विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देश की सबसे मजबूत कारें बनाने वाली कंपनी ने बढ़ाए दाम, 1 दिसंबर से 0.5% महंगी होंगी गाड़ियां

Published: Tue, 24 Nov 2026 06:00 PM (IST)

टाटा मोटर्स की पैसेंजर व्हीकल रेंज में एक दिसंबर से औसतन 0.5% कीमत बढ़ेगी। इसका असर ICE और इलेक्ट्रिक मॉडल दोनों पर होगा।

टाटा मोटर्स की कारें होंगी महंगी

टाटा मोटर्स की कारें होंगी महंगी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। देश में कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को लगातार झटके लग रहे हैं। हाल ही में Maruti Suzuki ने अपनी चुनिंदा कारों की कीमतों में औसतन 0.31% की बढ़ोतरी की है। वहीं, Hyundai ने 1 दिसंबर से चुनिंदा मॉडल की कीमतें 8,000 रुपये तक बढ़ाने का ऐलान किया है। Audi की गाड़ियां भी 1 जनवरी 2027 से 2% तक महंगी होने जा रही हैं। अब इस लिस्ट में देश की सबसे मजबूत कारें बनाने वाली Tata Motors का नाम भी जुड़ गया है। Tata Motors अपनी कारों की कीमत में 1 दिसंबर 2026 से औसतन 0.5 फीसदी तक बढ़ोतरी करने वाली है।

Tata Motors ने बढ़ाए कारों के दाम

Tata Motors Passenger Vehicles Ltd. (TMPV) ने अपने पूरे पैसेंजर व्हीकल पोर्टफोलियो की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, 1 दिसंबर 2026 से उसकी कारों की कीमतें औसतन 0.5% तक बढ़ जाएंगी। इस फैसले का असर कंपनी की पेट्रोल-डीजल इंजन वाली कारों के साथ इलेक्ट्रिक कारों पर भी पड़ेगा।

सभी कारों पर एक जैसी नहीं होगी बढ़ोतरी

टाटा मोटर्स ने स्पष्ट किया है कि कीमतों में यह बढ़ोतरी सभी मॉडल और वेरिएंट पर समान रूप से लागू नहीं होगी। अलग-अलग कारों और वेरिएंट के हिसाब से कीमतों में बदलाव किया जाएगा। कंपनी ने अभी तक मॉडल-वाइज और वेरिएंट-वाइज कीमतों का खुलासा नहीं किया है। इसलिए ग्राहकों को अपनी पसंदीदा कार की नई कीमत जानने के लिए आधिकारिक प्राइस अपडेट का इंतजार करना होगा।

क्यों महंगी हो रही हैं Tata की कारें?

कंपनी ने कीमतें बढ़ाने के पीछे लगातार बढ़ रही इनपुट कॉस्ट को प्रमुख वजह बताया है। इनपुट कॉस्ट में वाहन निर्माण के लिए जरूरी कच्चे माल और अन्य संसाधनों पर होने वाला खर्च शामिल होता है। इनकी लागत बढ़ने से कंपनी का कुल उत्पादन खर्च भी बढ़ता है। इसी अतिरिक्त लागत के प्रभाव को कम करने के लिए टाटा मोटर्स ने अपनी कारों की कीमतों में संशोधन करने का फैसला लिया है।

टाटा मोटर्स के मुताबिक, इनपुट कॉस्ट में हुई बढ़ोतरी का पूरा बोझ ग्राहकों पर नहीं डाला जा रहा है। कंपनी खुद भी बढ़ी हुई लागत का एक बड़ा हिस्सा वहन कर रही है। औसतन 0.5% की कीमत वृद्धि के जरिए अतिरिक्त खर्च का केवल एक हिस्सा ग्राहकों तक पहुंचाया जाएगा।

ग्राहकों को कितना ज्यादा देना होगा?

फिलहाल कंपनी ने यह जानकारी नहीं दी है कि किस कार की कीमत कितनी बढ़ेगी। साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं है कि किस मॉडल पर सबसे ज्यादा या सबसे कम बढ़ोतरी होगी। ऐसे में ग्राहकों को वास्तविक कीमतों में बदलाव जानने के लिए 1 दिसंबर 2026 से लागू होने वाली नई प्राइस लिस्ट का इंतजार करना होगा।

भारत में टाटा मोटर्स की गाड़ियों की लिस्ट

हैचबैक और सेडान

  1. Tata Tiago
  2. Tata Aeris / Tigor
  3. Tata Altroz

SUVs और क्रॉसओवर

  1. Tata Punch
  2. Tata Nexon
  3. Tata Curvv
  4. Tata Sierra
  5. Tata Harrier
  6. Tata Safari

इलेक्ट्रिक गाड़ियां (Tata.ev)

  1. Tata Tiago.ev
  2. Tata Punch.ev
  3. Tata Nexon.ev
  4. Tata Curvv.ev
  5. Tata Sierra.ev
  6. Tata Harrier.ev

यह भी पढ़ें- Maruti-Audi के बाद अब इस कंपनी ने बढ़ाए कारों के दाम, ₹8,000 तक महंगी होंगी गाड़ियां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।