Ford EcoSport को पछाड़ Tata Nexon बनी भारत की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV
Tata Nexon, Ford EcoSport को पछाड़ते हुए साल 2018 की सबसे दूसरी ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट SUV बन गई है
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Tata Nexon के लिए 2018 एक शानदार साल रहा। इस कार की बंपर बिक्री का नतीजा रहा कि Tata Nexon, Ford EcoSport को पछाड़ते हुए साल 2018 की सबसे दूसरी ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट SUV बन गई है। बता दें कि अपडेट Nexon में पिछले साल जुलाई महीने में केवल AMT ट्रांसमिशन पेश किया था।
वहीं, Ford ने अपनी नई टॉप एंड वेरिएंट EcoSport को दोबारा से पेश करते हुए EcoBoost इंजन के साथ मई महीने में लॉन्च किया था।
Tata Motors के साल जनवरी से दिसंबर 2018 में 52,519 यूनिट्स बिके थे। वहीं, Ford EcoSport के 51,973 यूनिट्स भारत में बिके। दोनों ही कारों की बिक्री में बहुत थोड़ा सा अंतर है। खास बात यहां यह है कि EcoSport की बढ़त नवंबर महीने तक बढ़त बरकरार थी, लेकिन Nexon के मुकाबले इसमें फिर ज्यादा गिरावट आ गई।
Ford EcoSport की शुरुआत शानदार रही। कंपनी ने अपनी फेसलिफ्ट मॉडल को साल 2017 के अंत में लॉन्च किया था, लेकिन जून 2018 आते-आते इसकी बिक्री में गिरावट देखी जाने लगी है। इसके बाद से हर महीने इस कार की ग्रोथ में गिरावट दर्ज की गई। उम्मीद का जा रही थी कि नया वेरिएंट कंपनी के सेल्स को बढ़ाने में मदद करेगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस कार की कीमत का प्रीमियम रेंज में आना इसकी ग्रोथ में गिरावट का एक बड़ा कारण बना। वहीं, अपने प्रतिद्वंदियों से अलग Nexon की कीमत का इसकी ग्रोथ रेट में एक अहम रोल रहा। इसका इंपैक्ट डिजाइन फिलोसिफी को ग्राहकों की तरफ से काफी सराहा गया।
यह भी पढ़ें:
भारत में 10 लाख रुपये से कम कीमत में ये हैं 5 सबसे लेटेस्ट कारें, जानें कीमत और फीचर्स
सड़क पर गाड़ी चलाते समय इन 8 गलतियों से कट सकता है चालान, हो सकती है जेल