विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्‍टाइल के साथ मिलेगी फौलादी सुरक्षा; Steelbird ने लॉन्च किया SB-120 कार्बन-पैटर्न हेलमेट, कितनी है कीमत

Published: Mon, 04 May 2026 01:00 PM (IST)

हेलमेट निर्माता स्‍टीलबर्ड की ओर से कई तरह की खासियत और कीमत पर हेलमेट की बिक्री की जाती है। निर्माता ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में बड़ी संख्‍या में दो पहिया वाहनों का उपयोग किया जाता है। दो पहिया वाहन चलाते हुए अगर अच्‍छी क्‍वालिटी का हेलमेट पहना जाए तो हादसे के समय अच्‍छी सुरक्षा मिलती है। इसी को ध्‍यान में रखते हुए प्रमुख हेलमेट निर्माता Steelbird की ओर से नए हेलमेट Steelbird SB-120 को लॉन्‍च किया गया है। इस हेलमेट में किस तरह की खासियत को दिया गया है। किस कीमत पर इसे लॉन्‍च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च हुआ Steelbird SB-120 हेलमेट

स्‍टीलबर्ड की ओर से SB-120 हेलमेट को लॉन्‍च कर दिया है। निर्माता की ओर से इस हेलमेट को स्‍टाइल के साथ ही बेहतरीन सुरक्षा के साथ ऑफर किया गया है।

कितना है सुरक्षित

निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस हेलमेट को तीन स्‍तर की सुरक्षा के साथ लॉन्‍च किया गया है। इसमें ISI, DoT और ECE 22.06 की सुरक्षा को दिया गया है।

क्‍या है खासियत

इस हेलमेट के बाहरी शेल को एडवांस पॉलिमर और फाइबरग्‍लास रिइनफोर्समेंट के साथ बनाया गया है। जिससे बेहतर सुरक्षा मिलती है। इसमें बेहतर विजिबिलिटी के लिए पिनलॉक 30 एंटी फॉग सिस्‍टम को भी दिया गया है। जिससे हर तरह के मौसम में बेहतर विजिबिलिटी मिलती है। इसके साथ ही हेलमेट में क्विक रिलीज चीक पैड, टिंटेड वाइजर, डबल डी रिंग, माइक्रोमेट्रिक बकल को भी दिया गया है।

अधिकारियों ने कही यह बात

स्‍टीलबर्ड इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्‍टर राजीव कपूर ने कहा कि Fighter सीरीज़ पर णम ेभरोसेको आगेबढातेहए, यह ॉन्च ECE 22.06 सणटाणफके शन के साथ एक महत्वपूिाकदम है, जो हमेंअिंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकोिंके अनुरूप बनाता है, साथ ही णबना कीमत बढाए बेहतर वैल्यूप्रदान करता है।

कितनी है कीमत

निर्माता की ओर से इस हेलमेट को चार साइज में लॉन्‍च किया गया है। जिसके साथ ग्‍लॉसी, मैट, कार्बन फाइबर डिजाइन को दिया गया है। इसकी कीमत 3999 रुपये से शुरू होती है। डिकल्‍स के साथ इसकी कीमत 4499 रुपये है।

यह भी पढ़ें- बजट है कम लेकिन चाहिए वर्ल्ड-क्लास सेफ्टी? Steelbird से लेकर SMK तक हैं बेहतरीन विकल्‍प