Maruti-Audi के बाद अब इस कंपनी ने बढ़ाए कारों के दाम, ₹8,000 तक महंगी होंगी गाड़ियां
Hyundai 1 दिसंबर 2026 से चुनिंदा कारों की कीमतें बढ़ाएगी। ग्राहकों को मॉडल और वेरिएंट के अनुसार 8,000 रुपये तक अतिरिक्त चुकाने होंगे।

Hyundai कारों की कीमतें 1 दिसंबर 2026 से बढ़ेंगी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। ऑटोमोबाइल कंपनियों की तरफ से नए साल से पहले ग्राहकों को महंगाई का झटका देना शुरू कर दिया है। हाल ही में Maruti Suzuki और Audi ने अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया था। मारुति सुजुकी ने चुनिंदा कारों की कीमतों में औसतन 0.31% की बढ़ोतरी लागू की है, वहीं Audi ने अपनी कारों के दाम 2% तक बढ़ाने का ऐलान किया है। अब इस लिस्ट में Hyundai का नाम भी जुड़ गया है। कंपनी 1 दिसंबर 2026 से अपनी चुनिंदा कारों की कीमतें बढ़ाने जा रही है। इस बढ़ोतरी के बाद ग्राहकों को अधिकतम 8,000 रुपये तक ज्यादा चुकाने पड़ सकते हैं।
1 दिसंबर से लागू होंगी नई कीमतें
Hyundai अपनी गाड़ियों की कीमत में बढ़ोतरी का एलान कर दिया है। इसके तहत चुनिंदा मॉडल और वेरिएंट की कीमतों में बदलाव किया जाएगा। एक ही मॉडल के अलग-अलग वेरिएंट की कीमतों में भी अलग-अलग इजाफा हो सकता है। ऐसे में ग्राहकों को अपनी पसंद की कार के हिसाब से नई कीमत की जानकारी लेनी होगी। कंपनी 1 दिसंबर 2026 से अपनी गाड़ियों की कीमत में बढ़ोतरी करने वाली है।
8,000 रुपये तक बढ़ेंगे दाम
कंपनी ने दिसंबर में होने वाली कीमत बढ़ोतरी की अधिकतम सीमा 8,000 रुपये तय की है। हालांकि, Hyundai ने अभी न्यूनतम बढ़ोतरी या प्रभावित मॉडल और वेरिएंट की पूरी जानकारी शेयर नहीं की है। इसका मतलब है कि हर कार पर 8,000 रुपये की बढ़ोतरी नहीं होगी। वास्तविक कीमत में बदलाव मॉडल और वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग रहेगा।
-1793017198673.webp)
इनपुट कॉस्ट बढ़ने से लिया फैसला
Hyundai ने कीमतें बढ़ाने के पीछे इनपुट कॉस्ट में लगातार हो रही बढ़ोतरी को मुख्य वजह बताया है। इनपुट कॉस्ट में वाहन निर्माण के लिए जरूरी कच्चे माल और कंपोनेंट खरीदने पर होने वाला खर्च शामिल होता है। इनकी लागत बढ़ने से गाड़ियों के निर्माण का कुल खर्च भी बढ़ जाता है। इसी लागत दबाव के चलते दिसंबर में कीमतों में संशोधन करना जरूरी हो गया है।

कंपनी का कहना है कि उसने बढ़ती लागत के एक बड़े हिस्से को खुद वहन किया है। इसके लिए Hyundai ने आंतरिक कार्यप्रणाली में सुधार और कॉस्ट ऑप्टिमाइजेशन जैसे उपाय अपनाए हैं। इनका उद्देश्य कंपनी के मौजूदा संचालन के भीतर खर्च को नियंत्रित करना और बढ़ती लागत के प्रभाव को कम करना है।

ग्राहकों को भी उठाना होगा बढ़ी लागत का बोझ
Hyundai के मुताबिक, लगातार प्रयासों के बावजूद बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों तक पहुंचाना जरूरी हो गया है। इसलिए कंपनी दिसंबर से कीमतों में सीमित बढ़ोतरी कर रही है। हालांकि, कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि बढ़ी हुई कुल लागत का कितना हिस्सा वह खुद वहन करेगी।

भारत में Hyundai की गाड़ियां
हैचबैक
- Hyundai Grand i10 Nios
- Hyundai i20
सेडान
- Hyundai Aura
- Hyundai Verna
SUVs
- Hyundai Exter
- Hyundai Venue
- Hyundai Bayon
- Hyundai Creta
- Hyundai Alcazar
N Line (स्पोर्टी वेरिएंट)
- Hyundai i20 N Line
- Hyundai Venue N Line
- Hyundai Creta N Line
इलेक्ट्रिक वाहन
- Hyundai Creta Electric
- Hyundai IONIQ 5
यह भी पढ़ें- इस लग्जरी कार कंपनी ने किया बड़ा एलान, नए साल से 2% तक महंगी हो जाएंगी गाड़ियां
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।