यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tata की इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर बंपर डिस्काउंट, Nexon EV हुई तीन लाख तक सस्ती
Tata EV Cars Festival Offers 2024 टाटा मोटर्स ने अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर बंपर ऑफर दे रहा है। इस फेस्टिव ...और पढ़ें

HighLights
- Tiago EV पर 40,000 रुपये तक की छूट।
- Punch EV पर 1 लाख रुपये तक की छूट।
- Nexon EV पर 3 लाख रुपये तक की छूट।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन 2024 को लेकर करीब सभी कार निर्माता कंपनियों ने अपनी गाड़ियों के लिए डिस्काउंट ऑफर जारी कर दिया है। टाटा अपनी पेट्रोल-डीजल की गाड़ियों के लिए डिस्काउंट ऑफर पहले ही जारी कर चुकी है। अब कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए डिस्काउंट ऑफर जारी किया है, जो Tata Tiago EV, Tata Punch EV और Tata Nexon EV है। आइए जानते हैं कि इन पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।
इस फेस्टिव सीजन में डिस्काउंट ऑफर के साथ ही कंपनी टाटा पावर पॉइंट पर 6 महीने की मुफ्त चार्जिंग भी दे रहा है। यह ऑफर 2024 के अंत तक के लिए वैलिड है।
Tata Tiago EV
- टाटा टियागो ईवी चार वेरिएंट में आती है, जो XE, XT, XZ Plus और XZ Plus Tech Lux है।
- टाटा की इस इलेक्ट्रिक व्हीकल की कीमत उतनी है। इसके अन्य वेरिएंट पर 40,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।
- टाटा टियागो ईवी की एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से 11.89 लाख रुपये के बीच है।
यह भी पढ़ें- फेस्टिव सीजन 2024 में Tata की गाड़ियां हुई सस्ती, टाटा सफारी पर मिल रही 1.80 लाख तक की छूट
Tata Punch EV
- टाटा पंच ईवी पांच वेरिएंट में आती है, जो स्मार्ट, स्मार्ट प्लस, एडवेंचर, एम्पावर्ड और एम्पावर्ड प्लस है।
- पंच ईवी के बेस स्मार्ट वेरिएंट की कीमत 1 लाख रुपये तक कम हो गई है।
- इसके अन्य वेरिएंट की कीमतों में 1.20 लाख रुपये तक की कमी की गई है।
- टाटा पंच ईवी की एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये से 15.49 लाख रुपये के बीच है।
Tata Nexon EV
- टाटा नेक्सन ईवी एक सबकॉम्पैक्ट ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जो 10 वेरिएंट में आती है।
- टाटा नेक्सन ईवी के बेस स्मार्ट वेरिएंट की कीमतों पर 2 लाख रुपये की कटौती की गई है।
- इसके अन्य वेरिएंट को 3 लाख रुपये तक सस्ता किया गया है।
- टाटा नेक्सन ईवी 14.49 लाख रुपये से लेकर 19.49 लाख रुपये तक एक्स-शोरूम कीमत पर आती है।
यह भी पढ़ें- फेस्टिव सीजन में इन 10 मिडसाइज SUV पर बंपर डिस्काउंट, लिस्ट में Jeep से लेकर Tata की गाड़ियां शामिल
