विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टाटा मोटर्स की अक्टूबर बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, Punch.ev की पहली बार मासिक बिक्री 5,000 यूनिट के पार

Published: Mon, 02 Nov 2026 02:15 PM (IST)

अक्टूबर 2026 में टाटा की बिक्री रिकॉर्ड रही और Punch.ev ने पहली बार मासिक 5,000 यूनिट का आंकड़ा पार किया।

टाटा मोटर्स ने अक्टूबर 2026 में बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया

टाटा मोटर्स ने अक्टूबर 2026 में बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। टाटा कार्स पैसेंजर व्हीकल्स ने अक्टूबर 2026 में अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री दर्ज की है। कंपने ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों को मिलाकर कुल 75,426 कारों की बिक्री की है। यह पहली बार है जब कंपनी की एक महीने की बिक्री 75,000 यूनिट के आंकड़े को पार कर दिया है। इसकी बिक्री में सालाना के आधार पर बिक्री में 23.05 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

Punch.ev ने पहली बार पार किया 5,000 यूनिट का आंकड़ा

टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में Punch.ev ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। अक्टूबर 2026 में इस इलेक्ट्रिक SUV की मासिक बिक्री 5,000 यूनिट के आंकड़े को पार कर गई। कंपनी के अनुसार, Punch.ev ऐसा करने वाला पहला स्टैंडअलोन EV प्रोडक्ट बन गया है। यह उपलब्धि टाटा के इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो के लिए महत्वपूर्ण है और अक्टूबर 2026 के दौरान कंपनी की कुल EV बिक्री में आई मजबूत वृद्धि के साथ सामने आई है।

टाटा मोटर्स की अक्टूबर 2026 सेल्स: सालाना बिक्री (YoY)

बिक्री का विवरण

अक्टूबर 2026

अक्टूबर 2025

अंतर (यूनिट)

वृद्धि (%)

घरेलू बिक्री

73,894

61,134

12,760

20.87%

निर्यात

1,532

161

1,371

851.55%

कुल EV बिक्री

16,244

9,286

6,958

74.93%

कुल पैसेंजर व्हीकल बिक्री

75,426

61,295

14,131

23.05%

टाटा मोटर्स की अक्टूबर 2026 सेल्स: मासिक बिक्री (MoM)

बिक्री का विवरण

अक्टूबर 2026

सितंबर 2026

अंतर (यूनिट)

वृद्धि (%)

घरेलू बिक्री

73,894

68,810

5,084

7.39%

निर्यात

1,532

1,400

132

9.43%

कुल EV बिक्री

16,244

15,384

860

5.59%

कुल पैसेंजर व्हीकल बिक्री

75,426

70,210

5,216

7.43%

टाटा की EV बिक्री में 74.93 प्रतिशत की बढ़ोतरी

टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में अक्टूबर 2026 के दौरान उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिली। कंपनी ने इस महीने कुल 16,244 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे, जबकि अक्टूबर 2025 में यह संख्या 9,286 यूनिट थी। इस तरह सालाना आधार पर EV बिक्री में 74.93 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसमें से केवल 5000 यूनिट अकेले टाटा पंच ईवी के है।

टाटा मोटर्स के निर्यात में 851.55% की बढ़ोतरी

अक्टूबर 2026 में टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल निर्यात में भी बड़ी वृद्धि दर्ज की गई। कंपनी ने इस दौरान 1,532 यूनिट का निर्यात किया, जबकि अक्टूबर 2025 में यह संख्या केवल 161 यूनिट थी। इस तरह सालाना आधार पर निर्यात में 1,371 यूनिट की बढ़ोतरी हुई, जो 851.55 प्रतिशत के बराबर है। हालांकि, यह वृद्धि पिछले साल के कम निर्यात आधार की तुलना में दर्ज की गई है। सितंबर 2026 में कंपनी ने 1,400 यूनिट का निर्यात किया था, जिसके मुकाबले अक्टूबर में 9.43 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

यह भी पढ़ें- दशहरा पर Tata Cars पर आई अब तक की सबसे बड़ी छूट, Curvv EV पर मिल रहा ₹3.35 लाख का डिस्काउंट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।