाता है। स्क्रैच के कारण उस हिस्से पर नमी रह जाती है और धीरे-धीरे जंग लग जाती है। इससे बचने के लिए टच-अप या पेंट का उपयोग करना बेहतर रहता है।
पानी से न करें साफ
कुछ लोग बारिश के मौसम में अपनी कार को साफ करने के लिए पानी का उपयोग करते हैं। बारिश के समय कार को पानी से साफ करने पर पूरी तरह से पानी निकल नहीं पाता, जिस कारण कार में कई जगहों पर जंग लगने का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए कोशिश करें कि कार को धोने के लिए स्प्रे का उपयोग करें।
