Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ducati ने भारत में लॉन्च की ये सुपरस्पोर्ट बाइक, 2.8 सेकंड में पकड़ लेती है 97 किमी प्रति घंटे की रफ्तार

    By Jagran News Edited By: Jagran News Network
    Updated: Tue, 11 Jun 2024 05:03 PM (IST)

    Ducati की रेड कलर में आने वाली Panigale V2 अब ब्लैक शेड में भारत में लॉन्च हो गई है। यह बाइक डुकाटी रेड से 30000 रुपये ज्यादा दाम पर आ रही है। इस सुपर ...और पढ़ें

    Hero Image
    Ducati Panigale V2 Black launched in india

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Ducati ने अपनी Panigale V2 सुपरस्पोर्ट बाइक को ब्लैक शेड भारत में लॉन्च कर दिया है, जो पहले केवल रेड शेड में ही उपलब्ध थी। ब्लैक शेड में लॉन्च हुई Ducati Panigale V2 Black की कीमत 'डुकाटी रेड' से 30,000 रुपये ज्यादा है। डुकाटी ब्लैक शेड में ये बाइक एक प्रीमियम शानदार लुक देती है। आइए जानते हैं कि Ducati Panigale V2 ब्लैक में क्या-क्या फीचर्स मिल रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देखने को मिलेंगे ये बदलाव

    डुकाटी पैनिगेल V2 ब्लैक में डिजाइन में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। इस सुपरस्पोर्ट बाइक की डिजाइन डुकाटी पैनिगेल V4 से काफी मिलती है। इसमें ट्विन हेडलैंप और सिग्नेचर LED DRLs दिया गया है। इसमें ऑल-ब्लैक ग्लॉस-फिनिश्ड पेंट स्कीम दिया गया है, वहीं पूरी बॉडी पर कंट्रास्ट रेड स्टिकर भी लगाए गए हैं। नई बाइक में 4.3-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल, फुल LED लाइटिंग, सैक्स स्टीयरिंग डैम्पर और ऑटो-ऑफ इंडिकेटर्स दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- Jeep Compass Sport हुई 1.7 लाख रुपये सस्ती, वहीं इन वेरिएंट की कीमतों में आया उछाल; जानिए अपडेटेड प्राइस

    इंजन स्पेसिफिकेशन

    डुकाटी पैनिगेल V2 ब्लैक में 955 cc, L-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगाया गया है, जो 10,750 rpm पर 155 bhp और 9,000 rpm पर 104 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। बाइक में ब्रेकिंग परफॉर्मेंस के लिए ब्रेम्बो मोनोब्लॉक M 4.32 कैलिपर्स के साथ 320 mm ट्विन फ्रंट डिस्क और टू-पिस्टन केलिपर्स के साथ सिंगल 245 mm रियर डिस्क दी गई है। ये बाइक 2.8 सेकंड में 0-97 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 270 किमी प्रति घंटा है।

    डुकाटी पैनिगेल V2 दूसरी खासियत

    बाइक में फुल LED लाइटिंग, सैक्स स्टीयरिंग डैम्पर और ऑटो-ऑफ इंडिकेटर दिया गया है। इसमें आपको GPS मॉड्यूल के साथ डेटा एनालाइज़र भी मिलेगा। इतना आपकी बाइक को चोरी होने से बचाने के लिए एंटी-थेफ्ट सिस्टम भी दिया गया है। इस सभी फीचर्स के अलावा आपको इस बाइक में 4.3-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल, राइडिंग मोड, पावर मोड, कॉर्नरिंग ABS, डुकाटी ट्रैक्शन कंट्रोल, डुकाटी व्हीली कंट्रोल, इंजन ब्रेक कंट्रोल EBC और ऑटो टायर कैलिब्रेशन भी मिलेगा।

    इतनी है बाइक की कीमत

    डुकाटी पैनिगेल V2 ब्लैक बाइक की कीमत डुकाटी रेड से 30 हजार रुपये ज्यादा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 20।98 लाख रुपये है। जानकारी के मुताबिक जल्द ही डुकाटी पैनिगेल V2 ब्लैक की डिलीवरी शुरू होगी। इसके समान कीमत में आने वाली BMW S 1000 RR और कावासाकी निंजा ZX-10R से टक्कर मिलने वाली है।

    यह भी पढ़ें- गाड़ी से घूमने की कर रहे हैं तैयारी, तो जानें State Highway, National Highway और Expressway में क्‍या होता है अंतर