हाइवे, ट्रैफिक और पहाड़ी रास्ते, अलग-अलग सफर में कैसी परफॉर्म करती है Suzuki e-Access?
इलेक्ट्रिक स्कूटरों में रेंज को लेकर ग्राहकों की चिंता बनी रहती है, क्योंकि सर्टिफाइड और वास्तविक रेंज में अंतर होता है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। ग्राहक अब इलेक्ट्रिक स्कूटर भी खरीद रहे हैं, क्योंकि यह पेट्रोल भराने के झंझट को खत्म कर देता है। साथ ही, पर्यावरण के लिए भी सही है। हालांकि, इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर ग्राहक के मन में एक सवाल हमेशा रहता है, वो है- सिंगल चार्ज पर कितने किलोमीटर तक चलेगा? यह सवाल जब EV आया था, तब भी था और अभी भी है।
मैन्युफैक्चरर्स सर्टिफाइड रेंज फिगर्स के साथ अपने स्कूटर को लॉन्च तो करते हैं, लेकिन हकीकत का पता तब चलता है, जब स्कूटर रोड पर होता है। दरअसल, सर्टिफाइड रेंज दिए गए टेस्ट कंडीशन के हिसाब से मांपे जाते हैं, जो रियल-वर्ल्ड में असफल होते दिखाई देते हैं। लंबे-लंबे ट्रैफिक का सामना, बार-बार एक्सीलेरेटर और ब्रेक दबाना, खराब सड़कें, ढलान और बदलता मौसम, ये सभी स्कूटर की रेंज को प्रभावित करते हैं।
क्लेम की जाने वाले रेंज और रियल रेंज में अंतर क्यों?
आज हम अपने आसपास लोगों को इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर चलाते हुए देख रहे हैं। लोगों ने इस नए इनोवेशन पर भरोसा दिखाया है। यही वजह है कि इसका मार्केट बढ़ रहा है। लेकिन क्लेम की जाने वाली रेंज और रियल रेंज में अंतर अभी भी बरकरार है।
रोजाना सड़क पर मिलने वाली रेंज सर्टिफाइड आंकड़ों से कम है, जिससे कस्टमर्स का EV पर भरोसा डगमगाता है। आप ग्राहकों को फीचर्स और स्पेसिफिकेशन दिखाकर भ्रमित नहीं कर सकते हैं। आज वह स्कूटर की परफॉर्मेंस को महत्त्व दे रहे हैं, जिनमें रेंज सबसे महत्वपूर्ण है। रोजाना की राइड में अगर बेहतर रेंज मिलेगी, तो इलेक्ट्रिक स्कूटर के प्रति उनका भरोसा बढ़ेगा।
Suzuki ने रेंज से संबंधित ग्राहकों के सवालों को अच्छे से समझा है। उसकी डेवलपमेंट टीम ने पूरे भारत में बड़े स्तर पर रिसर्च किए हैं, EV स्कूटर चालकों से उनकी डेली राइडिंग हैबिट के बारे में बात की है, उनसे जानने की कोशिश की गई कि वह अपने वाहन से क्या चाहते हैं। उन्होंने अपने इस रिसर्च में पाया कि सामान्य स्कूटर राइडर्स की तरह EV राइडर्स भी अपने स्कूटर का इस्तेमाल बहुत ज्यादा करते हैं। रोजाना 40 से 60 किलोमीटर का ट्रैवल आम है। ऐसे में कस्टमर्स के लिए प्रोडक्ट की क्वालिटी और राइड पर भरोसा दोनों मायने रखते हैं।
पूरे देश में किए गए इस तरह के रिसर्च ने Suzuki e-ACCESS को बनाने में मदद की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को बनाने में क्वालिटी, रोजाना के उपयोग, भरोसेमंद बैटरी और रियल-वर्ल्ड परफॉर्मेंस पर ध्यान दिया गया है। इसका IDC-सर्टिफाइड रेंज 95 किलोमीटर है। इसे इस तरह से तैयार किया है कि रोजाना के राइडर्स को बेहतर एक्सपीरियंस मिले, साथ ही लंबे समय तक राइडिंग ट्रस्ट भी बढ़े।

रोड पर e-ACCESS की टेस्टिंग
e-ACCESS स्कूटर रोड पर कैसा परफॉर्म करता है, इसके लिए Suzuki ने गुरुग्राम से गंगोत्री (G2G) तक राइड कैंपेन चलाया। इस पूरे रूट में कई तरह की राइडिंग अनुभव किए गए। इस दौरान भारी ट्रैफिक, सैकड़ों किलोमीटर तक ओपन हाईवे और पहाड़ों पर चढ़ाई के रास्ते मिले।
इस यात्रा के दौरान Suzuki की टीम ने e-ACCESS की बैटरी पर पूरा ध्यान दिया। बैटरी का लेवल देखा, फुल चार्ज के बाद स्कूटर ने कितना डिस्टेंस कवर किया, उसको मॉनिटर किया गया, बदलते रास्तों के बीच स्कूटर में क्या बदलाव आए, उन पर राइडर्स से फीडबैक लिया गया। इसके पीछे का लक्ष्य यह जानना था कि सर्टिफाइड और रियल में मिलने वाली रेंज में कितना अंतर है। साथ ही, यह भी जानने में मदद मिली कि राइडर्स को अलग-अलग रोड की कंडीशन पर क्या समस्याएं आईं।
e-ACCESS पर Suzuki का क्या है भरोसा
इलेक्ट्रिक व्हीकल का मतलब केवल यह नहीं है कि सर्टिफिकेट पर रेंज नंबर को दिखा दिया जाए। यहां कस्टमर्स को हर रोज ऐसी राइड चाहिए, जिन पर वो भरोसा कर सकें।
सालों की इंजीनियरिंग एक्सपर्टीज और व्यवहारिक उपयोग पर फोकस, ग्राहकों के बीच Suzuki यही है। इसी पर ध्यान देते हुए e-ACCESS स्कूटर को डिजाइन किया गया है, जो हर तरह के कंडीशन में लगातार परफॉर्म करता है। बात चाहे सिटी के ट्रैफिक की हो, लगातार चलते रहने के लिए हाइवे हो या पहाड़ों के चढ़ते रास्ते हो। राइडर्स को रियल वर्ल्ड में बेहतर और भरोसेमंद एक्सपीरियंस मिलेगा। भरोसा क्लेम की जाने वाली रेंज से नहीं, बल्कि हकीकत में डिलीवर होने वाली रेंज से आता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।