यूरोप और अमेरिका के मुकाबले भारत में मिलती हैं कम सुरक्षित कारें, स्वाति मालीवाल ने संसद में की यह मांग
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने संसद में भारत में सड़क हादसों और वाहनों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। देश में क्रैश टेस्टिंग और BNCAP रेटिंग के साथ ही सांसद की ओर से वाहनों को किस तरह से सुरक्षित करने का सुझाव दिया गया है। आइए जानते हैं।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में हर साल लाखों की संख्या में सड़क हादसे होते हैं। इन हादसों में कई लोगों की मौत हो जाती है और हजारों की संख्या में लोग घायल हो जाते हैं। देश में सड़क हादसों के साथ ही वाहनों की सुरक्षा को लेकर राज्यसभा सांसद स्वाति मालिवाल ने चर्चा की। इस दौरान सांसद की ओर से किस तरह की मांग की गई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
संसद में उठी मांग
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालिवाल की ओर से हाल में ही संसद में सड़क हादसों और वाहनों के सेफ्टी फीचर्स का मुद्दा उठाया। इस दौरान सांसद ने कहा कि 2024 के दौरान देश में करीब 4.8 लाख सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। 1.7 लाख लोगों की इन हादसों में मौत हो गई। इसके साथ ही देश में रोज 485 लोगों की सड़क हादसों में मौत हो जाती है।
सेफ्टी फीचर्स हैं लग्जरी
राज्यसभा सांसद ने आगे कहा कि देश में सड़क हादसों की स्थिति बेहद गंंभीर होने के बाद भी कारों में मिलने वाले सेफ्टी फीचर्स को लग्जरी आइटम माना जाता है।
भारत में मिलते हैं सिर्फ दो एयरबैग
अमेरिका में 1998 से हर कार में एयरबैग अनिवार्य हैं, लेकिन भारत में आज भी कई कारों के बेस वेरिएंट्स में सिर्फ दो ही एयरबैग दिए जाते हैं। जबकि उसी गाड़ी के महंगे वेरिएंट्स में छह या उससे ज्यादा एयरबैग मिलते हैं। हमारे देश में सेफ्टी ऐसा फीचर है, जिसके लिए अतिरिक्त कीमत देनी पड़ती है।
क्रैश टेस्टिंग अनिवार्य नहीं है
सरकार ने 2023 में BNCAP को शुरू किया था। जिससे कारों की क्रैश सेफ्टी टेस्टिंग कर उनको स्टार रेटिंग दी जा सके। यह काफी अच्छा कदम है, लेकिन भारत एनसीएपी के तहत क्रैश टेस्टिंग अभी भी अनिवार्य नहीं है।
लोगों की जिंदगी की कीमत अलग
कई बार वही निर्माता जो यूरोप और अमेरिका में काफी ज्यादा सुरक्षित कारों को ऑफर करती हैं, भारत में उसी मॉडल के कम सुरक्षित वेरिएंट्स ऑफर करती हैं। ब्रॉन्ड वही, नाम वहीं लेकिन कार के अंदर बैठे लोगों की जिंदगी की कीमत अलग है।
सरकार से की मांग
स्वाति मालिवाल ने कहा कि सरकार से अनुरोध है कि सभी कारों में अनिवार्य तौर पर छह एयरबैग मिलें, BCAP क्रैश टेस्टिंग और रेटिंग को सभी कारों के लिए अनिवार्य किया जाए। जो निर्माता विदेशों में सुरक्षित कारें ऑफर करती हैं वही सेफ्टी स्टैंडर्ड भारत में ऑफर की जाने वाली सभी कारों पर भी लागू किए जाएं।
भारत में 2024 में सड़क दुर्घटनाओं में 1.7 लाख लोगों की जान गई। पर आज भी यहाँ कार के Safety features लग्जरी आइटम की तरह देखे जाते हैं।
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) March 10, 2026
मैंने संसद में मांग उठाई कि हर गाड़ी में 6 Airbags और BNCAP Crash Testing अनिवार्य होने चाहिए! कई बार वही कंपनियां जो यूरोप और अमेरिका में 5… pic.twitter.com/dAeSkdcKfj
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।