Tata Motors PV के शेयरों में 9% की भारी गिरावट, JLR के घाटे और चीन में घटती बिक्री ने बढ़ाई टेंशन
TATA Motors के शेयर JLR के कमजोर वित्तीय प्रदर्शन के कारण गिरे, जिसने FY27 के लिए अपने मुनाफे का अनुमान ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। सोमवार को TATA Motors Passenger Vehicles के शेयरों में करीब 9% की भारी गिरावट देखने को मिली है। इसकी पीछे सबसे बड़ी वजह है इसकी ब्रिटिश लग्जरी कार कंपनी Jaguar Land Rover का कमजोर होता वित्तीय प्रदर्शन (Financial Performation)। TATA Motors की कुल कमाई का लगभग 80% हिस्सा अकेले JLR से आता है इसलिए JLR किसी भी परेशानी का सीधा असर पैरेंट कंपनी और निवेशकों के भरोसे पर पड़ता है।
JLR ने FY27 के लिए अपने मुनाफे (EBIT Margin) के अनुमान को 4% से घटाकर 2-3% कर दिया है। इसके अलावा, कंपनी को 1.25 बिलियन पाउंड के कैश आउटफ्लो की आशंका है। हालांकि, कंपनी ने FY28 तक फिर डबल डिजिट के मार्जिंग पर लौटने का लक्ष्य रखा है लेकिन यह रास्ता आसान नहीं दिख रहा है।
साइबर अटैक का असर
बाजार की चिंता केवल 5,531 करोड़ रुपए के नेट लॉस को लेकर नहीं है जिससे रिस्ट्रक्चरिंग और एसेट राइड-डाउन के 6,738 करोड़ रुपए के खर्च शामिल हैं। Q2 FY27 में JLR का रेवेन्यू 20.3% बढ़कर 5.9 बिलियन पाउंड जरूर हुआ लेकिन इसका एडजस्टेड EBIT मार्जंग जून तिमाही के 2.8% से गिरकर सिर्फ 1.1% रह गया।
पिछले साल (FY25) JLR ने 8.5% का शानदार मार्जिंग और एक दशक का सबसे ज्यादा 2.5 बिलियन पाउंड का प्रॉफिट कमाया था। लेकिन सितंबर 2025 2025 में हुए एक बड़े साइबर अटैक की वजह से कंपनी का प्रोडक्शन पांच हफ्ते तक ठप रहा जिससे नवंबर के मिडिल तक काम सामान्य हो पाया। वॉल्यूम में रिकवरी तो हुई लेकिन कंपनी की कमाई उस रफ्तार से नहीं बढ़ पाई।
चीन के बाजार में चुनौती
JLR के सामने सबसे बड़ी समस्या है चीन का बाजार जो कभी इसकी ग्रोथ का सबसे बड़ा इंजन हुआ करता था। सितंबर तिमाही में चीन में JLR की होलसेल बिक्री सालाना आधार पर 45% गिर गई जबकि इससे पिछली तिमाही में यह 24% गिरी थी। चीन में अब स्थानीय कंपनियां जैसे BYD न सिर्फ सस्ती गाड़ियां बना रहे हैं बल्कि बेहतर सॉफ्टवेयर, डिजिटल फीचर्स और इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी के दम पर विदेशी लग्जरी ब्रांड्स को कड़ी टक्कर दे रही है।
सिर्फ 2 मॉडल्स पर निर्भरता
कंपनी की बिक्री का बहुत बड़ा हिस्सा सिर्फ 2 मॉडल्स Range Rover और Defender पर टिका है। Q2 FY27 में बेची गुई कुल 82,500 गाड़ियों में से 90% से ज्यादा हिस्सेदारी इन्हीं दोनों मॉडल्स की रही। वहीं, Discovery की बिक्री 6,700 यूनिट्स और Jaguar की सिर्फ 800 यूनिट्स रही। किसी भी वजन से इन दो मॉडल्स की मांग में कमी आती है तो कंपनी पर काफी बुरा असर पड़ेगा।
ट्रेड पॉलिसी का दबाव
हालात सुधारने के लिए JLR ने 1.7 बिलियम पाउंड का कॉस्ट-सेविंग प्रोग्राम शुरू किया है। इसके तहत दुनिया भर में करीब 4,000 नौकरियों में कटौती की जा रही है और सप्ला चेन वे मैन्युफैक्चरिंग के खर्च घटाए जा रहे हैं। लेकिन, सिर्फ खर्च घटाकर गिरती मांग की भरपाई लंबे समय तक नहीं की जा सकती। इसके अलावा, ग्लोबल बिजनेस नीतियां भी बड़ी समस्या बनी हुई हैं।
अमेरिका द्वारा इंपोर्टेड गाड़ियों पर लगाए गए भारी टैरिफ से बचने के लिए JLR अब Stellanti के साथ मिलकर अमेरिका में ही Land Rover गाड़ियां बनाने पर विचार कर रही हैं। वहीं, जनवरी 2027 में UK और European Union के बीच सोर्सिंग के सख्त नियम लागू होने से 10% टैरिफ लगने का खतरा भी मंडरा रहा है।
क्या संभलेगा भारत का कारोबार?
भारत में TATA Motors का घरेलू पैसेंजर व्हीकल बिजनेस अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। Q2 FY27 में घरेलू रेवेन्यू 51% बढ़ा है और EV बिक्री में 90% का खर्च उछाल आया है। कंपनी अपनी EV उत्पादन क्षमता (Production Capacity) को 16,000 से बढ़ाकर 20,000 गाड़ियां हर महीने कर रही है। हालांकि, Raw Material की महंगाई की वजह से घरेलू बिजनेस मार्जिन घटकर 4% रह गया है।
कुल कमाई में घरेलू कारोबार की हिस्सेदारी अभी इतनी नहीं बढ़ी हैं कि JLR के झटकों को संभाल सके। आने वाले समय में Range Rover Electric और Jaguar Type 01 की सफलता ही तय करेगी कि JLR और TATA Motors की रफ्तार कब वापस लौटेगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।