विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ignyte ने लॉन्‍च किया देश का पहला Carbon Fiber हेलमेट, कितना है सुरक्षित और कितनी है कीमत

Published: Sun, 12 Jul 2026 02:56 PM (IST)

हेलमेट निर्माता Steelbird के प्रीमियम ब्रॉन्‍ड Ignyte की ओर से Carbon Fiber हेलमेट को लॉन्‍च कर दिया गया है। इस ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में हर महीने लाखों की संख्‍या में सड़क हादसे होते हैं, जिनमें दो पहिया वाहन शामिल हैं। इन वाहनों में हेलमेट न लगाने का कारण भी सबसे प्रमुख होता है। हेलमेट निर्माता steelbird के प्रीमियम ब्रॉन्‍ड Ignyte ने नया हेलमेट को Carbon Fiber के साथ लॉन्‍च किया है। यह हेलमेट कितना सुरक्षित है। इसमें किस तरह की खासियत दी गई हैं। किस कीमत पर इसे लॉन्‍च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च हुआ हेलमेट

हेलमेट निर्माता स्‍टीलबर्ड की ओर से भारतीय बाजार में प्रीमियम हेलमेट के तौर पर Ignyte के Carbon Fiber हेलमेट को लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से लॉन्‍च किया गया यह देश का पहला हेलमेट है जिसे कार्बन फाइबर से बनाया गया है। इसे फुल और हॉफ दोनों तरह के साथ ऑफर किया गया है। कार्बन फाइबर हेलमेट को IGN-10, IGN-14, and IGN-16 सीरीज में ऑफर किया गया है।

क्‍या है खासियत

निर्माता की ओर से जानकारी दी गई है कि कार्बन फ़ाइबर सीरीज़ के मुख्य हिस्से में एक एडवांस्ड एक्सपैंडेड पॉलीप्रोपाइलीन लाइनर है, जिसमें केवलर का सपोर्ट भी दिया गया है। यह बेहतरीन एनर्जी एब्ज़ॉर्प्शन, कई बार के झटकों को सहने की क्षमता और लंबे समय तक चलने की मज़बूती देता है। आम EPS लाइनर के उलट, EPP टेक्नोलॉजी में 'इलास्टिक मेमोरी' होती है, जिससे यह हल्के झटकों के बाद भी अपने असली आकार में वापस आ जाता है और हेलमेट के पूरे इस्तेमाल के दौरान बेहतर सुरक्षा देता है।

कितना है सुरक्षित

पूरी रेंज ISI और DOT दोनों सर्टिफ़िकेशन के साथ ड्यूल होमोलोगेटेड है, जो राइडर्स को दुनिया भर में माने जाने वाले सुरक्षा मानकों का भरोसा दिलाती है।

अधिकारियों ने कही यह बात

स्टीलबर्ड हाई-टेक इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर कशिश कपूर ने कहा कि IGNYTE कार्बन फाइबर सीरीज़ ऐसे प्रीमियम हेलमेट बनाने के हमारे विज़न को दिखाती है, जिनमें वर्ल्ड-क्लास सुरक्षा, एडवांस्ड मटीरियल और बेहतरीन कारीगरी का संगम है। हर हेलमेट को इनोवेशन, हल्के वज़न के साथ बेहतर परफॉर्मेंस और राइडर की सुरक्षा पर खास ध्यान देते हुए इन-हाउस डिज़ाइन और मैन्युफैक्चर किया गया है। इस लॉन्च के साथ, हम भारतीय मोटरसाइकिल सवारों को ऐसे प्रोडक्ट देने की दिशा में एक और अहम कदम उठा रहे हैं जो ग्लोबल लेवल पर मुकाबला कर सकें और सुरक्षा व परफॉर्मेंस के सबसे ऊंचे स्टैंडर्ड्स पर खरे उतरें।

कितनी है कीमत

इग्‍नाइट के कार्बन फाइबर हेलमेट की कीमत 14999 रुपये से शुरू हो रही है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 19999 रुपये है। इसके साथ हेलमेट पर तीन साल की वारंटी को भी दिया जा रहा है। जिसमें स्‍मोक वाइजर भी शामिल है।

यह भी पढ़ें- बजट है कम लेकिन चाहिए वर्ल्ड-क्लास सेफ्टी? Steelbird से लेकर SMK तक हैं बेहतरीन विकल्‍प