Move to Jagran APP

Tata Motors की JLR कर सकती है 5000 लोगों को बेरोजगार, भारत में ये मॉडल्स पॉपुलर

Tata Motors के स्वामित्व वाली कंपनी जैगुआल लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) ब्रिटेन में करीब 5000 तक कर्मचारियों की छंटनी की कर सकती है

By Ankit DubeyEdited By: Published: Fri, 11 Jan 2019 10:43 AM (IST)Updated: Fri, 11 Jan 2019 10:43 AM (IST)
Tata Motors की JLR कर सकती है 5000 लोगों को बेरोजगार, भारत में ये मॉडल्स पॉपुलर

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Tata Motors के स्वामित्व वाली लग्जरी कार निर्माता कंपनी जैगुआल लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) ब्रिटेन में करीब 5000 तक कर्मचारियों की छंटनी की कर सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि चीन में बिक्री पर असर के चलते कंपनी छंटनी की घोषणा कर सकती है। बीबीसी में प्रकाशित खबर के अनुसार JLR चीन में बिक्री कम होने और ब्रेक्जिट से जुड़ी आशंकाओं के मद्देनजर यह कदम उठाने वाली है। बता दें ब्रिटेन में JLR में करीब 40,000 से ज्यादा लोग काम करते हैं। हालांकि, कंपनी ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

loksabha election banner

बीबीसी की खबर के अनुसार यह छंटनी 3.20 अरब डॉलर की बचत करने क योजना का हिस्सा माना जा रहा है। इसके अलावा प्रोडक्शन यूनिट से कर्मचारियों को नहीं निकाला जाएगा, बल्कि रिसर्च और सेल्स से कर्मचारियों की छंटनी की तलवार लटकी हुई है। खबर में कहा गया है कि कंपनी चीन में बिक्री में गिरावट और यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के बाहर निकलने के कारण ऐसा कर रही है। कंपनी ब्रेक्जिट के बाद भी यूरोपीय संघ में अपना प्लांट सुनिश्चित करने के लिए पहल कर चुकी है।

बता दें, ब्रिटेन 29 मार्च को यूरोपीय समूह से बाहर हो रहा है। इस बीच कंपनी पश्चिमी स्लोवाकिया के नित्रा में अक्टूबर में 1.60 अरब डॉलर का प्लांट शुरू कर चुकी है। गौरतलब हो दें इससे पहले भी कई कंपनियां कास्ट कटिंग के लिए कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी हैं।

भारतीय बाजार में जैगुआर लैंड रोवर के XE मॉडल की अच्छी डिमांड है। इसकी शुरुआती कीमत 40.61 लाख रुपये है, जबकि एक और मॉडल XF की शुरुआती कीमत 49.78 लाख रुपये है। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने भारत में गाड़ियों की बिक्री में तेज बढ़ोतरी हासिल की है। वर्ष 2018 के दौरान कंपनी ने कुल 4,596 वाहनों की बिक्री की है, जबकि 2017 में यह आंकड़ा 3,954 यूनिट्स का था।

यह भी पढ़ें:

Steelbird SBA-1 HF हेल्मेट हुआ लॉन्च, बाइक चलाते समय भी कर सकेंगे फोन पर बात

सावधान! कार और बाइक को Modified कराना पड़ेगा भारी, RC हो सकती है रद्द


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.