Suzuki की नई इलेक्ट्रिक कार SKY EV हुई लॉन्च, सिंगल चार्ज में 310 किमी दौड़ने का दावा
Suzuki Small Electric Car: सुजुकी ने जापानी बाजार में अपनी पहली छोटी इलेक्ट्रिक कर e Sky को लॉन्च कर दिया है जो LFP बैटरी पर आधारित है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Suzuki अभी तक हाइब्रिड गाड़ियों पर ज्यादा ध्यान दे रही थी इसलिए इलेक्ट्रिक कारों के बाजार में वही थोड़ी देर से उतरी है। लेकिन अब कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक की रणनीति को आगे बढ़ा रही है। इसी के तहत Suzuki ने जापान में अपनी पहली छोटी इलेक्ट्रिक पैसेंजर कार e Sky को लॉन्च कर दिया है।
बैटरी और रेंज
इसमें 26kWh का LFP बैटरी पैक दिया गया है जो WLTC के मुताबिक 310 किमी की रेंज देता है। LFP बैटरी पैक के इस्तेमाल से इसकी कीमत को कम रखने में मदद मिली है। Suzuki ने E-Sky के लिए HEARTECT-e नाम से एक खास EV प्लैटफॉर्म तैयार किया है। इस प्लैटफॉर्म में इलेक्ट्रिक मोटर, इंवर्टर, रिडक्शन गियर और बैटरी पैक शामिल हैं।
कीमत और वेरिएंट
Suzuki e-Sky एंट्री-लेवल कई पैसेंजर इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में एक पसंदीदा विकल्प बन सकती है। यह दो वेरिएंट्स, A और X में उपलब्ध है जिनकी कीमतें 2.12 मिलियन जापानी येन (लगभग 12.97 लाख रुपए) और 2.79 मिलियन जापानी येन (लगभग 17.07 लाख रुपए) है। हालांकि, 568,000 जापानी येन की CEV सब्सिडी के बाद इसके बेस मॉडल की कीत 1.55 मिलियन येन (लगभग 9.48 लाख रुपए) हो जाती।
जापानी बाजार में इसका मुकाबला BYS रैको से है जिसे इस साल जुलाई में जापान में लॉन्च किया गया था।
अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में लॉन्च
Suzuki e-Sky 16 नवंबर तक जापान के शोरूम में उपलब्ध हो जाएगी। UK और यूरोप जैसे विदेशी बाजारों में इसके 2027 में लॉन्च होने की उम्मीद है। जापानी बाजार के लिए Suzuki की योजना हर महीने लगभग 1,000 यूनिट बेचने की है। भारतीय वर्जन के eWX कॉन्सेप्ट पर आधारित होने की उम्मीद है जिसे यहां पहले ही पेटेंट कराया जा चुका है।
क्या होगा डाइमेंशन?
भारतीय बाजार के लिए इस एंट्री-लेवल EV को 4 मीटर से कम लंबाई वाली EV के रूप में पेश किया जा सकता है जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रुपए से कम हो सकती है। जहां जापान में कार से जुड़ी छूट पाने के लिए e-Sky को कड़े आकार के नियमों को पालन करना पड़ता है वहीं भारतीय वर्जन के आकार में थोड़ा बड़ा होने की उम्मीद है।
