विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Steelbird Base X के साथ बना एडवांस हेलमेट, स्टाइल और सुरक्षा के साथ मिलेगा तकनीक का तड़का, कितनी है कीमत

Published: Thu, 15 Jan 2026 03:10 PM (IST)

स्टील बर्ड ने अपने फाइटर रेंज हेलमेट में BaseX तकनीक पेश की है। यह स्मार्ट हेलमेट मैग्नेटिक बकल से फोन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. BaseX तकनीक के साथ नया स्मार्ट हेलमेट लॉन्च।

  2. Google Assistant/Siri से फोन कनेक्टिविटी, 48 घंटे बैटरी।

  3. ISI और DOT सर्टिफिकेशन के साथ कीमत 5999 रुपये है

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में बड़ी संख्‍या में दो पहिया वाहनों का उपयोग किया जाता है। अभी तक निर्माताओं की ओर से कई फीचर्स के साथ हेलमेट को ऑफर किया जा रहा था। लेकिन अब प्रमुख हेलमेट निर्माता Steelbird की ओर से अपने हेलमेट में baseX तकनीक को ऑफर किया गया है। नई तकनीक के साथ फुल फेस हेलमेट को किस कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। किस तरह की खासियत के साथ इसे ऑफर किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च हुआ Steelbird BaseX हेलमेट

स्‍टीलबर्ड की ओर से BaseX तकनीक के साथ अपने हेलमेट को लॉन्‍च कर दिया है। इस तकनीक को निर्माता की ओर से अपनी मौजूदा Fighter रेंज के हेलमेट में दिया गया है।

steelbird Fighter BaseX 020542

क्‍या है खासियत

इस तकनीक की खासियत यह है कि इसमें दिए गए मैग्नेटिक बकल को लॉक करने के बाद पावर शुरू हो जाएगी और हेलमेट को फोन से कनेक्‍ट किया जा सकेगा। जिसके बाद सफर करते हुए + के बटन को तीन सेकेंड दबाकर रखने पर Google Assistant या Siri के जरिए कमांड की जा सकती है और मैप या गाने सुनने के साथ ही फोन कॉल की जा सकती है। इसमें दी गई बैटरी से इसे 48 घंटे की पावर का बैक-अप मिलता है। जिसका उपयोग रोजाना के साथ ही लंबी दूरी की यात्रा के दौरान भी किया जा सकता है। हेलमेट में निर्माता की ओर से ग्‍लाइड, बीस्‍ट और रिलेक्‍स मोड के विकल्‍प भी दिए हैं।

steelbird Fighter BaseX 020544

अधिकारियों ने कही यह बात

स्‍टीलबर्ड के मैनेजिंग डायरेक्‍टर राजीव कपूर ने कहा कि Base X के साथ, स्टीलबर्ड स्मार्ट राइडिंग टेक्नोलॉजी के एक नए युग की शुरुआत कर रहा है, जो राइडर्स को सड़क पर पूरा ध्यान बनाए रखते हुए ज़रूरी फ़ंक्शन्स को आसानी से कंट्रोल करने की सुविधा देता है। यह इनोवेशन सुरक्षा, आराम और टेक्नोलॉजी को हर राइड में शामिल करने के हमारे विज़न को दर्शाता है।

steelbird Fighter BaseX 020543

कितना है सुरक्षित

निर्माता की ओर से इस हेलमेट को सिर्फ डिजाइन और तकनीक के साथ ही ऑफर नहीं किया गया है। इसको काफी सुरक्षित भी बनाया गया है। फाइटर सीरीज वाले इस हेलमेट को ISI और DOT सर्टिफिकेट भी दिया गया है। जिससे यह काफी सुरक्षित हेलमेट में से एक हो जाता है।

कितनी है कीमत

निर्माता की ओर से इस तकनीक के साथ हेलमेट को 5999 रुपये की कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। इसके साथ ही इसे कस्‍टमाइजेबल रंगों के विकल्‍प और साइज में उपलब्‍ध करवाया गया है।